Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

गन्‍ने का रस पीते हैं, तो इन बातों काेे न करें नजरंदाज

इन दिनों खुद को हाइड्रेट रखने के लिए ज्यादातर लोग गन्ने का रस पीना पसंद करते हैं। पर इसमें जरा सी लापरवाही आपको फायदे की बजाए नुकसान पहुंचा सकती है।

गन्‍ने का रस पीते हैं, तो इन बातों काेे न करें नजरंदाज
इन दिनों खुद को हाइड्रेट रखने के लिए ज्‍यादातर लोग गन्‍ने का रस पीना पसंद करते हैं। पर इसमें जरा सी लापरवाही आपको फायदे की बजाए नुकसान पहुंचा सकती है। ©Shutterstock.

Written by Yogita Yadav |Published : May 29, 2019 6:24 PM IST

गन्‍ने का रस गर्मियों में बहुत अच्‍छा माना जाता है। डॉक्‍टर और आहार विशेषज्ञ भी गर्मियों में इसे पीने की सलाह देते हैं। इस चिलचिलाती धूप में भी अगर आप खुद को हाइड्रेट रखना चाहते हैं तो यह आपके लिए बेस्‍ट है। पर गन्‍ने का रस पीते वक्‍त की गई जरा सी लापरवाही आपकी सेहत के लिए भारी पड़ सकती है। इसलिए इसे पीने से पहले इन बातों का ध्‍यान जरूर रखें।

गन्‍ने का जूस  है फायदेमंद

गर्मियों में शरीर को डिहाइड्रेशन से बचाने के लिए ज़्यादा से ज़्यादा पेय पदार्थों को अपनी डाइट में शामिल करने की सलाह दी जाती है। भरपूर पोषण से भरा ये रस शरीर के लिए स्वास्थ्यवर्धक होता है। इसमें मैग्नीज, पोटेशियम, जिंक, कैल्शियम, क्रोमियम, मैग्नीशियम और कोबाल्ट और फास्फोरस जैसे तत्व होते हैं।

जरा सी लापरवाही कर सकती है नुकसान

इन सब गुणों के बावजूद अगर आप गन्ने के रस का सेवन बहुत ज़्यादा या सही तरीके से नहीं करते हैं तो ये आपके लिए हानिकारक हो सकता है। बाजार में बिकने वाला गन्‍ने का रस पौष्टिक और सेहतमंद है या नहीं यह सुनिश्चित करना आपका काम है। इससे चक्कर आने और पेट से संबंधित समस्‍या हो सकती है। इसलिए यहां हम आपको कुछ जरूरी बातें बता रहे हैं, जिनका ध्‍यान आपको गन्‍ने का रस पीते समय रखना चाहिए।

Also Read

More News

यह भी पढ़ें – वजन कम करने का बेहतर उपाय है फैट फ्लश डाइट प्‍लान

ज्‍यादा न पिएं

गन्‍ने के रस में पोलिकोसनॉल होता है। इसकी वजह से आपको चक्कर आने और पेट से संबंधित बीमारियां भी हो सकती हैं। पोलिकोसनॉल आपके ख़ून को भी पतला कर देता है। जिस वजह से रक्त का थक्का नहीं जम पाता है। इसलिए इसका सेवन लिमिट में ही करें।

यह भी पढ़ें - स्‍वीट कॉर्न है हेल्‍दी स्‍नैक्‍स, जानें इसके स्‍वास्‍थ्‍य लाभ

गन्‍ने को धुलवाएं

बाज़ार में अक्सर गन्ने को बिना धोए ही उसका रस निकाल देते हैं। उसमें बैक्टीरिया और पेस्टीसाइड मौजूद होते हैं। रस पीते हुए ये बैक्टीरिया आपके शरीर में चले जाते हैं। ऐसे में संक्रामक बीमारी होने का भी ख़तरा हो जाता है। इसलिए गन्‍ने का रस निकलवाने से पहले गन्‍ने को अपने सामने धुलवाएं।

यह भी पढ़ें – ‘ईट लोकल, थिंक ग्‍लोबल’ डाइट फॉलो करती हैं करीना कपूर

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

न पिएं रखा हुआ रस

गन्ने का रस बहुत जल्दी ख़राब हो जाता है। काफी देर से रखा हुआ गन्ने का रस इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। 15 मिनट के भीतर ही ऑक्सीडाइज हो जाता है। ऐसे में ये आपके स्वास्थ्य के लिए फायदे की जगह नुकसानदायक साबित हो सकता है।

About the Author

... Read More