मैं सर्दियों में रोज सुबह खाती हूं 5-6 बादाम, शरीर में दिखे ये 5 बड़े बदलाव

Badam Khane ke Fayde: बादाम पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं। आपको भी अपनी डाइट में रोजाना बादाम जरूर शामिल करने चाहिए। बादाम खाने से मुझे कई लाभ मिले।

मैं सर्दियों में रोज सुबह खाती हूं 5-6 बादाम, शरीर में दिखे ये 5 बड़े बदलाव

Written by Anju Rawat |Published : December 23, 2025 8:08 AM IST

Badam khane ke fayde: सर्दियों में सुबह-सुबह रजाई से निकलने का मन नहीं करता, हाथ-पैर ठंडे रहते हैं और एनर्जी भी ज्यादा नहीं होती है। ऐसे में अगर दिन की शुरुआत ही कुछ हेल्दी और गर्माहट देने वाली चीज से हो जाए, तो पूरा दिन बेहतर गुजरता है। कुछ ऐसा ही अनुभव मुझे तब हुआ, जब मैंने सर्दियों में रोज सुबह खाली पेट 5–6 बादाम खाना शुरू किया।शुरुआत में मैंने इसे बस एक हेल्दी आदत की तरह लिया, लेकिन कुछ हफ्तों बाद शरीर में जो बदलाव दिखे, उन्होंने मुझे हैरान कर दिया। अगर आप भी सोच रहे हैं कि रोज बादाम खाने से सच में कोई फर्क पड़ता है या नहीं? आइए, जानते हैं रोजाना बादाम खाने से मुझे क्या फायदे मिले

1. सर्दी से बेहतर बचाव होता है

सर्दियों में मैं रोज सुबह 5-6 बादाम खाती हूं। मुझे इस काफी ठंड लगती है, खासकर सुबह-सुबह। बादाम की तासीर गर्म होती है। इसलिए इसे खाने से शरीर के अंदर गर्माहट बनी रहती है। इसके अलावा, अगर आपको ठंड की वजह से थकान और कमजोरी बनी रहती है, तो भी बादाम का सेवन फायदेमंद है। बादाम खाने से शरीर को एनर्जी मिलती है। बादाम खाने से आप बार-बार बीमार भी नहीं पड़ेंगे।

2. दिनभर बनी रहती है एनर्जी

पहले मैं हर वक्त थकी हुई महसूस करती थी। शरीर में एनर्जी महसूस नहीं होती थी। लेकिन, बादाम खाने से मुझे एनर्जी मिलती है और दिनभर एक्टिव रहती हूं। बादाम में हेल्दी फैट्स होते हैं, जो शरीर में एनर्जी बनाए रखने में मदद करते हैं। बादाम खाने से शरीर में सुस्ती नहीं आती है और काम पर भी मन लगा रहता है।

Also Read

More News

3. पाचन हुआ सुधार

सर्दियों में मेरा पाचन-तंत्र खराब हो जाता है। सर्दियों में मुझे गैस, अपच और कब्ज जैसी समस्याएं बनी रहती हैं। लेकिन, जब से मैंने सर्दियों में बादाम खाने शुरू किए, मेरा पेट भी आसानी से साफ हो पा रहा है। बादाम में फाइबर होता है, जो पाचन क्रिया में सुधार करता है। बादाम में मौजूद फाइबर, आंतों को एक्टिव करके मल त्याग की प्रक्रिया को आसान बनाता है। अगर आप रोज सुबह भीगे हुए 5-6 बादाम खाएंगे, तो इससे ब्लोटिंग की समस्या भी कम होगी।

4. त्वचा की बढ़ी चमक

सर्दियों में स्किन ड्राई और बेजान हो जाती है। ऐसे में बादाम का सेवन करना फायदेमंद होता है। बादाम में विटामिन ई होता है, जो त्वचा के लिए फायदेमंद होता है। बादाम त्वचा को पोषण देता है और ड्राईनेस को कम करता है। मेरी स्किन काफी ड्राई थी, जब से मैंने बादाम का सेवन शुरू किया है मेरे चेहरे पर नेचुरल ग्लो आना शुरू हो गया है। बादाम खाने से स्किन ड्राईनेस काफी कम हो गई और स्किन हेल्दी नजर आने लगी है।

5. मेंटल हेल्थ में सुधार

बादाम सिर्फ शारीरिक सेहत के लिए नहीं, मेंटल हेल्थ के लिए भी बहुत जरूरी होते हैं। जब से मैं रोजाना 5-6 बादाम खा रही हूं, तब से मेरा काम पर ज्यादा सही तरीके से फोकस हो पाता है। बादाम में कई पोषक तत्व भी होते हैं, जो दिमाग को तेज करते हैं। इसलिए याद्दाश्त तेज करने, थकान कम करने और फोकस करने के लिए आपको अपनी डाइट में बादाम जरूर शामिल करने चाहिए।

TRENDING NOW

रोज सुबह बादाम कैसे खाने चाहिए?

  • आप रात को 5-6 बादाम को पानी में भिगोकर रख दें।
  • सुबह बादाम के छिलके निकालकर अच्छी तरह से चबाकर खा लें।
  • आप रोजाना इस तरह से बादाम का सेवन कर सकते हैं।

Highlights:

  • बादाम पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं। इनमें कई तरह के विटामिन्स और मिनरल्स पाए जाते हैं।
  • स्वस्थ रहने के लिए हर व्यक्ति को बादाम का सेवन जरूर करना चाहिए।
  • बादाम मेंटल हेल्थ के लिए भी फायदेमंद होता है। इससे थकान और तनाव कम होता है।

Disclaimer : प्र‍िय पाठकों यह आर्ट‍िकल केवल सामान्‍य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसल‍िए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए ज‍िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।