सुबह खाली पेट पीते हैं चाय तो संभल जाएं, हो सकते हैं ये नुकसान

सुबह उठते ही चाय पीने से लीवर पर अधिक नकारात्मक असर होता है। लीवर में मौजूद बाइल जूस में हरकत होता है। इससे बाइल जूस खाली पेट में आ जाता है और आपका जी घबराने लगता है। बेचैनी के साथ उल्टी भी आ सकती है।

WrittenBy

Written By: Anshumala | Published : March 1, 2019 3:15 PM IST

अक्सर लोग सुबह उठते ही खाली पेट चाय पी लेते हैं। क्या आप जानते हैं खाली पेट चाय पीना सेहत के लिए ठीक नहीं है? आप चाय पीना ही चाहते हैं, तो एक-दो बिस्किट जरूर खा लें। कई बार खाली पेट चाय पीने से गैसे की समस्या हो जाती है। जानें, और क्या-क्या सेहत से संबंधित समस्याएं हो सकती हैं, खाली पेट चाय पीने से...

जानें, एक दिन में कितनी कप चाय पीनी होती है सही

क्या कहता है शोध

शोध के अनुसार, जब कोई व्यक्ति खाली पेट चाय पीता है, तो इसके शरीर पर कई साइड एफेक्ट होते हैं। खासकर, गर्मी के दिनों में खाली पेट चाय पीने से बचना चाहिए, क्योंकि ऐसा करने से चाय में मौजूद कैफिन, एलथायनिन और थियोफाइलिन जैसे पदार्थ शरीर में प्रवेश करके हमें उत्तेजित करते हैं। इतना ही नहीं, सुबह के समय बेड पर ही बैठे-बैठे एक-एक करके कई कप चाय पी जाने वाले लोगों में पाचन तंत्र से संबंधित समस्याएं शुरू हो जाती है। शोध में यह भी कहा गया है कि दूध वाली चाय अधिक हानिकारक होती है।

पिएंगे नींबू वाली चाय, तो सेहत को होंगे ये लाभ

दूध वाली चाय पीने से बचें

अधिकतर लोगों को दूध वाली चाय ज्यादा अच्छी लगती है। पर क्या आप जानते हैं कि इससे हमारे शरीर पर अधिक नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। इससे चिड़चिड़ापन और परेशान भी आप महसूस कर सकते हैं। बेहतर होगा कि आप ग्रीन टी सुबह के समय पिएं।

जी घबराना

सुबह उठते ही चाय पीने से लीवर पर अधिक नकारात्मक असर होता है। लीवर में मौजूद बाइल जूस में हरकत होता है। इससे बाइल जूस खाली पेट में आ जाता है और आपका जी घबराने लगता है। बेचैनी के साथ उल्टी भी आ सकती है।

लौंग वाली चाय पीते ही, दूर हो जाएगी सर्दी-जुकाम और गले की खराश

ब्लैक टी से भी रहें दूर

दूध वाली चाय की ही तरह ब्लैक टी भी सेहत के लिए बहुत ज्यादा अच्छी नहीं होती है। इससे कई सूजन होने की समस्या बढ़ जाती है। ब्लैक टी के अधिक सेवन से भूख भी कम हो जाती है।

कड़क चाय भी ठीक नहीं

जो लोग कड़क चाय पीना पसंद करते हैं, वो भी एक बार इसे पीने से पहले जरूर सोचें। कड़क चाय पेट में पैदा होने वाले हाइड्रोक्लोरिक के साथ मिलकर पेट के दीवारों पर असर करता है। इससे वहां जख्म भी हो सकता है। यदि इसका समय रहते इलाज न करवाया जाए, तो अल्सर में बदल जाता है।

थर्मस का चाय न पिएं

कई बार सुबह के समय एक ही बार लोग ढेर सारी चाय बनाकर थर्मस में रख देते हैं। इसका सेहत पर अच्छा प्रभाव नहीं पड़ता है। देर तक थर्मस में रखी चाय पीने से सूजन और गैस हो सकती है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source