अगर आप इनमें से किसी 1 बीमारी से जूझ रहे हैं तो रोटी के बजाय करें चावल का सेवन

कुछ लोगों के लिए रोटी खाने से अच्छा ऑप्शन होता है चावल खाना। आइए जानते हैं किन-किन लोगों को रोटी की बजाए चावल का सेवन करना चाहिए। 

WrittenBy

Written By: Atul Modi | Published : June 15, 2023 7:05 PM IST

हम जैसी चीजें खाते हैं वैसा ही हमारा शरीर हो जाता है। इसलिए हेल्दी खाना और हेल्दी लाइफस्टाइल का पालन करना बहुत ही जरूरी हो जाता है। साथ ही रोजाना कुछ समय तक शारीरिक रूप से एक्टिव होना भी बहुत जरूरी होता है। भारत में अधिकतर घरों में मेन फूड में रोटी सब्जी ही शामिल होता है और साइड डिश के रूप में लोग चावल खा लेते हैं। न्यूट्रिशनिस्ट के मुताबिक अगर आप पीसीओएस, एंडोमेट्रियोसिस, आईबीएस, इन्सुलिन सेंसटिविटी आदि से जूझ रहे हैं तो आपको रोटी की बजाए सफेद चावल का सेवन करना चाहिए।

किन-किन लोगों को सफेद चावल का सेवन करना चाहिए?

अगर आप पीसीओएस, एंडोमेट्रियोसिस, आईबीएस, इन्सुलिन सेंसटिविटी आदि से जूझ रहे हैं तो आपको रोटी की बजाए सफेद चावल का सेवन करना चाहिए। इसके भी अपने कारण और अपने लाभ होते हैं। आइए जानते हैं सफेद चावल खाने के साथ आप को किन-किन बातों का ध्यान रखना चाहिए।

सब्जियों के साथ प्रोटीन का भी सेवन करें

अपनी मील का पोर्शन जरूर ध्यान में रखें। आपको एक समय में ज्यादा खाना खाने की बजाए थोड़ी थोड़ी देर में मील को खाना चाहिए। इसके अलावा खाने में प्रोटीन की मात्रा ज्यादा एड कर सकते हैं। चावल के साथ अगर आप प्रोटीन वाली सब्जी को शामिल करते हैं तो आपको और लाभ मिलता है। इससे आपकी ओवर ऑल सेहत को लाभ मिलता है।

ब्राउन की बजाए सफेद चावल का सेवन करें

ब्राउन चावल में आर्सेनिक के लेवल ज्यादा होते हैं इसलिए आपको ब्राउन की बजाए सफेद चावल का सेवन करना चाहिए। अगर आपका शरीर सेंसिटिव है तो आपको ब्राउन चावल पचा पाने में भी काफी दिक्कत आ सकती है। शरीर में टॉक्सिन एक्सपोजर को कम करने के लिए आपको ब्राउन की बजाए सफेद चावल का सेवन करना चाहिए।

हाई क्वालिटी के फैट का प्रयोग करें

आपको खाना पकाते समय हेल्दी फैट का प्रयोग करना चाहिए और उच्च गुणवत्ता वाली चीजों का प्रयोग करना चाहिए जैसे घी, नारियल का तेल, बटर, एवोकाडो ऑयल, मस्टर्ड ऑयल आदि। इन चीजों से न केवल आपको फ्लेवर मिलता है बल्कि बहुत सारे स्वास्थ्य लाभ भी मिलते हैं। आपको खाना बनाते समय घी जैसी चीजों का ही प्रयोग ज्यादा करना चाहिए।

बिना किसी डर से करें सफेद चावल का सेवन

बहुत सारे लोग चावल को अपनी डाइट में एड करने से डरते हैं और खास कर सफेद चावल को। ऐसा इसलिए है क्योंकि चावल में कार्ब्स की मात्रा ज्यादा होती है और इसका ग्लाइसेमिक इंडेक्स भी ज्यादा होता है जिस कारण लोगों को वजन बढ़ने से डर लगता है। लेकिन न्यूट्रीशनिस्ट के मुताबिक आपको बिना किसी चिंता के सफेद चावलों को अपने हेल्दी लाइफस्टाइल का एक हिस्सा बनाना चाहिए।  चावल को आप कई तरीकों से अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। केवल इसकी मात्रा का ध्यान रखना जरूरी होता है और इसके साथ आपको अधिक पोषण से भरपूर चीजों को खाना चाहिए।

निष्कर्ष: सफेद चावल भी भारत का एक प्रमुख स्टेपल फूड है इसलिए इसका सेवन आपको बिना किसी डर और चिंता के करना चाहिए। इसका सेवन करके भी आप एक बैलेंस मील का सेवन कर सकते हैं और आपको साथ में पोषण एड करने से बहुत सारे शारीरिक लाभ भी मिल सकते हैं।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source