Immunity Booster: इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए गर्मियों में ज़रूर पीएं गन्ने का रस, सेहत को होंगे कई लाभ

क्या आप जानते हैं कि गन्ना और गन्ने का रस ना केवल स्वादिष्ट होता है बल्कि, यह सेहत के लिए ढेर सारे फायदों से लैस भी होता है। जी हां, इसका सबसे बड़ा फायदा है इसकी इम्यूनिटी बढ़ाने की क्षमता। गन्ना या ईख का सेवन करने से इम्यून सिस्टम को काम करने में सहायता होती है और आपकी रोग-प्रतिरोधक शक्ति बढ़ती है।

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated : May 24, 2020 5:45 PM IST

Sugarcane Benefits: गर्मियों के मौसम में एक गिलास ताज़ा गन्ने का रस (Sugarcane Juice Benefits in Summers) पीकर कैसा महसूस करेंगे आप? निश्चित ही आपका जवाब होगा बहुत बढ़िया। मीठे गन्नों का ताज़ा जूस मन और तन दोनों को ठंडक पहुंचाता है। इसीलिए, गर्मियों के मौसम में इसे लोग बड़े चाव से पीते हैं। लेकिन, इन दिनों लॉकडाउन की वजह से लोगों को गन्ने का जूस ((Sugarcane Juice Benefits) पीने का मौका नहीं मिल पा रहा। खैर, आप ऐसे में गन्ने के जूस का स्वाद घर पर ही ले सकते हैं।  इसका स्वाद सभी को पसंद आता है। लेकिन, क्या आप जानते हैं कि गन्ना और गन्ने का रस ना केवल स्वादिष्ट होता है बल्कि, यह सेहत के लिए ढेर सारे फायदों से लैस भी होता है।

जी हां, गन्ने का जूस पीने का सबसे बड़ा फायदा है इसकी इम्यूनिटी बढ़ाने की क्षमता। गन्ना या ईख का सेवन करने से इम्यून सिस्टम (Immunity Booster Food) को काम करने में सहायता होती है और आपकी रोग-प्रतिरोधक शक्ति बढ़ती है। (Sugarcane Benefits in hindi)

इन गर्मियों में ज़रूर पीएं गन्ने का रस, बढ़ेगी इम्यूनिटी (Immunity Booster Food):

शुगरकेन (Sugarcane Benefits) या गन्ना में कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन, कैल्शियम, फॉस्फोरस, आयरन के अलावा ज़िंक की अच्छी मात्रा होती है। जब आप गन्ने का सेवन करते हैं तो इन सभी मिनरल्स और पोषक तत्वों का फायदा आपको मिलता है। इसके साथ ही ईख में नैचुरल शुगर और ग्लूकोज़ भी होता है। ये सभी तत्व शरीर का पोषण करते हैं।

इसके अलावा गन्ने में विटामिन सी (Vitamin C Sources) का स्तर भी काफी अधिक होता है। तो, वहीं इसमें कई प्रकार के एंटी-ऑक्सिडेंट्स (Antioxidants) भी होते हैं। जिनसे, इम्यून सिस्टम (Ways to boost Immune System) स्ट्रॉन्ग बनता है। गन्ने का जूस डायजेस्टिव डिसॉर्डर्स, लिवर की बीमारियों, रेस्पेरेटरी इंफेक्शन्स को भी कम करता है। जिससे, शरीर में इंफ्लेमेशन कम होता है। इससे,  कमज़ोरी भी दूर होती है। इस तरह गन्ने का जूस पीने से वायरल और मौसमी बीमाररियों से सुरक्षा मिलती है।

स्ट्रेस बस्टर फूड है गन्ने का रस

कोविड इंफेक्शन से इस प्रकार भी सुरक्षा देता है गन्ने का जूस। जैसा कि लॉकडाउन के दौरान लोग बहुत अधिक तनाव महसूस कर रहे हैं। जो, उनकी सेहत के लिए बहुत नुकसानदायक  है। क्योंकि,  यह इम्यूनिटी को भी प्रभावित करता है।  गन्ने का जूस पीने से स्ट्रेस कम होता है।  जर्नल ‘साइंटिफिक रिपोर्ट्स’ में कुछ समय पहले एक रिसर्च पेपर छापा गया। जिसमें,  लिखा गया कि ईख या गन्ने में ऑक्टाकोसैनल नामक कम्पाउंड पाए जाते हैं। ये तत्व तनाव कम करते हैं।

गन्ने का जूस पीने के अन्य फायदे

  • नैचुरल एनर्जी ड्रिंक है गन्ने का रस जिसे पीने से तुरंत एनर्जी मिलती है।
  • नींद न आने की परेशानी या अनिद्रा से आराम दिलाता है गन्ने का जूस।
  • पाचक शक्ति को बढ़ाकर पेट की समस्याएं कम करता है।

Immunity: हल्दी से क्या सचमुच बढ़ती है इम्यूनिटी? जानें इसके अन्य औषधिय गुण और फायदों के बारे में

कांगड़ा चाय बचा सकती है कोविड-19 इंफेक्शन से, जानें क्यों कर रहे हैं एक्सपर्ट्स ऐसा दावा

Best Indian Hygiene Habits: कोरोना वायरस से बचने के लिए फिर से अपनाएं भारतीय परम्पराएं, ये हैं आदतें जो कम करती हैं इंफेक्शन और वायरस का रिस्क

Covid-19 Spread: आपके कम्प्यूटर टेबल पर कोरोना वायरस रह सकता है 3 दिनों तक सक्रिय, लॉकडाउन में कर रहे हैं वर्क फ्रॉम होम? ऐसे रखें अपनी डेस्क को इंफेक्शन-फ्री

Coronavirus: लॉकडाउन में ना करें ये डायट मिस्टेक्स, कमज़ोर हो सकती है इम्यूनिटी, बढ़ सकता है कोविड इंफेक्शन का ख़तरा

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source