इम्यूनिटी बूस्ट करने वाला काढ़ा भी इस चाय के आगे है फेल ! इम्यूनिटी बूस्ट करने से लेकर सर्दी-फ्लू को रखती है दूर

Immunity Booster Chai in hindi : आपकी इम्यूनिटी कमजोर है तो आपको निश्चित रूप से इस चाय का सेवन करना चाहिए, जो आपकी इम्यूनिटी को मजबूत बनाने में मदद करेगी साथ ही बिना किसी साइड-इफेक्ट के आप टेंशन मुक्त जिंदगी बिता सकते हैं।

WrittenBy

Written By: Jitendra Gupta | Published : April 30, 2021 5:08 PM IST

Immunity Booster Chai in hindi : कोरोना काल में अगर सुरक्षित रहना है तो इम्यूनिटी का स्ट्रॉन्ग होना बहुत ही जरूरी है ये बात शत-प्रतिशत सही है लेकिन इम्यूनिटी स्ट्रॉन्ग करने के लिए क्या किया जाए? ये सबसे बड़ा सवाल है। लोग में दिन में तीन से चार बार तक काढ़ा पी जाते हैं, जिसके अपने ही नुकसान हैं। अगर हम आपको एक ऐसी चाय के बारे में बताए, जिसके आगे काढ़ा भी फेल है। जी हां, ये चाय न सिर्फ काढ़े से कई गुना स्वाद वाली है बल्कि आपकी इम्यूनिटी भी बूस्ट करने का काम करती है। अगर आपकी इम्यूनिटी कमजोर है तो आपको निश्चित रूप से इस चाय का सेवन करना चाहिए, जो आपकी इम्यूनिटी को मजबूत बनाने में मदद करेगी साथ ही बिना किसी साइड-इफेक्ट के आप टेंशन मुक्त जिंदगी बिता सकते हैं। इस चाय को बनाने के लिए आपको सिर्फ शहद और दालचीनी ही यूज करनी है और देखिए इसका कमाल। आइए जानते हैं कैसे आप इस चाय की मदद से न सिर्फ इम्यूनिटी बूस्ट कर सकते हैं बल्कि सर्दी और फ्लू जैसी समस्या से भी छुटकारा पा सकते हैं।

शहद और दालचीनी की चाय के आगे काढ़ा फेल

जी हां, ये बात इसलिए सही हैं क्योंकि ये स्वाद के साथ-साथ हीलिंग गुणों से लैस होती है। शहद और दालचीनी दोनों एंटीऑक्सीडेंट और एंजाइम से भरे होते हैं साथ ही इनमें एंटीबैक्टीरियल गुण भी पाए जाते हैं, जो इंफेक्शन को दूर रखने में मदद करती है। ये चाय सूजन से लडने और शरीर को तेजी से ठीक करने में भी बहुत मदद करती है।

​शहद और दालचीनी की चाय के अन्य फायदे

1-दिल के रोगियों को सुबह-शाम इस चाय का सेवन करना चाहिए, भविष्य में गंभीर रोग का खतरा कम हो जाता है।

2-अगर आपको चोट लग गई है और घाव दिखाई दे रहा है तो ये चाय उसे भरने में मदद करती है।

3-गठिया के इलाज में होता है फायदा ।

4-यूटीआई संक्रमण को दूर करने में मददगार।

5- कई तरह की एलर्जी को दूर करती है ये चाय।

कैसे बनाई जाए ​शहद-दालचीनी की चाय

सामग्री

1-एक चौथाई चम्मच - दालचीनी पाउडर

2-एक चम्मच- शहद

3-एक कप- पानी

शहद-दालचीनी चाय बनाने का तरीका

1-इस चाय को बनाने के लिए एक बर्तन में 2 कप पानी उबलने के लिए रख दें।

2-अब इसमें दालचीनी पाउडर मिलाएं।

3-पानी को 2-3 मिनट तक उबलने के लिए छोड़ दें।

4-जब पानी आधा हो जाए तो इसे एक कप में निकाल लें।

5- अब इसमें शहद मिलाएं और सिप-सिप कर पिएं।

काढ़े से कई गुना बेहतर है ये चाय

अगर आप चाहते हैं कि इस कोरोना काल में बीमार न पड़े और आपकी सेहद दुरुस्त रहे साथ ही इम्यूनिटी भी स्ट्रॉन्ग हो तो आप ये चाय पी सकते हैं, जो काढ़े से कई बेहतर है। अगर आप सुबह नाश्ते से आधा घंटा पहले ये चाय पीते हैं तो ये आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती है। रात को सोने से पहले भी इसे पिया जा सकता है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source