... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Kishori Mishra | Updated : April 6, 2020 12:21 AM IST
Immunity Boost: आयुर्वेदिक दवाओं से बढ़ेगी इम्यूनिटी।
Immunity Boost: आयुर्वेदिक विशेषज्ञों ने कहा है कि कोरोनावायरस संक्रमण से बचाव के लिए आयुर्वेद की दवाओं और नुस्खे का सेवन किया जा सकता है। इससे रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाई (Immunity Boost) जा सकती है। आयुष इंटीग्रेटेड मेडिकल एसोसिएशन की मानें, तो आयुर्वेद में तमाम ऐसी दवाइयां मौजूद हैं, जिनसे शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता में (Immunity Boost) वृद्धि होती है। वायरस या बैक्टीरिया के शरीर में प्रवेश होने के बावजूद शरीर में रोग का संक्रमण नहीं हो पाता है।
उत्तरी दिल्ली नगर निगम के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. आरपी पाराशर ने कहा कि कोरोनावायरस संक्रमण के लिहाज से लोगों को रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत करने पर ध्यान देना चाहिए। इसके लिए आयुर्वेद में दवाएं भी हैं और कुछ ऐसे नुस्खे भी, जिनका घर पर इस्तेमाल किया जा सकता है। रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ने से संक्रमण ही नहीं, अन्य तरह की बीमारियों से भी बचा जा सकता है।
इसी तरह की दवा फीफाट्रोल पर भोपाल स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के डॉक्टरों ने अध्ययन में पाया कि फीफाट्रोल एक मल्टी ड्रग कॉम्बिनेशन है, जिसमें मृत्युंजय रासा, संजीवनी बूटी, तुलसी और गिलोई का इस्तेमाल किया गया है। ये औषधियां वायरल संक्रमण से बचाव के लिए शरीर की रक्षात्मक शक्ति को बढ़ावा देती है।
केंद्रीय आयुष मंत्रालय के अनुसार, कोविड-19 महामारी के इस वक्त में आयुर्वेद के जरिए रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाकर संक्रमण से बचाव किया जा सकता है। वहीं विशेषज्ञों के अनुसार, कोरोनावायरस एक इन्फ्लुएंजा है, जिसके लक्षण एक फ्लू की भांति ही हैं। आमतौर पर बुखार, सर्दी, जुकाम, नजला, सूखी खांसी जैसी परेशानियों से निपटने में आयुर्वेद के नुस्खे काफी मददगार साबित होते हैं। इसके अलावा खाद्य पदार्थों से भी इम्यूनिटी को बूस्ट (Immunity Boost) किया जा सकता है।
इसमें विटामिन सी और ए काफी प्रचुर मात्रा में पाई जाती है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट तत्व भी पाए जाते हैं। ये सभी पोषक तत्व हमारे इम्यून सिस्टम (Immunity Booster) को मजबूत करने में हमारी सहायता करता है। रोजमर्रा की जिंदगी में इस सब्जी को आप शामिल कर सकते हैं।
नींबू, संतरा, चकोतरा और अनानास जैसे खट्टे फलों में विटामिन सी की मात्रा अधिक होती है। इन फलों से हर तरह के संक्रमण से लड़ने की क्षमता (Immunity Boosting) बढ़ती है। खट्टे फल ब्लड सेल्स के निर्माण में सहायक होते हैं। इसके सेवन से एंटी बॉडीज कोशिकाओं की सतह पर एक लेयर बनाती है, जो बॉडी के अंदर वायरस को जाने से रोकती है।
हल्दी में एंटीऑक्सीडेंट गुण भरपूर होता है। हल्दी शरीर में इम्यूनिटी बूस्टर (Immunity Booster) के रूप में काम करती है। हल्दी शरीर में मौजूद खून को शुद्ध करने में भी सहायक है। हल्दी के सेवन से रूप-रंग में भी निखार आता है। हल्दी में पाए जाने वाले गुण कैंसर और गठिया जैसे बीमारियों से बचाने में कारगर हैं। इसमें करक्यूमिन तत्व मौजूद होता है, जो ब्लड में शुगर लेवल को नियंत्रित करता है।
Immunity Boost :इम्यून सिस्टम को बूस्ट करे शिमला मिर्च, जानें और भी कई फायदे