रहना चाहते हैं सेहतमंद तो इस समय पर जरूर पिएं पानी, जानें कितना पानी पीना है जरूरी

सवाल यह उठता है कि आखिर पानी पीने का सही समय क्या है? स्वस्थ रहने के लिए पानी किस समय पीना चाहिए? इस लेख में हम आपको इसके बारे में विस्तार से बता रहे हैं....

WrittenBy

Written By: Atul Modi | Published : December 4, 2023 5:10 PM IST

आपने अक्सर हेल्थ एक्सपर्ट को सलाह देते सुना होगा कि सेहतमंद रहने के लिए पर्याप्त पानी जरूर पीना चाहिए। पानी शरीर को हाइड्रेट रखने और शरीर में कई कार्यों के संचालन में बहुत अहम भूमिका निभाता है। अमेरिकी नेशनल एकेडमी ऑफ साइंसेज, इंजीनियरिंग और मेडिसिन की मानें, तो पुरुषों को रोज 15-16 कप पानी जरूर पीना चाहिए, वहीं महिलाओं का बात करें तो 11-12 कप पानी पीना चाहिए। इसके अलावा, सभी को अपनी डाइट में पानी से भरपूर फल और सब्जियां, साथ ही अन्य तरल पदार्थों का सेवन भी करना चाहिए। इसके अलावा, आपको कितना पानी पीना चाहिए यह इस बात पर भी निर्भर करता है कि आप कितनी फिजिकल एक्टिविटी करते हैं।

लेकिन क्या आप जानते हैं पर्याप्त पानी पीने का लाभ भी आपको सिर्फ तब ही मिल सकती है, जब आप पानी सही समय पर पिएं। आप कब या किस समय पानी पीते हैं, यह भी आपको सेहतमंद रखने में बहुत अहम भूमिका निभाता है।

सेहतमंद रहने के लिए पानी पीने का सही समय - Best Time To Drink Water In Hindi

भूख महसूस होने पर

अक्सर लोग कंफ्यूज रहते हैं उन्हें भूख लगी है या पास, ऐसे में हमेशा पहले थोड़ा पानी पिएं, कुछ समय रुकें और देखें कि आपकी भूख शांत होती है या नहीं।

उठने के बाद

सोकर उठने के बाद पानी जरूर पीना चाहिए। सुबह के समय शरीर को हाइड्रेट रखना जरूरी है, क्योंकि आपका शरीर इस दौरान लंबे समय से उपवास कर रहा होता है।

पसीना आने पर

जब भी आपको पसीना आए, तो पानी जरूर पिएं। क्योंकि इस दौरान आपके शरीर से तरल पदार्थ अधिक बाहर निकलते हैं।

एक्सरसाइज से पहले, दौरान और बाद में

शारीरिक एक्टिविटी करते समय शरीर से अधिक पसीना निकलता है, इसलिए इस दौरान पानी पीना बहुत जरूरी है।

बीमार होने पर

बीमार होने पर शरीर में पानी की कमी हो जाती है। इस दौरान आपको अधिक पानी पीने और हाइड्रेट रहने की आवश्यकता होती है।

पीरियड्स से पहले

पीरियड्स शुरू होने से पहले और दौरान, अच्छी मात्रा में पानी पीने से इस दौरान होने वाली समस्याओं से राहत मिल सकती है।

सिरदर्द होने पर

शरीर में पानी की कमी होने पर भी सिरदर्द की समस्या हो सकती है, खासकर माइग्रेन सिरदर्द। ऐसे में आपको अधिक पानी पीना चाहिए।

भोजन से पहले

भोजन से आधे घंटे पहले पानी पीने से ओवरईटिंग से बचने और वजन कंट्रोल करने में मदद मिलती है। इसलिए खाने से पहले 1-2 गिलास पानी जरूर पीएं।

जब आपको वजन घटाना हो

पानी में शून्य कैलोरी होती हैं। लेकिन पानी पीने से आप पेट भरा महसूस करते हैं, साथ ही इससे मेटाबॉलिज्म भी बूस्ट होता है। इससे अधिक कैलोरी बर्न करने में मदद मिलती है।

एनर्जी की कमी महसूस होने पर

दोपहर के समय ज्यादातर लोग एनर्जी की कमी महसूस करते हैं। इस दौरान चाय-कॉफी की बजाए पानी पीने से आपको मूड को ठीक करने और एनर्जेटिक महसूस करने में मदद मिल सकती है। कोशिश करें कि पानी में एक नींबू निचोड़ कर पिएं।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.