... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Yogita Yadav | Published : September 18, 2019 2:47 PM IST
विटामिन डी की कमी होने पर मेंटल हेल्थ को भी नुकसान पहुंचता है। जिसकी वजह से मूड स्विंग, एंग्जायटी और अवसाद जैसी समस्याएं बढ़ जाती हैं। © Shutterstock.
अगर आपके शरीर में विटामिन डी की कमी हो रही है, वजन बढ़ रहा है ब्लड शुगर कंट्रोल नहीं हो रहा तो आपको अपनी डाइट में शकरकंद (sweet potato health benefits) को शामिल करना चाहिए। शकरकंद को अंग्रेजी में स्वीट पोटेटो कहा जाता है, पर इसका मतलब यह नहीं है कि आप इसे खाने से घबराएं। इसका ग्लाइसोमेक्सि इंडेक्स इतना कम होता है कि डायबिटीज के मरीज भी इसे अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं।
शकरकंद यानी स्वीट पोटेटो को पोषण का खजाना कहा जाए तो गलत नहीं होगा। इसमें विटामिन ए, विटामिन बी 6, विटामिन डी, कार्बोहाइड्रेट, खनिज लवण और एंटीऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। जो शरीर को एनर्जी देने के साथ ही पोषण भी देते हैं। फिटनेस फ्रीक का तो यह फेवरिट फूड है।
अगर आपके दांत और बोन्स की सेहत ठीक नहीं है, तो इसका अर्थ है कि आपके शरीर में विटामिन डी की कमी हो गई है। विटामिन डी की कमी होने पर मेंटल हेल्थ को भी नुकसान पहुंचता है। जिसकी वजह से मूड स्विंग, एंग्जायटी और अवसाद जैसी समस्याएं बढ़ जाती हैं। इनडोर एक्टिविटी ज्यादा होने के कारण आजकल ज्यादातर लोगों में विटामिन डी की कमी देखी जाती है। शकरकंद इसे दूर करने का एक बेहतर स्रोत है।
अगर आप शुगर के मरीज है यानी आपको डायबिटीज या मधुमेह है, तो भी आप बेझिझक शकरकंद खा सकते हैं। कहने में भले ही इसे स्वीट पोटेटो कहा जाता हो पर इसका ग्लाइसोमिक्स इंडेक्स इतना कम होता है कि यह डायबिटीज के मरीजों के लिए फायदेमंद (sweet potato health benefits) माना जाता है। साथ ही इसमें मौजूद कैरोटीनॉयड भी शुगर को कंट्रोल करने में मदद करता है।
शकरकंद में पानी की मात्रा काफी ज्यादा होती है। इसलिए इसके सेवन से डीहाइड्रेशन नहीं होती। ज्यादातर लोग इसलिए गर्मियों में शकरकंद की चाट खाना पसंद करते हैं। यह मेटाबॉलिज्म का सुधारता है। जिससे आप खाना बेहतर तरीके से पचा पाते हैं और आपका वजन भी नहीं बढ़ता।
शकरकंद में फाइबर की मात्रा काफी ज्यादा होती है। इसके सेवन से पाचन तंत्र दुरुस्त होता है। अगर आपको कब्ज की शिकायत है तो आपको शकरकंद जरूर खाना चाहिए। यह गुड बैक्टीरिया का उत्पादन करके आपके मेटाबॉलिज्म को सही करता है। जिससे आपके लिए वजन घटाना ज्यादा आसान हो जाता है।