... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: akhilesh dwivedi | Updated : February 11, 2019 3:52 PM IST
जवां और फिट रहने के खास 5 राज। ©Shutterstock.
महिलाओं या लड़कियों की एक ही चाहत रहती है कि वो हमेशा सुंदर और यंग दिखें। लेकिन एक उम्र के बाद हर इंसान के शरीर और चेहरे में बदलाव दिखने लगता है। चेहरे में उम्र का असर जल्द न दिखे इसके लिए कई तरह की क्रीम लड़कियां लगाती हैं लेकिन उससे कुछ खास फर्क नहीं आता है। हम यहां आपको लाइफ स्टाइल और डाइट में कुछ खास कामों के बारे में बता रहे हैं जो लड़कियों को हमेशा यंग और फिट बनाए रखता है। आइए जानते हैं वो पांच काम जो लड़कियों को हमेशा जवां बनाए रखते हैं।
अनार
अनार का सेवन शरीर में एंटी एजिंग के प्रोसेस को कम करके शरीर के डीएनए में ऑक्सीडेशन को धीमा कर देता है। जिससे की न केवल आपकी स्किन ग्लों करती है बल्कि साथ ही स्वस्थ और यंग भी रहती है।
हमेशा गैस की परेशानी बनी रहती है ? जान लें ये 5 कारण।
खट्टे फल
खट्टे फल कैंसर उतपन्न करने वाले पदार्थों (कार्सिनोजन्स) को नष्ट करने की क्षमता रखता है। साथ ही इसमें मौजूद विटामिन C एंटी एज़िंग की समस्या से हमारे स्किन को बचाए रखता है।
दही
दही कैल्शियम जैसे पौष्टिक गुणों से भरपूर होता है। ये ऑस्टियोपोरोसिस जैसी बीमारी से भी बचाता है और स्किन को भी यंग बनाता है। दिन में कम से कम एक बार अपनी डायट में दही को ज़रूर शामिल करें।
डेली डाइट में हेल्दी और बैलेंस फूड कैसे करें चूज ?
सोया प्रोडटक्ट
सोया प्रोडक्ट जैसे सोयाबीन, सोया आटा, सोया दूध आदि में फैट की मात्रा काफी कम होता है, जबकि कैल्शियम भरपूर मात्रा में होता है. ये आपकी स्किन को भी हेल्दी और खूबसूरत बनाता है।
अंडा
अंडे का नियमित सेवन करने से शरीर की सभी क्रियाएं बेहतर ढंग से चलने लगती है. इसमें कुछ खास तरह के फैट्स पाए जाते हैं जो कि उम्र को बढ़ने से भी रोक कर रखने में मदद करते हैं।
मात्र 2 एक्सरसाइज हार्ट अटैक के खतरे को 80 प्रतिशत कम देती हैं।