... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Yogita Yadav | Published : May 28, 2019 7:42 PM IST
नींबू इस मौसम का तोहफा है। इसके फायदे सिर्फ स्वास्थ्य के लिए ही नहीं, बल्कि सौंदर्य के लिए भी बहुत खास हैं। © Shutterstock.
इन दिनों बाजार में नींबू खूब मिल रहा है। नींबू के फायदे इसकी मांग हर दम बनाए रखते हैं। भरी गर्मी से निजात पाने के लिए लोग अकसर नींबू पानी पीना पसंद करते हैं। सलाद और सब्जी में भी नींबू का रस जायका बढ़ा देता है। पर क्या आप जानते हैं कि नींबू सिर्फ स्वास्थ्य के लिए ही नहीं बल्कि सौंदर्य के लिए भी बहुत फायदेमंद है। आइए जानते हैं नींबू में मौजूद पोषक तत्व और उनके फायदे।
यह कई पोषक तत्वों का खजाना है। इसमें विटामिन सी, विटामिन बी6, विटामिन ए, विटामिन ई मौजूद होते हैं। नींबू फोलेट, नियासिन (thiamin) थायमिन, राइबोफ्लेविन का भी अच्छा स्रोत है। इसके अलावा इसमें पैंटोथेनिक (Pantothenic) एसिड, कॉपर तांबा, कैल्शियम, आयरन, मैग्नीशियम, पोटेशियम, जिंक, फास्फोरस और प्रोटीन जैसे पोषक तत्व मौजूद रहते हैं।
नीबू (Lemon) हमारे बालों और त्वचा के लिए बहुत फायदेमंद होता है। नींबू के स्वास्थ्य लाभ जैसे, गले के संक्रमण के उपचार, अपच, कब्ज, दांतों की समस्या, बुखार, आंतरिक रक्तस्राव, गठिया, जलन, मोटापा, सांस की बीमारी, हैजा और उच्च रक्तचाप शामिल हैं। आयुर्वेदिक और अन्य चिकित्सा पद्धतियों में भी नींबू को खास स्थान दिया गया है।
Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.