Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

भूख लगातार हो रही है कम, तो डायट में शामिल करें यह हरी सब्‍जी

सर्दियों में कई तरह के गरम तासीर वाले आहार लेने से कई बार पेट फूलने या भूख न लगने की समस्‍या हो जाती है, इ‍सके लिए जरूरी है कि आप इस सब्‍जी का सप्‍ताह में कम से कम एक बार जरूर सेवन करें। यह शरीर के भीतर का तापमान दुरुस्‍त रखती है।

भूख लगातार हो रही है कम, तो डायट में शामिल करें यह हरी सब्‍जी
सर्दियों में कई तरह के गरम तासीर वाले आहार लेने से कई बार पेट फूलने या भूख न लगने की समस्‍या हो जाती है, इ‍सके लिए जरूरी है कि आप इस सब्‍जी का सप्‍ताह में कम से कम एक बार जरूर सेवन करें। यह शरीर के भीतर का तापमान दुरुस्‍त रखती है। © Shutterstock

Written by Yogita Yadav |Published : January 21, 2019 10:38 AM IST

सर्दियों का आहार जितना स्‍वादिष्‍ट होता है, उतना ही गर्म तासीर वाला भी। अगर इस तरह के आहार के लगातार सेवन से अपको अपने पेट में कुछ जलन, पेट फूलने या गैस होने की समस्‍या होने लगी है तो इसका अर्थ है कि आपके पेट के भीतर का तापमान गड़बड़ हो रहा है। इसके लिए जरूरी है कि आप कुछ ऐसे आहार लें जिनमें नेचुरल ऑयल और पानी मौजूद हो। इसके लिए सबसे बेहतर है सोआ।

यह भी पढ़ें - आधी बीमारियों का हल है डिटॉक्सिफि‍केशन, ऐसे करें बॉडी डिटॉक्स

क्‍या है सोआ

Also Read

More News

सोआ एक ऐसा पौधा है जिसका लंबा इतिहास एक बेहतरीन मसाले के रूप में है। लेकिन इसका इस्तेमाल दवा के रूप में भी किया जाता रहा है। हाल ही में, लोगों ने सोआ के बीज और पौधे के कुछ हिस्सों का उपयोग दवा के रूप में करने लगे। भारतीय घरों में सोआ का उपयोग सब्‍जी के रूप में भी किया जाता है। सर्दियों में सोआ की सब्‍जी बहुत फायदेमंद होती है। यह कई रोगों का खात्‍मा करने में मददगार है।

यह भी पढ़ें – जन्नत का तोहफा है केसर, ऐसे करें असली केसर की पहचान

पाचन संबंधी समस्‍याओं में है कारगर

सोआ का उपयोग पाचन समस्याओं के लिए किया जाता है, जिसमें भूख में कमी, आंतों की गैस (पेट फूलना), यकृत की समस्याएं और पित्ताशय की शिकायत शामिल हैं। यह गुर्दे की बीमारी और दर्दनाक या कठिन पेशाब सहित मूत्र पथ के विकारों के लिए भी उपयोग किया जाता है। सोआ के अन्‍य उपयोगों की बात करें तो यह बुखार और सर्दी, खांसी, ब्रोंकाइटिस, बवासीर, संक्रमण, ऐंठन, तंत्रिका दर्द, जननांग अल्सर, मासिक धर्म में ऐंठन, और नींद संबंधी विकारों के उपचार के लिए प्रयोग किया जाता है।

यह भी पढ़ें - संडे को बनाएं ‘पीनट्स डे’ बच्‍चों को होगा ये फायदा

सोआ खाने के फायदे

सोआ में कैलारी की कम मात्रा होने के कारण यह कोलेस्ट्रॉल के स्‍तर को कम रखता है। इस जड़ी बूटी में कई तरह के एंटीऑक्सिडेंट और विटामिन जैसे पिरीडॉक्सिन और नियासिन, साथ ही आवश्‍यक फाइबर भी होते है जो रक्त में कोलेस्ट्रॉल के स्तर को नियंत्रित करने में सहायक होते हैं।

[caption id="attachment_641975" align="alignnone" width="655"]dill-weed सोआ एक ऐसा पौधा है जिसका लंबा इतिहास एक बेहतरीन मसाले के रूप में है। लेकिन इसका इस्तेमाल दवा के रूप में भी किया जाता रहा है। हाल ही में, लोगों ने सोआ के बीज और पौधे के कुछ हिस्सों का उपयोग दवा के रूप में करने लगे।© Shutterstock[/caption]

सोआ की पत्तियां और बीजों में लाइमोनीन और युजीनॉल जैसे आवश्‍यक तेल पाए जाते है। युजीनॉल, एंटीसेप्टिक और एनेस्थेटिक (संवेदनाहारी गुणों) के कारण चिकित्‍सीय लाभ प्रदान करता है। यह आवश्‍यक तेल रक्त शर्करा के स्‍तर को कम करने में सहायक होता है। इस तरह से यह डा‍यबिटीज से पी‍ड़‍ित लोगों के लिए लाभकारी होता है।

जड़ी बूटी के बीज से निकाले गये तेल में वातहर, पाचन, शामक और कीटाणुनाशक गुण होते है। इसके अलावा सोया  राइबोफ्लेविन, फोलिक एसिड, बीटा कैरोटीन, विटामिन ए, नियासिन और विटामिन सी से भरपूर होता है। यह सब शरीर के मेटाबोलिज्म के लिए आवश्‍यक होता हैं।

यह भी पढ़ें - लगातार काम के बाद भी दिखना है फ्रेश तो अपनाएं ये टिप्स

कैल्शियम की सही मात्रा हड्डियों को मजबूत बनाने और हड्डी नुकसान को रोकने के लिए बहुत अच्‍छा उपाय है। और सोआ कैल्शियम का बहुत अच्‍छा स्रोत है। ऑस्टियोपोरोसिस की समस्‍या भी कैल्शियम की कमी से होती है। नियमित आधार पर सोआ का सेवन करने से ऑस्टियोपोरोसिस को रोका जा सकता है। सोआ में मौजूद एंटी-बैक्‍टीरियल गुण आंतरिक और बाह्य संक्रमण से लड़ने में हमारी मदद करते है। प्राचीन संस्कृति में घाव और जलने पर होने वाले संक्रमण को रोकने के लिए सोआ के बीजों को लगाया जाता था।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

सोआ में मौजूद गुण पाचन प्रक्रिया में सुधार करने में मददगार होते है। यह पेट में अम्ल के स्तर का प्रबंधन कर सांस में बदबू और एसिड रिफ्लेक्‍स की समस्‍या को कम करने में मदद करता है। यह खराब पेट को ठीक करने, डायरिया से बचाव और आंतों में उत्पादित गैस की मात्रा को कम करता है। इसके अतिरिक्त, सोया में मौजूद फाइबर पाचन स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है।

About the Author

... Read More