... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Yogita Yadav | Published : February 27, 2019 3:50 PM IST
कई बार हम लगातार इस तरह बैठते हैं कि हमारा बॉडी पॉश्चर खराब होने लगता है, जिससे पेट और पेट के निचले हिस्से में चर्बी जमा होने लगती है। © Shutterstock
क्या आप जानते हैं कि हमारा वजन यानी मोटापा बढ़ने का कारण सिर्फ हमारी डायट ही नहीं है बल्कि बैठने और चलने का गलत पोश्चर भी है। कई बार हम लगातार इस तरह बैठते हैं कि हमारा बॉडी पॉश्चर खराब होने लगता है, जिससे पेट और पेट के निचले हिस्से में चर्बी जमा होने लगती है। आइए जानते हैं कौन सा है वह खराब पॉश्चर जिससे बढ़ने लगती है शरीर की चर्बी।
यह भी पढ़ें - ये डायट मिस्टेक्स खराब कर सकती हैं आपका फिटनेस प्लान
लॉन्ग सिटिंग है नुकसानदायक
पेशागत मजबूरियों के चलते कुछ लोगों को घंटो बैठे रहने पड़ता है। जबकि फिटनेस के लिहाज से यह नुकसानदायक है। घंटों एक ही पॉजीशन में बैठे रहने से हिप्स पर फैट जमा होने लगता है। जिससे वजन भी बढ़ जाता है। इससे बचने के लिए जरूरी है कि हर आधे घंटे में उठकर थोड़ा टहल लिया करें।
यह भी पढ़ें – वजन कम करने में मददगार है पत्ता गोभी सूप, ये है सही विधि
इसलिए लटक जाता है पेट
पेट पर चर्बी जमा होने की शिकायत ज्यादातर उन लोगों को होती है, जो दिनभर कुर्सी पर बैठे-बैठे काम करते हैं या आराम करते हैं। दुकानदार, ऑफिस कर्मचारी, छात्र आदि अपना ज्यादातर समय कुर्सी पर बैठे-बैठे बिठाते हैं। ऐसे में बैठने की गलत स्थिति के कारण और एक्सरसाइज न करने के कारण उनके पेट में चर्बी जमा होने लगती है और जल्द ही उनका पेट निकलने लगता है। लंबे समय तक बैठे रहने या कंधे झुकाकर बैठ काम करने के कारण पेट की मांसपेशियां बाहर की ओर आने लगती हैं। खाने के बाद तुरंत कुर्सी पर बैठकर घंटों बिताने से भोजन से जो भी फैट प्राप्त होता है, वो सबसे पहले पेट के आसपास जमा होने लगता है। यही कारण है कि चिकित्सक हर बार खाना खाने के बाद कम से कम 15 मिनट तक टहलने की सलाह देते हैं।
यह भी पढ़ें – ब्रेस्ट को शेप में रखने के लिए अपनाएं ये तीन घरेलू उपाय
इस तरह करें बचाव
पेट की चर्बी घटाने का सबसे अच्छा तरीका है कि आप रोज सुबह गुनगुना पानी पिएं। सर्दी हो या गर्मी, कभी भी बिल्कुल ठंडा पानी न पिएं। अगर गर्म पानी उपलब्ध नहीं है, तो सामान्य पानी पिएं। हर दिन कम से कम 3 लीटर पानी जरूर पिएं। इसके अलावा खाना खाने के बाद कभी भी तुरंत लेटें या बैठें नहीं, बल्कि 10-15 मिनट टहलें। इसके अलावा घंटों एक ही पोजीशन में न बैठे रहें, बल्कि हर 1 घंटे में 3-4 मिनट चहलकदमी करें और शरीर को स्ट्रेच करें, फिर बैठें।
यह भी पढ़ें – दूध वाली चाय से ज्यादा फायदेमंद है ब्लैक टी, जानिए इसके फायदे
भूख लगने पर
लंबे समय तक बैठ कर काम करने के कारण शरीर का व्यायाम तो हो नहीं पाता, बल्कि भूख लगती रहती है। जिसकी वजह से लोग स्वाद बदलने के लिए तरह-तहर के जंक फूड खाते हैं। शारीरिक श्रम का न होना और जंक फूड का सेवन दोनों ही चर्बी बढ़ाने के लिए जिम्मेदार हैं।