वजन कम करना है तो इस तरह करें ब्रेकफास्‍ट, जल्‍दी होगा फायदा

फ्रिक्वेंटली डाइट लेने वालों की तुलना में ऐसे लोग तेजी से वेट लूज करते हैं जो स्नैक्स को लेने से बचते हैं। इसलिए खाने की सही टाइमिंग और थोड़ा-थोड़ा बार-बार खाते रहना आपके वेट लॉस की कुंजी हो सकती है।

WrittenBy

Written By: Yogita Yadav | Published : January 28, 2019 11:21 AM IST

ब्रेकफास्‍ट वह भोजन है जो लंबी भूख के बाद आप ग्रहण करते हैं और जो अगले आहार तक आपको एनर्जी और पोषण देता है, अगर आप इन नियमों को फॉलो करें तो यह आपकी फि‍टनेस में भी मददगार हो सकता है।

क्‍यों फि‍टनेस के लिए जरूरी है सही डायट

ब्रेकफास्ट पूरे दिन का सबसे महत्वपूर्ण मील होता है जिसका प्रभाव मेटाबॉलिज्म और वेट लॉस पर सबसे ज्यादा पड़ता है। वेट कम करना शारीरिक और मानसिक दोनों ही तरह से कई लोगों के लिए मुश्किल होता है। तमाम वेट लॉस टेक्निक, प्लान और एक्सरसाइज के बाद भी कई बार वेट लॉस करना आसान नहीं होता। ऐसे में डाइट पर विशेष ध्यान देना जरूरी होता है।

यह भी पढ़ें - वजन कम करना है तो डायट में शामिल करें मैकाडामिया नट्स

दिन का सबसे पहला खाना आपकी बॉडी के टोन को सेट करता है। यानी अगर आप स्लिम होने की कोशिश कर रहे तो आपका एक गलत फूड का चयन आपकी सारी मेहनत पर पानी फेर सकता है।

यही नहीं अगर आपने सही फूड सही समय पर लिया तो ये आपके बॉडी मॉस इंडेक्स को कम कर सकता है। इस वजह से दिन की शुरुआत का सबसे पहला खाना आपके लिए बहुत महत्वपूर्ण होता है। जैसे आपने किस टाइम खाना खाया, आपने कैसा खाना लिया या रात से सुबह तक के खाने का गैप आदि।

यह भी पढ़ें – बैली फैट से हैं परेशान तो अपनाएं ये घरेलू उपाय

इस तरह करें ब्रेकफास्‍ट

देर न करें - जागने के एक घंटे के अंदर नाश्ता खाने से ब्लड शुगर और इंसुलिन का स्तर नियंत्रित रहता है। इसका सबसे बड़ा फायदा ये है कि इससे मेटाबॉलिक रेट बढ़ जाता है और वेट लॉस तेजी से होने लगता है। इसलिए उठने के एक घंटे की भीतर कुछ न कुछ जरूर खाना चाहिए। इससे रात के लंबे गैप के कारण स्लो हुआ मेटाबॉलिक रेट वापस से अपने गति में आ जाता है।

यह भी पढ़ें – विटामिन ओर कैल्शियम ही नहीं, हड्डियों के लिए फास्‍फोरस भी है जरूरी

फाइबर सबसे जरूर - वेट लॉस का दूसरी इंपोर्टेंट बात ये है कि वेट लॉस के लिए किस तरह की डाइट आप लेते हैं। जंक और प्रोसेस्ड फूड आपे वेट गेन और पेट की चर्बी को बढ़ने का कारण होते हैं, लेकिन अगर आप हाई प्रोटीन डाइट लेते हैं तो ये आपके वेट लॉस का कारण बनेगा।

यह भी पढ़ें – ऐसा हो दोपहर का भोजन, जो नाश्‍ते की कमी कर दे पूरी

प्रोटीन को दें जगह - हाई प्रोटीन के लिए अंडा, साबुत अनाज, नट्स, फल और सब्जियों का इनटेक बढ़ा दें। ये वेट लॉस की स्थायी राज है। यानी अगर आपने इस डाइट को अपने प्लान में हमेशा रख लिया तो ये आपके वेट गेन कभी नहीं होगा। ये डाइट आपकी टमी केा लंबे समय तक भरा रखता है और मसल्स भी बेहतर बनती है।

गैप का रखें ध्‍यान

मील टाइमिंग और सही फ्रिक्वेंसी का होना बहुत जरूरी है। सुबह के ब्रेकफास्ट और लंच के बीच पांच से छह घंटे का अंतर। रात से सुबह के ब्रेकफास्ट के बीच अगर 18 से 19 घंटे का अंतर हो तो ये फैट कम करने का व्यवहारिक तरीका होता है।

सही टाइमिंग पर मील लेना और फ्रिक्वेंटली डाइट लेने वालों की तुलना में ऐसे लोग तेजी से वेट लूज करते हैं जो स्नैक्स को लेने से बचते हैं। इसलिए खाने की सही टाइमिंग और थोड़ा-थोड़ा बार-बार खाते रहना आपके वेट लॉस की कुंजी हो सकती है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.