
... Read More
Written By: Atul Modi | Published : August 7, 2023 6:37 PM IST
कई लोगों को दूध पीना पसंद नहीं होता, ऐसे लोगों को 'लैक्टोज इनटोलरेंस' बोला जाता है। दरअसल, लैक्टोज इन्टोलेरेंट लोगों की बॉडी में लैक्टोस शुगर एब्जॉर्ब नहीं हो पाती जिस कारण से उन्हें दस्त, गैस और सूजन आदि का सामना करना पड़ता है। हालांकि यह बीमारी, जिसे आमतौर पर लैक्टोज मेला बॉस्पशन के नाम से जाना जाता है, यह जानलेवा नहीं होती, लेकिन फिर भी अगर आप बिना नुकसान डेयरी प्रोडक्ट्स के स्वाद का लुत्फ उठाना चाहते हैं, तो आप आर्टिफिशियल डेयरी प्रोडक्ट्स या वेगन डाइट का सेवन कर सकते हैं। लैक्टोज इनटॉलरेंस का मुख्य कारण आपके शरीर में एंजाइम लैक्टोज की कमी होती है। छोटी आंत में उत्पन्न होने वाला यह विशेष पदार्थ लैक्टोज इनटॉलेरेंस के लक्षणों से बचने का काम करता है। अगर आपकी बॉडी में इसकी कमी है तो आपको किसी भी प्रकार के डेयरी उत्पाद से परहेज करना चाहिए। लेकिन ऐसा करने पर आपको कई प्रकार की दूसरी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।
डेयरी उत्पादों से परहेज करने पर आपको कई बार कैल्शियम की डिफिशिएंसी का सामना करना पड़ता है। अगर आप इस कैल्शियम की कमी से बचना चाहते हैं तो आपको अपने खान पान में वेगन डाइट को शामिल करना होगा जो आपके शरीर में कैल्शियम की कमी को भी बैलेंस कर सकें। आइए इस विषय में विस्तार से जानते हैं।
अगर आप लैक्टोज इन्टोलेरेंट हैं, और बिना नुकसान के पनीर के स्वाद का लुत्फ उठाना चाहते हैं तो सोयाबीन से बना टोफू एक बेहतरीन ऑप्शन है। ये न सिर्फ कैल्शियम का एक स्त्रोत है, बल्कि टेस्ट में भी ये पानी जैसा ही लगता है। पनीर की तरह का स्वाद लेने के लिए अगर आप टोफू का सेवन करेंगे तो यह बेहतरीन है।
बादाम एक ऐसा ड्राई फ्रूट है जो खाने में बेहद टेस्टी होता है और साथ ही आपके स्वास्थ्य का भी बेहतरीन रूप से ख्याल रखता है। इनमें कैलोरी की मात्रा अधिक होती है, ऐसे में आपको बादाम का लिमिटेड मात्रा में ही सेवन करना चाहिए।
ये छोटे बीज कैल्शियम और फाइबर का एक उत्तम स्त्रोत हैं। चिया सीड्स एक ऐसा सुपर फूड है, जो लैक्टोज इन्टोलेरेंट लोगों को अपने खानपान में कैल्शियम की मात्रा का बैलेंस रखने में सहायता करता है।
गोभी एक पत्तेदार और स्वादिष्ट हरी सब्जी है, जिसके सेवन से आप अपनी डाइट में कैल्शियम बैलेंस कर सकते हैं। विशेषज्ञ बताते हैं कि न सिर्फ इसमें कम कैलोरी होती है बल्कि साथ ही यह ऊर्जा का भी एक बेहतरीन सोर्स है। पका हुआ गोभी का एक कप खाने से आप अपनी सेहत को बेहतर कर सकते हैं।
संतरे एक अत्यंत स्वादिष्ट फल है, जिसके सेवन से आप अपनी सेहत के लिए एक सकारात्मक कदम उठा सकते हैं। दरअसल संतरा आपकी डाइट में लिक्विड इंटेक को बढ़ाता है, जो आपके लिए काफी फायदेमंद है।
यह एक ऐसी सब्जी है, को पौष्टिक तत्वों का एक बेहतरीन स्रोत है। इसमें विटामिन और फाइबर मौजूद होते हैं, साथ ये कैल्शियम का भी अच्छा स्रोत है। विशेषज्ञ बताते हैं कि ब्रोकली में कैलोरी कम होती है जो आपकी डाइट के लिए काफी फायदेमंद होती है।
Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.