Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
Thyroid Diet Plan: गलत खानपान और खराब जीवनशैली के कारण थायराइड की समस्या आजकल लोगों में आम हो गई है। पुरुषों की तुलना में महिलाओं को थायराइड होने का जोखिम अधिक होता है। दरअसल, थायराइड तितली के आकार के ग्रंथि होती है, जो गर्दन के अंदर मौजूद होती है। यह ग्रंथि थायरोक्सिन हार्मोन का उत्पादन करती है, जो शरीर के मेटाबॉलिक रेट और एनर्जी लेवल को कंट्रोल करता है। जब थायराइड ग्रंथि अपना काम ठीक से करना बंद कर देती है, तो शरीर में थायराइड हार्मोन का उत्पादन कम या ज्यादा होने लगता है। थायराइड की बीमारी होने पर मोटापा, कमजोरी, मांसपेशियों में दर्द, चिड़चिड़ापन, मूड स्विंग्स, कब्ज रहना, त्वचा ड्राई होना और बाल झड़ने जैसी कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। थायराइड रोगियों को अपने खानपान पर विशेष ध्यान देना चाहिए। डाइट्रीफिट की डायटिशियन अबर्ना माथीवानन के मुताबिक, हेल्दी डाइट और रेगुलर एक्सरसाइज से थायराइड को कंट्रोल करने में मदद मिल सकती है। आइए, से जानते हैं थायराइड कंट्रोल करने के लिए डाइट प्लान -
थायराइड के मरीजों को सुबह खाली पेट मेथी पानी का सेवन करना चाहिए। इसके लिए रात को सोने से पहले एक गिलास पानी में एक चम्मच मेथी के बीज भिगोकर रख दें। फिर इसे सुबह खाली पेट पिएं। इसके अलावा, आप चाहें तो एक गिलास गुनगुने पानी में एक चम्मच सेब का सिरका मिलाकर भी पी सकते हैं। इससे पाचन तंत्र में सुधार होगा और वजन घटाने में मदद मिलेगी।
ब्रेकफास्ट में आप वेज पोहा / वेज क्विनोआ सलाद / मूंग दाल चीला + दही / मल्टी ग्रेन रोटी + सब्जी खा सकते हैं। इस तरह का ब्रेकफास्ट पेट को लंबे समय तक भरा हुआ रखता है।
मिड मॉर्निंग स्नैक्स आप कोई भी ग्रीन टी के साथ कोई भी सीजनल फल + 2 चम्मच अलसी पाउडर खा सकते हैं।
लंच में आप उबले हुए चावल, दाल, रागी रोटी, कोई हरी सब्जी, सलाद और छाछ का सेवन कर सकते हैं। यह आपके शरीर में एनर्जी लेवल को बनाए रखने में मदद कर सकता है।
लंच के बाद 4-5 बजे के करीब शाम का नाश्ता करें। इसमें आप नारियल पानी, नींबू पानी, ग्रीन टी या मखाने का सेवन कर सकते हैं। इससे
थायराइड के मरीज डिनर में रोटी+सब्जी+दही/सब्जी दलिया/सब्जी क्विनोआ/अंडा करी + चावल का सेवन कर सकते हैं। इसके अलावा, आप चाहें तो वेजिटेबल सूप+सॉटेड वेजिटेबल/पनीर/चिकन/फिश का सेवन भी कर सकते हैं।
Disclaimer: हमारे लेखों में साझा की गई जानकारी केवल इंफॉर्मेशनल उद्देश्यों से शेयर की जा रही है इन्हें डॉक्टर की सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए। किसी भी बीमारी या विशिष्ट हेल्थ कंडीशन के लिए स्पेशलिस्ट से परामर्श लेना अनिवार्य होना चाहिए। डॉक्टर/एक्सपर्ट की सलाह के आधार पर ही इलाज की प्रक्रिया शुरू की जानी चाहिए।