अगर आपको पसंद है इंडियन फूड, तो फायदे में हैं आप

इंडियन फूड में स्‍वाद के लिए जो मसाले मिलाए जाते हैं, वे देते हैं आपकी सेहत को दोहरा फायदा।

WrittenBy

Written By: Yogita Yadav | Published : October 31, 2018 2:10 PM IST

हम भारतीय खाने के बहुत ही शौकीन है, इसलिए यहां के देशी डिश को बड़े ही प्यार से बनाया जाता है। देखा गया है कि हर राज्य का अपना-अपना पकवान होता है। ये पकवान उस राज्य के बारे में बताते हैं। हर राज्य की अपनी सामग्री है, जो किसी भी अन्य राज्य के लिए जानना मुश्किल होता है। जब आप पंजाब का पकवान सरसों का साग और मक्के की रोटी, गुजरात में ढोकला और बंगाल में मिष्टी दोई का नाम सुनते हैं तो आपके मुंह में पानी आ जाता है। अपने क्षेत्र की संस्‍कृति बयां करते ये पकवान वहां की सेहत की जरूरतों को भी पूरा करते हैं। जानें क्‍या हैं इंडियन फूड के फायदे - डायबिटीज से हैं पीड़ित और सेलिब्रेट करनी है दिवाली, तो अपनाएं ये टिप्‍स

वेजीस की भरमार

इंडियन फूड में सब्जियों को अलग-अलग तरह से शामिल किया जाता है। खास बात तो यह है कि एक अनाज के भीतर दूसरे अनाज का सम्मिश्रण करके भी यहां लजीज व्‍यंजन बनाए जाते हैं। सब्जियों की भरमार होने के कारण ये व्‍यंजन ताजे और सेहत के लिए बहुत लाभदायक होते हैं। यह भी पढ़ें – ठंडी या गर्म कैसी होती है इलायची की तासीर? जानें इसके  लाभ

इंडियन फूड खाने के फायदे

  1. भारतीय भोजन में ताजी सब्जियों और फलों को शामिल किया जाता है, जो कई तरह से पकाई जाती हैं। इसे खाने से आपके शरीर को पोषक तत्वों को प्राप्ति होती है। इस प्रकार, भारतीय भोजन से आप स्वाद के साथ स्वास्थ्य लाभों का आनंद ले सकते हैं। अहोई अष्‍टमी पर बनाएं ये लजीज मालपुआ
  2. भारतीय खाने में मसाले जैसे हल्दी, अदरक, लहसुन और हरी मिर्च का उपयोग किया जाता है, जिनमें औषधीय गुण होते हैं। यह आपके स्वास्थ्य के लिए बहुत ही लाभदायक हैं।
  3. भारतीय व्यंजन को स्‍वादिष्‍ट बनाने का काम मसालों का है। इनमें खड़े मसालों जैसे कडी पत्‍ता, इलायची, तेजपात और दालचीनी का समावेश होने के कारण ये पेट की कई समस्‍याओं का समाधान करते हैं।
  4. पारंपरिक भारतीय भोजन में कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन, वसा और फाइबर शामिल होता हैं, जो आपके संतुलित आहार के लिए आवश्यक है।
Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source