क्या लगती है बार-बार भूख? तो हो सकती हैं आपको ये 6 बीमारियां !

पीएमएस यानी प्रीमेंस्ट्रुअल सिंड्रोम का एक सामान्य लक्षण खाने की इच्छा होना है।

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Published : August 26, 2018 10:18 AM IST

प्रेगनेंसी और डिहाइड्रेशन के अलावा भी कुछ कारण हैं जिनकी वजह से लोगों को बार-बार भूख लगती है। ज़रूरत से ज्यादा भूख लगना दूसरी बीमारियों का लक्षण भी हो सकता है। चलिए जानते हैं किन वजहों से आपको लगती है बार-बार भूख-

1. इटिंग डिसॉर्डर

इटिंग डिसॉर्डर जैसे कि बुलिमिया, अत्यधिक भूख के कारण बनते हैं। बुलिमिया में अनियंत्रित ढंग से खाने की समस्या होती है। आमतौर पर जितना खाते हैं उससे कम। बहुत अधिक खाने की ये अवस्था आगे जाकर उल्टी की शिकायत में भी बदल सकती है। एक और इटिंग डिसॉर्डर लगातार खाते रहने का भी है। ये बचपन से ही शुरू हो जाता है जब बच्चा उदास होकर खाने का रुख करता है।

2. पेट के कीड़े

कई बार अत्यधिक भूख आंत के कीड़ों की ओर संकेत भी करती है। ये कीड़े, खासतौर पर टेपवॉर्म आपके अंदर लंबे समय तक रह सकता है और आपको इसका पता भी नहीं चलेगा। ये परजीवी आपके शरीर से सभी आवश्यक पोषण ले लेते हैं और आपको फैट व शुगर दे देते हैं। आपको बहुत अधिक भूख लगनी शुरू हो जाती है और अधिक खाने लगते हैं।

3. डाइबिटीज़

टाइप टू डाइबिटीज़ से भी आपको लगातार भूख महसूस हो सकती है। हालांकि ये समझना आसान है कि लो ब्लड शुगर होने पर अधिक भूख लगती है लेकिन ऐसा कैसे हो सकता है कि हाई ब्लड शुगर होने पर भी आपको भूख लगे? यही है डाइबिटीज़। हाई ब्लड शुगर भूख का कारण बनती है, भले ही आपके शरीर को खाने की जरूरत न हो। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि आपके शरीर का हर सेल ब्लड से शुगर लेने के लिए इंसुलिन पर निर्भर करता है। अगर इंसुलिन पर्याप्त मात्रा में न हो या ठीक प्रकार से काम न कर रहा हो तो शुगर ब्लड में मिल जाती है लेकिन वो सेल्स में नहीं जा पाती, जहां उसकी जरूरत होती है। इस कारण से सेल्स मस्तिष्क में ये संदेश भेजते हैं कि उन्हें अधिक खाने की जरूरत है। और इसी वजब से आपको हर वक्त भूख लगती है।

4. दवाएं

कुछ दवाइयों की वजह से भी अधिक भूख लगने की समस्या हाइपरफेजिया हो सकती है। कोर्टिकोस्टेरोइड्स, साइप्रोफेटेडाइन और ट्राईसाइक्लिक एंटीडिप्रेसेंट दवाओं का सेवन करने वाले लोगों को ये समस्या हो सकती है।

5. पीएमएस

पीएमएस यानी प्रीमेंस्ट्रुअल सिंड्रोम का एक सामान्य लक्षण खाने की इच्छा होना है। ये सिंड्रोम मेंस्ट्रुअल साइकिल के दूसरे चरण में होता है और एक दो दिन तक रहता है। इसमें भूख लगने के साथ साथ पेट में मरोड़, सिर दर्द और कब्ज जैसी समस्याएं भी हो जाती हैं।

6. तनाव

ध्यान दें कि जब आप तनाव में होते हैं तो क्या तभी आपको खाने की अधिक इच्छा होती है? लगातार तनाव और चिंता अत्यधिक भूख का निश्चित कारण हो सकते हैं। जब हम मस्तिष्क पर दबाव डालते हैं तो कॉर्टिकोट्रोपिन-रिलीज हार्मोन (सीआरएच) और अड्रेनालाइन का निर्माण होने लगता है जो भूख बढ़ा देता है। लेकिन अगर तनाव बना रहता है, तो अड्रेनल ग्लैंड्स हार्मोन कॉर्टिसोल रिलीज करते हैं, जो भूख बढ़ाते हैं। अगर तनाव और अधिक लंबे समय तक बना रहता है तो कॉर्टिसोल अत्यधिक भूख का बड़ा कारण बन सकता है।

चित्र स्रोत: Shutterstock.

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.