... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: akhilesh dwivedi | Updated : May 25, 2019 6:55 PM IST
वजन कम करने के लिए व्यायाम व एक्सरसाइज तो फायदेमंद है ही, लेकिन गर्मी के मौसम में यदि खान पान का ध्यान रखा जाए तो इसे जल्दी और कम समय में कंट्रोल किया जा सकता है। ©Shutterstock.
वजन कम करना चाहते हैं तो आपके लिए गर्मी से अच्छा मौसम नहीं हो सकता। गर्मी को वजन कम करना एक तरह से फ्रैंडली मौसम माना गया है क्योंकि सूर्योदय जल्दी होने की वजह से एक तो सुबह जल्दी उठा जाता है और दिन में पड़ने वाली गर्मी के चलते पूरा दिन प्यास खूब लगती है। साथ ही खाने की मात्रा भी ठंडे दिनों की तुलना में कम हो जाती है। ऐसे में केवल थोड़ी सी मेहनत से आप अधिक वजन कम करना शुरू कर सकते हैं।
वजन कम करने के लिए व्यायाम व एक्सरसाइज तो फायदेमंद है ही, लेकिन गर्मी के मौसम में यदि खान पान का ध्यान रखा जाए तो इसे जल्दी और कम समय में कंट्रोल किया जा सकता है। वजन कम करने के लिए आपको अपनी डाइट में कुछ चीजों को जोड़ना चाहिए जो पाचन तो सही रखती हैं ही, साथ में काफी देर तक भूख भी नहीं लगने देती।
डायटिशियन आशु गुप्ता जल्दी वजन कम करने के लिए कुछ खास टिप्स बता रही हैं। इस गर्मी में अगर आप भी वजन कम करना चाहते हैं तो इन टिप्स को जरूर ध्यान में रखें।
गर्मी के मौसम में आमतौर पर लोगों में पानी की कमी हो जाती है। चूंकि खरबूज और तरबूज गर्मी के मौसम के फल हैं और पानी से भरपूर होते हैं तो इनका सेवन व्यक्ति में पानी की कमी को दूर करने मदद करता है। साथ ही इसके सेवन से काफी देर तक भूख पर भी नियंत्रण रहता है और शरीर में पौष्टिक तत्वों की कमी भी नहीं होती। इसलिए वजन कम करने के लिए तरबूज और खरबूज का सेवन अच्छा है। गर्मी में जल्दी वजन कम करना चाहते हैं तो तरबूज और खरबूज को अपनी नियमित डाइट में शामिल करें।
गर्मियों के डिनर में शामिल करें ये 5 फूड, पाचन रहेगा मस्त।
गर्मी में जल्दी वजन कम करना चाहते हैं तो टमाटर को डाइट में शामिल करना चाहिए। टमाटर भी तरबूज की तरह ही पानी से भरपूर होता है। इसमें प्रचूर मात्रा में पोटाशियम होता है। यह भी आपको वजन कम करने में काफी मददगार साबित हो सकता है
गर्मी में जल्दी वजन कम करना चाहते हैं तो डाइट में सलाज जरूर रखें। सलाद का सेवन आपके लिए फायदेमंद रहेगा। गर्मी के मौसम में खीरा, ककड़ी आदि चीजें सलाद में लेने से आपको पोषण मिलेगा और शरीर में पानी की कमी पूरी होगी। सलाद खाने से लंबे समय तक पेट भरा रहेगा और आपको कम भूख लगेगी। वजन कम करने के लिए सलाद बेहद फायदेमंद है। क्या चिया सीड सच में वजन कम करता है ?
गर्मी में जल्दी वजन कम करना चाहते हैं तो डेयरी पदार्थ का सेवन जरूर करें। गर्मियों में दही और लस्सी का भरपूर सेवन करना चाहिए। इस मौसम में दही का सेवन आपको पोषण देने के साथ साथ शरीर को कूल रखने में मदद करेगा और वजन भी कम करेगा। दही व लस्सी का सेवन अकेले या भोजन के साथ किया जा सकता है।
गर्मी में जल्दी वजन कम करना चाहते हैं तो डाइट में सब्जियों को जरूर शामिल करें लेकिन हल्की सब्जी का सेवन करना चाहिए। अगर आप वेट कंट्रोल और बेहतर पाचन चाहते हैं तो घीया, तोरी, कद्दू जैसी सब्जियों का सेवन करें। तोरी को हरी सुंदरी भी कहा जाता है। इसमें पानी भरपूर होता है, इसलिए इसकाे खाने में शामिल करना अच्छा है। घीया को सब्जी के रूप में तो खाया ही जाता है, साथ ही दही व लस्सी में इसको डालकर रायता भी बनाया जाता है। वजन घटाने के लिए एक दिन में कितनी रोटी और कितना चावल खाना चाहिए ?
नींबू और मौसमी साइट्रिक एसिड होने की वजह से खट्टे होते हैं। दोनों का सेवन ही वजन कम करने में लाभदायक है। नींबू का सेवन नींबू पानी बनाकर किया जा सकता है। नींबूपानी में अगर चीनी के स्थान पर शहद डाला जाए तो अधिक लाभ करता है। इसी प्रकार मौसमी के जूस का सेवन भी वजन कम करने में फायदेमंद है।
गर्मी में वजन कम करने के लिए हमें ऐसे पदार्थों का सेवन करना चाहिए जो पौष्टिक हों और शरीर को फैट देने वाले ना हों। जैसे आम और केले का निरंतर सेवन शरीर में फैट को बढ़ाता है। इसलिए वजन कम करना है तो इनका सेवन करने से बचना होगा। अपनी दिनचर्या को डिसीप्लीन में रखें और भूख से थोड़ा कम मात्रा में ही खाएं। तले हुए भोजन से परहेज करें, सुबह या शाम को कुछ देर सैर करें। यह मौसम ऐसा है, जिसमें थोड़ी सी सतर्कता से ही वजन को कंट्रोल में लाया जा सकता है।
सायना नेहवाल जैसी फिटनेस के लिए परिणीति चोपड़ा बनी शाकाहारी, जानें क्या है राज।