वजन घटाना है तो खाएं दाल-चावल, जानें इसके सेहत लाभ

शाकाहारी लोगों में ज्‍यादातर प्रोटीन की कमी होती है। इस कमी को दालों से पूरा किया जा सकता है। दालों में प्रोटीन और हाई फाइबर पर्याप्‍त मात्रा में होता है। वहीं चावल के साथ इसे खाने पर कार्बोहाइड्रेट की भी पूर्ति होती है।

WrittenBy

Written By: Yogita Yadav | Published : September 18, 2019 1:52 PM IST

ज्‍यादातर लोगों में यह राय बन गई है कि अगर आपको वजन घटाना है तो कोई हाई फाई डाइट प्‍लान ही फॉलो करना होगा। पर ऐसा नहीं है। आप अपने ट्रेडिशनल सादा फूड से भी वजन घटा सकते हैं। ऐसा ही भोजन है दाल-चावल। दाल-चावल एक साथ खाना न केवल स्‍वास्‍थ्‍य के लिए फायदेमंद है, बल्कि यह वजन घटाने में भी मदद करता है (weight loss with dal chawal)। आइए जानें कि कैसे दाल-चावल देते हैं आपको इतने सारे स्‍वास्‍थ्‍य लाभ।

ट्रेडिशनल फूड है

भारत में सबसे ज्‍यादा खाया जाने वाला अन्‍न चावल ही है। इसे लोग शौक से खाना पसंद करते हैं। वहीं दालों में इतनी सारी वैरायटी है कि हर तरह के स्‍वाद के लिए आप दाल खा सकते हैं। यहां गर्मियों और सर्दियों में खाई जाने वाली दालों की भी ढेर सारी रेंज है। वहीं मॉनसून में जब सब्जियों की उपलब्‍धता कम होती है, तब लोग दाल खाना ही पसंद करते हैं। यह अधिकांश लोगों का पारंपरिक भोजन है।

सादा और पचने में आसान

दाल और चावल दोनों ही सादा और पचने में बहुत आसान होते हैं। चावल में अन्‍य अनाजों की तुलना में पानी की मात्रा ज्‍यादा होती है। जिसकी वजह से यह पचने में आसान और ज्‍यादा स्‍वादिष्‍ट लगता है। दाल और चावल दोनों को सादा और पचने में आसान भोजन माना जाता है। छह माह के बच्‍चे से लेकर उम्र दराज व्‍यक्ति तक किसी को भी दाल-चावल खाने के लिए दिए जा सकते हैं।

दाल चावल खाने के स्‍वास्‍थ्‍य लाभ, weight loss with dal rice, Health benefits of dal chawal, weight loss with dal chawal. अगर आप वजन घटाना चाहते हैं तो दाल चावल को एक खास तरह से बनाना और खाना चाहिए। © Shutterstock.

परफेक्‍ट कॉम्‍बीनेशन

शाकाहारी लोगों में ज्‍यादातर प्रोटीन की कमी होती है। इस कमी को दालों से पूरा किया जा सकता है। दालों में प्रोटीन और हाई फाइबर पर्याप्‍त मात्रा में होता है। वहीं चावल के साथ इसे खाने पर कार्बोहाइड्रेट की भी पूर्ति होती है। इस तरह दाल-चावल पोषण का एक परफेक्‍ट कॉम्‍बीनेशन है।

वजन घटाने के लिए इस तरह खाएं दाल-चावल weight loss with dal chawal 

अगर आप वजन घटाना चाहते हैं तो दाल चावल को एक खास तरह से बनाना और खाना चाहिए। चावल में पानी की मात्रा सबसे ज्‍यादा होती है, इसलिए यह पचने में ज्‍यादा आसान है। पर जब आप इसे फ्राईड राइस में या बिरयानी में खाते हैं तो यह पचाने में और बर्न होने में उतना सादा नहीं रह जाता है। इसलिए वजन घटाने के लिए उबले हुए चावल ही खाने चाहिए। साथ ही दाल में जीरा, धनिया, लहसुन, प्‍याज आदि के छौंक के साथ इसका पोषण मूल्‍य बढ़ाया जा सकता है।

पीएम मोदी को पसंद है खिचड़ी खाना, जानें खिचड़ी खाने के स्‍वास्‍थ्‍य लाभ