जनवरी में की डायटिंग तो और बढ़ जाएगा वजन : शोध

न्यूरोवेलेंस के सर्वेक्षण के अनुसार ब्रिटेन की एक चौथाई आबादी ने 2019 के पहले महीने में डाइटिंग की योजना बनाई है। नए साल पर डायटिंग का संकल्‍प लेने वालों में से 80 फीसदी लोगों का संकल्‍प 12 जनवरी तक टूट जाता है।

WrittenBy

Written By: Yogita Yadav | Published : January 10, 2019 1:30 PM IST

अगर आप जनवरी में डाइटिंग के आइडिया पर काम कर रहे हैं तो यकीन मानिए कोई फायदा नहीं होगा। जनवरी में तो डाइटिंग भूल ही जाएं। कैलिफोर्निया यूनिवर्सिटी के एक शोध में दावा किया गया है कि नए साल में डाइटिंग मार्केटिंग फंडा है। इसलिए, इसका विफल होना लगभग तय होता है। तंत्रिका विज्ञानियों ने कहा, इंसानी दिमाग किसी भी बदलाव को आसानी से स्वीकार नहीं करता है।

यह भी पढ़ें - डायट या वर्कआउट, किससे जल्‍दी होता है वजन कंट्रोल

सबसे आम, लेकिन विफल संकल्‍प

डाइटिंग नए साल के संकल्पों में सबसे आम एक है। लेकिन एक प्रमुख तंत्रिका विज्ञानी ने जनवरी में डाइटिंग की पूरी अवधारणा को ही खारिज कर दिया है। उनका कहना है कि यह मार्केटिंग नीति है। सैन डिएगो स्थित कैलिफोर्निया यूनिवर्सिटी के विद्वान डॉ. जेसन मैककेन का दावा है कि जनवरी में लिए गए डाइटिंग के संकल्प को पूरा करने के लिए चाहे जो भी तरीके अपना लें, लेकिन इसका विफल होना तय है।

यह भी पढ़ें – जिम जाने से बेहतर है सीढ़ियां चढ़ना, वैज्ञानिकों ने भी लगाई मुहर

क्‍यों होता है ऐसा

डॉ. मैककेन के अनुसार, 'यह आपको इतना दुखी और भूखा बना देगा कि आप हार मान लेंगे और जल्दी से ज्यादा खाना खाने की ओर बढ़ेंगे। लिहाजा पहले के मुकाबले और वजन बढ़ा लेंगे। मतलब इस संकल्प के फायदे कम और नुकसान ज्यादा हैं। उन्होंने कहा कि जनवरी में डाइटिंग का संकल्प हम खुद नहीं लेते हैं। यह बाजार के दबाव में हम ऐसा करने को मजबूर हो जाते हैं। इंसानी दिमाग तो वैसे भी बदलावों का विरोध करता है। अब अचानक से हम यह संकल्प ले लेते हैं और नतीजतन नाकामयाबी मिलती है।

यह भी पढ़ें – सर्दियों में कहीं आप भी तो नहीं करते ये पांच गलतियां ?

पर एक रास्‍ता है

हालांकि, उन्होंने कहा कि इसका एक रास्ता है। जब दिमाग में भूख और पाचन की क्रिया पर नियंत्रण किया जाए तो आसानी से इस संकल्प को पूरा किया जा सकता है। 21 दिन तक लगातार किसी भी काम को करने से वो आदत बन जाती है। 06 महीने तक लगातार किसी भी काम को करने से वो आपके व्यक्तित्व का हिस्सा बन जाती है।

यह भी पढ़ें – सर्दियों में हर रोज पिएं लौंग की चाय, होंगे कई फायदे

दो हजार लोगों कराए गए एक सर्वे से पता चलता है कि जनवरी में डाइटिंग का संकल्प लेने की बीमारी पूरे बेलफास्ट में फैली है। न्यूरोवेलेंस के सर्वेक्षण के अनुसार ब्रिटेन की एक चौथाई आबादी ने 2019 के पहले महीने में डाइटिंग की योजना बनाई है। नए साल पर डायटिंग का संकल्‍प लेने वालों में से 80 फीसदी लोगों का संकल्‍प 12 जनवरी तक टूट जाता है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.