... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Kishori Mishra | Updated : May 2, 2020 11:35 AM IST
अनानास ही नहीं इसका छिलका भी है सेहत के लिए फायदेमंद, जानें कैसे खाएं
Health Benefits of Pineapple Peel: अनानास बहुत ही सेहतमंद होता है। इसमें विटामिन बी, थायमाइन, फोलेट, ब्रोमेलेन, पेंटोथेनिक एसिड, नायसिन जैसे पोषक तत्वों से भरपूर होता है। इसके अलावा अनानास में फाइबर और विटामिन सी प्रचूर मात्रा में पाई जाती है। विटामिन सी शरीर में इम्यूनिटी बूस्ट करने में काफी मदद करता है। अनानास को खाने के साथ ही जूस भी बनाकर पी सकते हैं। दोनों ही तरह से ये फायदेमंद होता है। सिर्फ इतना ही नहीं अनानास का छिलका भी पोषक तत्वों से भरपूर होता है, जो सेहत के लिए काफी (Health Benefits of Pineapple Peel) फायदेमंद माना जाता है।
अनानास का छिलका (Pineapple Peel) पोटेशियम, मैग्नीशियम, मैंगनीज, कॉपर, आयरन, कैल्शियम से भरपूर होता है। जानें, अनानास का छिलका सेहत के लिए किस तरह से फायदेमंद (Pineapple Peel benefits) होता है...
अनानास (Pineapple) के साथ ही इसके छिलके में भी विटामिन सी भरपूर होता है। यह ऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होता है। विटामिन सी शरीर में होने वाले इंफेक्शन से हमें बचाता है। अनानास के छिलके में विटामिन सी और ब्रोमालाइन की उपस्थिति की वजह से ये बैक्टीरिया से लड़ने में हमारी मदद करता है। इंफेक्शन की वजह से होने वाले कफ और खांसी के साथ-साथ घावों को भी ठीक करने में अनानास का छिलका फायदेमंद है।
पाइनएप्पल के छिलके में ब्रोमालाइन नामक एंजाइम होता है। इस एंजाइम की मदद से ही ब्लड क्लॉट बनता है। अनानास का छिलका (Pineapple Peel) शरीर में सूजन कम करता है। किसी भी प्रकार की चोट या फिर सर्जरी के बाद सूजन को कम करने में आप अनानास का छिलका खा सकते हैं। इससे आपको काफी राहत मिलेगी। इसके अलावा साइनस के रोगियों को भी यह छिलका खाना चाहिए।
अनानास का छिलका बहुत सख्त होता है और स्वाद में भी बहुत ही कड़वा होता है। यह फाइबर से भरपूर होता है। इसके सेवन से डाइजेशन बेहतर होता है। ब्रोमालाइन एन्जाइम शरीर में खून बनाने में मदद करता है।
अर्थराइटिस और जोड़ों के दर्द से पीड़ित मरीजों के लिए अनानास का छिलका रामबाण है। नियमित रूप से इस छिलके का सेवन करने से अर्थराइटिस और जोड़ों में दर्द की समस्या को कंट्रोल किया जा सकता है।
अनानास का छिलका आमतौर पर लोग फेंक देते हैं, क्योंकि ये काफी कड़वा होता है। अगर आप इसे खाना चाहते हैं, तो थोड़ा-थोड़ा करके खाएं। इसके साथ ही आप इसके मीठे गूदे के साथ भी खा सकते हैं, ताकि कड़वाहट कम महसूस हो।
खीरे के साथ कभी ना करें इस चीज का सेवन, जानें इसके कई फायदे
ग्लोइंग स्किन के लिए घर में तैयार करें मैंगो-मस्कमेलन स्मूदी, जानें इसकी खास रेसिपी
कई जानलेवा बीमारियों के लिए रामबाण है ये जंगली फल, जानें इसके फायदे
ल्यूकेमिया कैंसर से रहना है दूर, तो डायट में शामिल करें ये हरी सब्जियां