हाई बीपी है तो लंच में खाएं इस आटे की रोटी

100 ग्राम ग्राम जौ में 17 ग्राम आहार फाइबर और 12 ग्राम प्रोटीन होता है। यह हाइपरटेंशन के रोगियों के लिए बहुत फायदेमंद है।

WrittenBy

Written By: Yogita Yadav | Published : August 7, 2019 3:10 PM IST

खानपान और दिनचर्या दोनों ही हमारी सेहत को बहुत अधिक प्रभावित करते हैं। आयुर्वेद में तो आहार को अच्‍छी सेहत का आधार बताया गया है। इसलिए यह जरूरी है कि आप अपने आहार पर खास ध्‍यान दें। खासतौर से अगर आप हाई बीपी यानी हाइपरटेंशन (Hypertension diet) के रोगी हैं तो। हाई बीपी यानी हाइपरटेंशन के मरीजों को स्‍वस्‍थ रहना है तो आप अपने लंच में इस आटे की रोटी (Hypertension diet) शामिल कर सकते हैं।

हाई बीपी कब हो सकता है चिंता का कारण (Hypertension diet)

ब्‍लड प्रेशर को देखते हुए इन दो पैमानों का खास ध्‍यान रखना होता है- सिस्‍टोलिक ब्‍लड प्रेशर और डायस्‍टोलिक ब्‍लड प्रेशर। सिस्‍टोलिक ब्‍लड प्रेशर तब होता है जब शरीर में बहने वाले रक्‍त पर दबाव पड़ता है। इसे हाई ब्‍लड प्रेशर कहते हैं। और जब हार्टबीट और रक्‍तवाहिकाओं के बीच दबाव पड़ता है तो उसे डायस्‍टोलिक ब्‍लड प्रेशर या लो-ब्‍लड प्रेशर कहते हैं। हाई ब्‍लड प्रेशर एक ऐसी स्थिति है जब सिस्‍टोलिक ब्‍लड प्रेशर और डायस्‍टोलिक ब्‍लड प्रेशर (Systolic BP and Diastolic BP) अपनी लिमिट से ऊपर चले जाते हैं। इस स्थिति को चिंताजनक माना जाता है। अगर यह लगातार रहे तो आपको डॉक्‍टर से संपर्क करना चाहिए।

हाई बीपी में रखें आहार का ख्‍याल (Hypertension diet)

हमारे हर रोज के खानपान में कुछ ऐसे आहार होते हैं, जिनसे हमारा बीपी नियंत्रण में रहता है। जबकि कुछ ऐसे होते हैं जो बीपी को बढ़ा देते हैं। अगर आपको बीपी की समस्‍या है यानी आपका रक्‍तचाप असंतुलित है तो आपको इस बात का जरूर ध्‍यान रखना चाहिए कि आपको क्‍या खाना है और क्‍या नहीं। अमेरिकन जर्नल ऑफ क्‍लीनिकल न्‍यूट्रिशन में प्रकाशित 2010 के अध्‍ययन के अनुसार, साबुत अनाज से युक्‍त आहार एंटी-हाइपरटेंशिव मेडिकेशन की तरह प्रभावी हैं, क्‍योंकि ये रक्‍तचाप को कम कर सकते हैं। यह हृदय रोगों के खतरों, स्‍ट्रोक और हार्ट अटैक आदि के खतरों को कम कर सकते हैं।

Barley flour chapati, barley flour roti benefits, hypertension diet. हाई बीपी के मरीजों को लंच में जौ की रोटी खानी चाहिए। जौ साबुत अनाजों में एक बेहतर अनाज है।

लंच में खाएं जौ के आटे की रोटी

हाई बीपी के मरीजों को लंच में जौ की रोटी खानी चाहिए। जौ साबुत अनाजों में एक बेहतर अनाज है। हालांकि चोकर सहित गेंहू के आटे की रोटी और जई की रोटी भी आप खा सकते हैं। पर इनमें जौ के आटे की रोटी आपके लिए ज्‍यादा सेहतमंद है। 100 ग्राम ग्राम जौ में 17 ग्राम आहार फाइबर और 12 ग्राम प्रोटीन होता है। यह हाइपरटेंशन के रोगियों के लिए बहुत फायदेमंद है। जौ की खेती प्राचीन काल से की जा रही है। मगर, आजकल इनकी पैदावार कम हो गई है। जौ का आटा कई तरह से फायदेमंद है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source