... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Yogita Yadav | Published : June 13, 2019 8:46 AM IST
As it contains high amount of water and dietary fibre, eating watermelon aids weight loss.
खाना जब ठीक से बर्न नहीं हो पाता तो वह गैस और एसिडिटी का निर्माण करता है। इसमें लापरवाही बरती जाए तो भविष्य में कई समस्याएं हो सकती हैं। अगर आप हर रोज एसिडिटी से परेशान रहते हैं तो आपको सुबह नाश्ते में खाली पेट तरबूज खाना चाहिए। तरबूज शरीर को हाइड्रेट रखता है और पाचन में सुधार करता है। इसमें मौजूद पोषक तत्व शरीर को और भी कई विटामिन प्रदान करते हैं।
अध्ययन के अनुसार, इस गहरे लाल रंग के फल को लाइकोपीन का राजा भी कहा जाता है। तरबूज में 92 प्रतिशत पानी और 8 प्रतिशत शुगर होती है। यह शरीर में पानी की कमी को पूरा करता है। यह विटामिन ए, सी और बी6 का सबसे बडा़ स्त्रोत है। इसमें मौजूद बीटा कैरोटीन के कारण यह सेल को रिपेयर कर हृदय रोग के खतरे को कम करता है। तरबूज में एंटी-ऑक्सीडेंट भी भरपूर मात्रा में होता है।
तरबूज में भरपूर मात्रा में पानी मौजूद होता है। इसलिए अगर आप पाचन संबंधी समस्या से परेशान हैं तो आपको सुबह नाश्ते में खाली पेट तरबूज खाना चाहिए। यह पाचक रसों को बनाने में मदद करता है। यह बॉडी को हाइड्रेट रखता है। साथ ही पीएच स्तर (pH levels) को कम करने में भी मदद करता है। यह एसिडिटी खत्म करने के घरेलू नुस्खे में से एक है। तरबूज में भरपूर मात्रा में एंटी-ऑक्सीडेंट्स और फाइबर मौजूद होते हैं।
यह भी पढ़ें – हेल्दी नाश्ता है दलिया, जानें इसके फायदे
तरबूज वजन घटाने के लिए सबसे बेहतर फल है। तरबूज में मौजूद सिट्रयूलाइन नामक तत्व शरीर से वसा को कम करने में मददगार होता है। ये वसा बनाने वाली कोशिकाओं को कम करता है। तरबूज में पानी की अधिक मात्रा डाइटिंग के दौरान एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है। तरबूज में इसके अलावा विटामिन और मिनरल भी होता है।
यह भी पढ़ें - वजन कम करना है, तो हर रोज पिएं तांबे के बर्तन में पानी
तरबूज में विटामिन सी भरपूर मात्रा में पाया जाता है। विटामिन सी हमारे शरीर के प्रतिरोधी क्षमता को मजबूत बनाता है, जिससे हम बुखार व संक्रमण से दूर रहते हैं।