... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: TheHealthSite Web Desk | Updated : August 10, 2023 4:29 PM IST
सिर दर्द एक आम समस्या है। पर इसके कारण हमें काफी परेशानी होती है। और हम अपना कोई भी काम ठीक से नहीं कर पाते है किसी भी काम में हमारा मन नहीं लगता है। हम चिड़चड़े से भी हो जाते हैं और यह हमारी पूरे दिन के काम को भी प्रभावित करता है। सिर दर्द इतना बढ़ जाता है कि हम इससे निजात पाने के लिए दवाइयों का इस्तेमान करने लगते है और ज्यादा दवाइयां खाना हमारी सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है। सिर दर्द होने के कई कारण हो सकते है जैसे हमारी डाइट से जुड़ी गलतियां और तनाव। सिर दर्द से राहत पाने के लिए आप अपनी डाइट में कुछ खास फूड्स शामिल कर सकते हैं। हम आपको इस लेख में बताएंगे कि किन फूड्स का सेवन करने से आपको सिर दर्द से छुकारा मिल सकता है।
आप जानते ही होंगे की अदरक में दर्द निवारक गुण होते है जो सिर दर्द को दूर करने में काफी लाभदायक होते है। इसलिए हमें अदरक का सेवन करने से सिर दर्द को काफी आराम मिलता है।
नारियल पानी भी सिर दर्द को दूर करने में काफी मदद करता है। नारियल पानी में पोषक तत्व पाएं जाते है जैसे- प्रोटीन, फाइबर,पोटैशियम, विटामिन सी आदि। इसीलिए, नारियल पानी पीने से आपके शरीर को हाइड्रेट कर सकते हैं, इससे कमजोरी दूर होती है और सिर दर्द की समस्या भी कम होती है।
कैल्शियम रिच फूड जैसे दही आदि सिर दर्द से राहत दिलाने में मदद करते हैं। दही में राइबोफ्लेविन पाया जाता है, जो विटामिन बी कॉम्प्लेक्स का पार्ट है। यह सिर दर्द को कम करता है। इसलिए आपको रोजाना दही खाना चाहिए। आप चाहें तो दही का रायता या छाछ बनाकर पी सकते हैं। दही और छाछ दोनों ही सिर दर्द से आराम दिलाने में मदद करते हैं।
हमें हेल्दी रहने के लिए फलों को अपनी डाइट में शामिल करना चाहिए। केले को सिर दर्द के लिए लाभकारी माना जाता है। क्योंकि इसमें विटामिन बी, मैग्नीशियम, पोटेशियम जैसे तत्व पाए जाते हैं।
इसलिए अपनी डाइट में केला जरूर शामिल करें। इसके अलावा खुबानी, एवोकाडो, केल, रैस्पबेरी, खरबूज और तरबूज जैसे फल भी खाएं। सिर दर्द का एक कारण डिहाइड्रेशन भी होता है, ऐसे में विटामिन सी भरपूर ये रसीले फल आपके शरीर में आवश्यक मात्रा में पानी का स्तर बनाए रखेंगे।
हमें हरी पत्तेदार सब्जियों का सेवन करना चाहिए क्योकि इनमें भरपूर मात्रा में पोषक तत्व पाए जाते है जो बॉडी के लिए बहुत ज़रुरी होते हैं। इनमें मैग्नीशियम की मात्रा भी अधिक होती है और शरीर में मैग्नीशियम की कमी के कारण भी सिर में दर्द होता है। ऐसे में आपको पालक, मेथी जैसी अलावा ब्रोकली,कोलार्ड ग्रीन्स, शलजम के पत्तों और चौलाई जैसी हरी पत्तेदार सब्जियों का भी सेवन करना चाहिए। इनके सेवन से मैग्नीशियम की पूर्ति होती है और सिर दर्द सो राहत मिलती है