... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Yogita Yadav | Published : April 4, 2019 11:05 AM IST
अंडे में पहले ही इतनी ज्यादा कॉलेस्ट्रॉल की मात्रा होती है कि उसे किसी और कॉलेस्ट्रॉल वाले पदार्थ के साथ मिलाकर बनाने से दिल की सेहत के लिए खतरा उत्पन्न हो सकता है। ©Shutterstock.
ज्यादातर लोग सुबह के नाश्ते में ऑमलेट खाना पसंद करते हैं। वहीं अगर आप जल्दबाजी में घर पर नाश्ता नहीं कर पाए हैं तो भी आप बाहर सबसे पहले ऑमलेट ही ऑर्डर करते हैं। पर स्वाद के दीवाने सादा ऑमलेट की बजाए चीज़ ऑमलेट को प्राथमिकता देते हैं। पर क्या आप जानते हैं कि अंडा जितना आपकी सेहत के लिए फायदेमंद हैं उतना ही नुकसानदायक है चीज़ ऑमलेट।
यह भी पढ़ें - हेल्दी रेसिपी : इस तरह घर पर ही बनाएं हेल्दी मल्टीग्रेन रोटी
अंडे में कितना होता है कोलेस्ट्रॉल
शोध के अनुसार जिन चीजों में ज्यादा कोलेस्ट्रॉल लेवल होता है उनका उपयोग संभलकर करना चाहिए। अंडे में कोलेस्ट्राल का लेवल ज्यादा होता विशेषकर अंडे की जर्दी में बहुत ज्यादा होता है। कई शोधों के अनुसार अंडे की जर्दी में 186 मिलीग्राम के आसपास कोलेस्ट्रॉल पाया जाता है। अंडे को अन्य कोलेस्ट्रॉल वाले खाद्य पदार्थ के साथ बनाते हैं तो वो और भी ज्यादा हो जाता है। डायट में हमेशा कम कोलेस्ट्रॉल वाले फूड का ही सेवन करना चाहिए। जो लोग कम कोलेस्ट्रॉल वाले फूड का सेवन करते हैं उनमें हृदय रोग की संभावना कम होती है।
यह भी पढ़ें – क्या नाश्ते की भरपाई ब्रंच से की जा सकती है ? क्या कहते हैं डायट एक्सपर्ट
क्यों नुकसानदायक है चीज़ ऑमलेट
शोधकर्ताओं का मानना है कि जो लोग अंडे को बहुत ज्यादा कोलेस्ट्रॉल वाला बनाकर खाते हैं उनमें हृदय रोग का खतरा बहुत ज्यादा होता है। शोध में सामने आया है कि अंडे में कोलेस्ट्रॉल का लेवल सबसे ज्यादा होता है ऐसे में अंडे में किसी प्रकार की अन्य कोलेस्ट्रॉल वाली चीजों के मिलाने से वह हृदय की बीमारियों के खतरे को बढ़ाता है।
यह भी पढ़ें – दूसरों को ऑफर कीजिए अपनी सीट, बने रहेंगे फिट
क्यों बढ़ जाता है दिल की बीमारी का जोखिम
हाल ही में हुए एक शोध में यह पाया गया है कि जो लोग एक दिन में 300 मिलीग्राम से अधिक कोलेस्ट्रॉल का सेवन करते हैं उनमें हार्ट की बीमारी या हृदय रोग की संभावना बहुत अधिक होती है। हृदय रोग को CVD (कार्डियोवैस्कुलर डिजीज) के नाम से भी जाना जाता है।
चुनें हेल्दी विकल्प
हार्ट डिजीज से बचने के लिए बिना जर्दी वाला अंडा ही खाएं। कई लोगों को अंडे की जर्दी खाना अच्छा लगता है, तो इसे सीमित मात्रा में खाएं। इससे कोलेस्ट्राल लेवल नहीं बढ़ेगा और न ही हार्ट से संबंधित कोई समस्या होगी।