ऑफिस में काम करने के दौरान थकान महसूस हो तो लंच में शामिल करें ये 5 फूड, फटाफट निपटेगा काम

यहां हम आपको ऐसे खाद्य पदार्थों के बारे में बता रहे हैं जिनके सेवन से आप ऑफिस में पूरे दिन एक्टिव और एनर्जी से भरे रहेंगे। 

WrittenBy

Written By: Atul Modi | Published : September 27, 2021 8:55 PM IST

कोरोनावायरस के मामले कम होने के साथ ज्यादातर ऑफिस खुल गए हैं। लोग बचाव के तरीकों को अपनाते हुए ऑफिसों में पहले जैसी लाइफ वापस पाने की कोशिश कर रहे हैं। लोग सुबह घर से नाश्ता करके निकलते हैं और दोपहर तक उनकी ऊर्जा खत्म होने लगती है। यहां तक की लंच करने के बाद भी काम करने की शक्ति कमजोर होने लगती है। इसकी मुख्य वजह वर्क फ्रॉम होम के दौरान की सुस्त जीवन शैली और आहार में पोषक तत्वों की कमी है। दरअसल जब आपके ब्रेकफास्ट और लंच में पोषक तत्वों से युक्त खाद्य पदार्थों का अभाव होता है, तो ऐसी स्थिति में आप और ज्यादा सुस्त और काम के प्रति उदासीन हो जाते हैं। इसलिए जरूरी है कि आप अपने आहार में कुछ जरूरी खाद्य पदार्थों शामिल करें, जिसके बारे में हम आपको बता रहे हैं।

ड्राई फ्रूट्स

ड्राई फ्रूट्स या सूखे मेवे में मैग्नीशियम, जिंक, मैंगनीज, आयरन और एंटी-ऑक्सीडेंट से भरपूर होते हैं। आप इसे ऑफिस में भूख लगने पर खा सकते हैं। इसके लिए अपने लंच बॉक्स में एक मुट्ठी ड्राई फ्रूट्स जरूर रखें। आप चाहे तो भुने हुए चने या स्प्राउट्स भी खा सकते हैं। इससे आपकी थकान, कमजोरी दूर होकर दिनभर एनर्जी मिलती रहेगी।

साबुत अनाज

साबुत अनाज पोषक तत्व, एंटी-ऑक्सीडेंट्स गुणों से भरपूर होते हैं। इसके सेवन से पेट लंबे समय तक भरा रहता है। इससे वजन बढ़ने की सम्भावना कम हो जाती है। इसके साथ ही इम्यूनिटी और पाचन तंत्र भी मजबूत होता है। इसके लिए साबुत अनाज जैसे जौ, ब्राउन राइस, ज्वार, बाजरा, क्विनोआ और दलिया आदि खाएं।

फल व सब्जियां

हमेशा अपने लंच में पानी से भरपूर फल व हरी व पत्तेदार सब्जियां शामिल करें। इससे आपके शरीर में पानी की कमी दूर होगी। ऐसे में बेहतर शारीरिक व मानसिक विकास होने में मदद मिलेगी। साथ ही आप दिनभर एनर्जेटिक रहेंगे।

दही

दही बहुत ही अच्छा इंडियन सुपरफूड है. मौसम में बदलाव के साथ ज्यादातर लोगों को पाचन संबंधी समस्याएं होने लगती है। ऐसे में आप ऑफिस लंच में दही का सेवन कर सकते हैं। दही में लैक्टिक एसिड होता है, जो पाचन क्रिया के लिए सही है। इसमें काली मिर्च व सेंधा नमक मिलाकर खाने से आपको दोगुना फायदा होगा।

अंडा

ब्रेकफास्ट या लंच में अंडे का सेवन फायदेमंद माना जाता है। यह खासकर एनर्जी के लिए बेस्ट फूड है. मैग्नीशियम, जिंक, आयरन और प्रोटीन से भरपूर अंडे को लंच में जगह दें। आप लंच में उबले अंडे खा सकते हैं

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.