Immunity Booster Foods: इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए करें इन 5 चीज़ों का सेवन, बीमारियां रहेंगी आपसे दूर

ऐसे में आपके लिए ऐसी चीज़ों का सेवन करना ज़रूरी हो जाता है। जो, नैचुरली इम्यूनिटी बढ़ाने का काम करती हैं। आपके किचन में ही ऐसी कई चीज़ें मौजूद हैं जो, आपके इम्यून सिस्टम को हेल्दी और स्ट्रॉन्ग बनाती हैं। आइए जानते हैं कौन-से फूड्स है रोग-प्रतिरोधक शक्ति बढ़ाने में कारगर

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Published : July 7, 2020 2:28 PM IST

Immunity Booster Foods: इम्यूनिटी कोविड-19 इंफेक्शन जैसी बीमारियों से सुरक्षित रहने का सबसे अच्छा तरीका है। क्योंकि, जिन लोगों का इम्यून सिस्टम  कमज़ोर होता है, वे आसानी से संक्रमण की चपेट में आ जाते हैं। ऐसे में आपके लिए ऐसी चीज़ों का सेवन करना ज़रूरी हो जाता है। जो, नैचुरली इम्यूनिटी बढ़ाने का काम करती हैं। आपके किचन में ही ऐसी कई चीज़ें मौजूद हैं जो, आपके इम्यून सिस्टम को हेल्दी और स्ट्रॉन्ग बनाती हैं। आइए जानते हैं कौन-से फूड्स है रोग-प्रतिरोधक शक्ति बढ़ाने में कारगर।  (Immunity Booster Foods in hindi)

कौन-से फूड्स खाने से बढ़ती है इम्यूनिटी ? (Immunity Booster Foods):

लहसुन

तड़के में इस्तेमाल होने वाला लहसुन ना केवल एक मसाला है बल्कि, यह एक आयुर्वेदिक औषधि के तौर पर भी इस्तेमाल की जाती है। कच्चा लहसुन खाने से इम्यूनिटी बढ़ती है। दरअसल, लहसुन में लिसिन, जिंक, सल्फर, सेलेनियम के अलावा विटामिन ए और विटामिन ई जैसे तत्व मौजूद होते हैं। जो, इम्यून सिस्टम को बूस्ट करते हैं।

साइट्रस फ्रूट्स

इंफेक्शन्स और वायरल बीमारियों से बचाने और जल्द रिकवरी के लिए साइट्रस फ्रूट्स यानि खट्टे फलों का सेवन बहुत अच्छा होता है। इसीलिए, डॉक्टर्स बीमारी से ठीक होने के लिए खट्टे फल खाने की सलाह देते हैं। क्योंकि, इन फलों में मौजूद विटामिन सी आपके इम्यून सिस्टम को बेहतर बनाता है। संतरा, नींबू, आंवला और मौसमी जैसे फल विटामिन सी से भरपूर होते हैं। आप इनका सेवन नियमित तौर कर सकते हैं।

दही

इम्यून सिस्टम को स्ट्रॉन्ग बनाने के लिए दही का सेवन भी फायदेमंद साबित होता है। दही खाने से इम्यूनिटी बढ़ती है। इसके अलावा पेट की समस्याओं जैसे, एसिडिटी, ब्लोटिंग, पेट में जलन और इनडायजेशन जैसी परेशानियों से भी राहत दिलाता है। (Immunity Booster Foods available in india)

टमाटर

ज्यादातर भारतीय सब्ज़ियों और दाल में इस्तेमाल होने वाला टमाटर इम्यून सिस्टम को काम करने में भी सहायता करता है। यह फ्री-रैडिकल्स डैमेज़ से शरीर को बचाता है। जिससे, कई गम्भीर बीमारियों का खतरा कम होता है। इसके साथ ही टमाटर दिल को भी हेल्दी रखता है। यह रक्त में बैड कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करता है, जिससे गुड कोलेस्ट्रॉल का लेवल संतुलित रहता है और दिल की बीमारियों का ख़तरा भी कम होता है।

फ्लैक्सीड

ये नन्हें बीज फाइबर से भरपूर होते हैं। साथ ही अलसी या फ्लैक्सीड के सेवन से इम्यून सिस्टम भी स्ट्रॉन्ग बनता है। दरअसल, फ्लैक्सीड में ओमेगा-3 और फैटी एसिड मौजूद होते हैं। जो शरीर को अंदर से मज़बूत बनाने के साथ इम्यूनिटी भी बढ़ाते हैं।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source