Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

डायबिटीज से बचना है तो पिएं सूखे धनिया का पानी, जानें उपयोग की विधि

धनिया में आयरन, विटामिन ए, के और सी के साथ ही साथ फॉलिक ऐसिड, मेग्नेशियम और कैल्शियम होता है। जो आपकी सेहत के लिए काफी अच्छा है।

डायबिटीज से बचना है तो पिएं सूखे धनिया का पानी, जानें उपयोग की विधि
धनिया में आयरन, विटामिन ए, के और सी के साथ ही साथ फॉलिक ऐसिड, मेग्नेशियम और कैल्शियम होता है। जो आपकी सेहत के लिए काफी अच्छा है। © Shutterstock

Written by Yogita Yadav |Published : June 6, 2019 8:16 PM IST

आयुर्वेद में रसोई में मौजूद मसालों को भी औषधि ही माना है। इनमें वे खास गुण मौजूद होते हैं, जो न केवल कई तरह के संक्रमण से हमारी रक्षा करते हैं, बल्कि कई बीमारियों का इलाज भी कर सकते हैं। रसोई में मौजूद ऐसा ही औषधीय मसाला है सूखा धनिया। जिसे कुछ लोग धनिया के बीज भी कहते हैं। आइए जानते हैं क्‍या है धनिया के फायदे और कैसे करें इसका इस्‍तेमाल।

धनिया में मौजूद पोषक तत्‍व

धनिया में आयरन, विटामिन ए, के और सी के साथ ही साथ फॉलिक ऐसिड, मेग्नेशियम और कैल्शियम होता है। जो आपकी सेहत के लिए काफी अच्छा है। धनिया भारतीय पकवानों का एक अहम हिस्सा है। धनिया को सिलैंट्रो या चीनी अजमोद भी कहा जाता है। धनिया एक छोटा सा पौधा होता है, यह पकवान का स्वाद ही बदल देते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि सूखे धनिया का पानी आपको डायबिटीज से भी बचा सकता है।

यह भी पढ़ें – चाय-कॉफी नहीं, इस हेल्‍दी ड्रिंक से करें दिन की शुरूआत

Also Read

More News

धनिये के बीज का पानी

धनिया डायबिटीज को कंट्रोल करने का काफी पुराने समय से प्रभावी पारंपरिक उपचारों में से एक रहा है। द ब्रितानी जर्नल ऑफ न्यूट्रिशन में प्रकाशित एक अध्ययन के मुताबिक, यह पाया गया कि धनिए के बीज में कुछ यौगिक होते हैं जो ब्‍लड में आने पर एंटी-हाइपरग्लाइकेमिक, इंसुलिन डिस्चार्जिंग और इंसुलिन का उत्‍पादन करते हैं। जिससे आपके ब्‍लड ग्लूकोज के लेवल को कंट्रोल करने में मदद मिलती है।

यह भी पढ़ें - खूबसूरत और जवां दिखना है, तो जरूर खाएं इमली

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

डायबिटीज के लिए ऐसे बनाएं धनिए का पानी

10 ग्राम साबुत धनिया लें। अब धनिए को 2 लीटर पानी में भिगो दें। इसे रातभर के लिए ढककर रख दें। सुबह इसका पानी निकाल लें और इस पानी को खाली पेट पीएं। आप पूर दिन भी इस पानी को भी सकते हैं।

About the Author

... Read More