Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

अगर आपको भी है खाना खाने के बाद चाय पीने की आदत, तो इसके जोखिम भी जान लें

हम जो भी आहार लेते हैं अगर उसमें आयरन होगा तो शरीर को उसका फायदा बिलकुल नहीं मिल पायेगा।

अगर आपको भी है खाना खाने के बाद चाय पीने की आदत, तो इसके जोखिम भी जान लें
हम जो भी आहार लेते हैं अगर उसमें आयरन होगा तो शरीर को उसका फायदा बिलकुल नहीं मिल पायेगा। ©Shutterstock.

Written by Yogita Yadav |Published : February 22, 2019 3:20 PM IST

अगर आप चाय के शौकीन हैं तो चाय का सेवन खाते वक्‍त या खाने के तुरंत बाद करने से बचें। क्‍योंकि यह आपकी पाचन शक्ति को प्रभावित करता है साथ ही खाने में मौजूद पौष्टिक तत्‍वों की गुणवत्‍ता को भी कम कर देता है। सामान्‍यत: खाने के एक घंटे के बाद चाय पीना सही रहता है।

यह भी पढ़ें - क्‍या आप जानते हैं कि शरीर को किस उम्र में कितने फाइबर की होती है जरूरत

ज्‍यादा चाय है नुकसानदायक

Also Read

More News

चाय में कैफीन होता है जो हमारा ब्‍लड प्रेशर बढ़ा देता है। इसके अलावा कैफीन की मात्र शरीर में कोर्टिसोल यानी स्‍टेरॉयड हार्मोंस की मात्रा बढ़ा देती है, जिसकी वजह से शरीर में स्वास्थ्य संबंधी कई तरह की परेशानियां पैदा हो जाती हैं। इनमें दिल से संबंधित परेशानियां, मधुमेह और वजन बढ़ना प्रमुख है।

यह भी पढ़ें – शाकाहारियों के लिए प्रोटीन का भंडार हैं ये पांच चीजें

आयरन का दुश्‍मन है चाय में मौजूद टैनिन

खाने के साथ हमें चाय का सेवन बिलकुल भी नहीं करना चाहिए। क्‍योंकि हम जो भी आहार लेते हैं अगर उसमें आयरन होगा तो शरीर को उसका फायदा बिलकुल नहीं मिल पायेगा। दरअसल चाय या कॉफी में टैनिन नामक पदार्थ पाया जाता है, जो आयरन को प्रतिबंधित कर देता है। अगर आप रेड मीट का सेवन कर रहे हैं तो चाय बिलकुल भी न पियें क्‍योंकि इसमें आयरन की अधिक मात्रा पायी जाती है। खाने के तुरंत बाद भी अगर आप चाय पीते हैं तो उसका यही असर होता है। इसलिए खाने के तुरंत बाद चाय का सेवन न करें।

यह भी पढ़ें – अकसर बढ़ जाता है ब्लड प्रेशर, तो इन पांच हर्ब्स को करें डायट में शामिल

कम से कम एक घंटे का हो गैप

अगर आपको खाने के बाद चाय या कॉफी पीना है तो एक घंटे बाद चाय का सेवन कीजिए। क्‍योंकि खाने में पाये जाने वाले आयरन को शरीर काफी हद तक अवशोषित कर लेता है। लेकिन अगर आप चाय के साथ खाना खाते हैं तो शरीर में आयरन की कमी हो सकती है। आयरन की कमी से एनीमिया होने की संभावना अधिक रहती है, जो कि बहुत ही सामान्‍य समस्‍या है।

एनीमिया में हो सकता है घातक

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

अगर आपको पता है कि आप एनीमिया रोग से पीडि़त हैं तो अपनी देखभाल पर अतिरिक्‍त ध्‍यान दीजिए। कोशिश यह कीजिए कि खाने के दो से तीन घंटे बाद चाय का सेवन करें। कम मात्रा में चाय का सेवन कीजिए। हो सके तो अपने चाय में नींबू भी मिला लीजिए। इससे आपको अतिरिक्‍त मात्रा में विटामिन सी मिलेगा।

About the Author

... Read More