सुबह उठने के 20 मिनट तक कुछ नहीं खाते हैं तो होते हैं ये 4 नुकसान

बहुत से लोग सुबह का नाश्ता नहीं करते हैं। कभी-कभी कुछ लोग ऐसा समय के अभाव के कारण करते हैं, तो कुछ लापरवाही के कारण करते हैं।

WrittenBy

Written By: akhilesh dwivedi | Updated : November 15, 2018 10:21 AM IST

बहुत से लोग सुबह का नाश्ता नहीं करते हैं। कभी-कभी कुछ लोग ऐसा समय के अभाव के कारण करते हैं, तो कुछ लापरवाही के कारण करते हैं, और धीरे-धीरे यह आदत में शामिल हो जाता है। अगर आपको भी नाश्ता न करने की आदत लग गयी है, तो सावधान हो जाइए, क्योंकि नाश्ता न करने से मोटे होने की संभावना बढ़ जाती है।

एक शोध के निष्कर्ष से पता चलता है कि अक्सर नाश्ता करने वाले 10.9 फीसदी लोगों की तुलना में नाश्ता न करने वाले 26.7 फीसदी लोग मोटापे का शिकार थे।

ये भी पढे़ंः वजन कम करना है तो ब्रेकफास्ट और डिनर में फॉलो करें ये रूल।

इस शोध के लिए एक दल ने 2005 से 2017 तक 347 लोगों के नाश्ते की आदतों का अध्ययन किया। इन प्रतिभागियों की उम्र 18 से 87 साल थी। शोध में इनकी ऊंचाई, भार, कमर व हिप्स के घेरे को मापा गया।

अमेरिका के मेयो क्लिनिक के शोधकर्ता केविन स्मिथ बताते हैं कि कभी-कभी नाश्ता करना शरीर के बीच वाले हिस्से में मोटापा व वजन बढ़ने का कारण होता है, लेकिन जो कभी नहीं नाश्ता करते हैं, उनमें यह ज्यादा स्पष्ट रूप से दिखता है। जिन्होंने कभी नाश्ता नहीं किया, उन्होंने बीते सालों में खुद ज्यादा वजन बढ़ने की बात की है।

ध्यान रखें ये खास बातें

  1. मोटापा बढ़ने की 50% संभावना तब और बढ़ जाती है, जब आप सुबह नाश्ता नहीं करते हैं, क्योंकि नाश्ता न करने से दिन में भूख ज्यादा लगती है और आप जरूरत से ज्यादा खाना खा लेते हैं। यह वजन बढ़ने का सबसे बड़ा कारण है।
  2. ब्रेकफास्ट न करने से एनर्जी लेवल अपने आप ही कम हो जाता है, जिस वजह से मन किसी भी काम में नहीं लग पाता है।
  3. सुबह नाश्ता न करने से लंच तक तेज़ भूख लगने लगती है, जिससे अधिकतर लोग जो मिलता है खा लेते हैं। इससे स्ट्रेस और डिप्रेशन बढ़ने लगता है।
  4. सुबह अच्छे से नाश्ता करना से हम कई तरह की बीमारियों जैसे हाइपोग्लाइसीमिया, हाइपोटेंशन और डायबिटीज आदि से बचे रहते हैं।
Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.