पेट नहीं रहता ठीक तो बढ़ सकती हैं दिल की बीमारियां, नयी स्टडी का दावा

गट हेल्थ को आमतौर पर डाइजेशन से जोड़कर देखा जाता है और पेट से जुड़ी समस्याओं को ठीक करने के लिए गट हेल्थ सुधारने की सलाह दी जाती है। लेकिन, अगर आपका गट हेल्दी नहीं है तो इससे आपकी हार्ट हेल्थ पर भी असर पड़ सकता है।

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Published : August 30, 2025 11:26 AM IST

WrittenBy

Medically Verified By: Ms. Shilpa Mittal

How gut health affects heart health-हमारे पूरे शरीर की हेल्थ का सीधा कनेक्शन होता है गट से। आपकी आंतों में मौजूद बैक्टेरिया भोजन को पचाने और उससे पोषण पाने में शरीर की मदद करते हैं। इसीलिए, जिन लोगों की गट हेल्थ ठीक नहीं रहती है या जिन्हें डाइजेशन से जुड़ी समस्याएं रहती हैं उनके शरीर में अन्य कई तरह की समस्याएं भी बढ़ने लगती हैं। गट हेल्थ खराब रहने से इनडाइजेशन के साथ-साथ मेटाबॉलिज्म बिगड़ने लगता है और मोटापा बढ़ सकता है। ये स्थिति हाई शुगर लेवल सहित अन्य बीमारियों का रिस्क भी बढ़ सकता है। यही नहीं आपकी गट हेल्थ आपकी हार्ट हेल्थ (Gut health and heart disease) पर भी असर डाल सकती है। आपके पेट से जुड़ी गड़बड़ियां ( Poor Gut Health) आपके लिए हार्ट डिजिजेज का रिस्क ( Can gut problems cause heart issues) बढ़ा सकती हैं। यह दावा किया गया है एक नयी स्टडी में जिसके परिणाम कुछ दिन पहले ही प्रकाशित किए गए हैं।

गट हेल्थ और हार्ट हेल्थ में क्या है कनेक्शन- How gut bacteria affect the heart,

कुछ समय पहले सर्कुलेशन रिसर्च में प्रकाशित एक स्टडी में यह पाया गया कि, किसी के गट के माइक्रोबायोटा और हार्ट हेल्थ के बीच बहुत ही महत्वपूर्ण संबंध है। रिसर्च के दौरान शोधकर्ताओं ने पाया कि, "डिस्बायोसिस", या गट के बैक्टीरिया के लेवल में असंतुलन होने से ना केवल डाइजेशन से जुड़ी समस्याएं बढ़ती है बल्कि, इससे एथेरोस्क्लेरोसिस, हाई बीपी लेवल और हार्ट फेलियर जैसी हार्ट रिलेटेड समस्याएं भी बढ़ सकती हैं।

दिल की सेहत पर कैसे असर डालती है गट हेल्थ

स्टडी के परिणामों के अनुसार, गट के अंदर वातारवरण अगर ठीक ना हो तो इससे शरीर में इंफ्लेमेशन बढ़ता है। इसी तरह सूजन बढ़ने से शरीर में बीपी और बैड कोलेस्ट्रॉल का लेवल भी बढ़ने लगता है जो हार्ट के लिए एक हानिकारक स्थिति है।

स्टडी के अनुसार डाइजेशन से जुड़ी परेशानियां जैसे कॉन्स्टिपेशन, पेट में गैस बनने या ब्लोटिंग (Pet mein gas banane) और थकान के कारण हार्ट हेल्थ पर भी असर पड़ सकता है।

जब गट लेयर को डैमेज पहुंचता है तो हानिकारक तत्व और टॉक्सिन्स खून में घुलने लगते हैं। ये टॉक्सिंस हार्ट तक पहुंचते हैं और दिल में सूजन बढ़ा सकते हैं। यह सूजन इम्यून रिस्पॉन्स टिश्यूज़ को डैमेज पहुंचा सकता है और इस तरह हार्ट डिजिज का रिस्क बढ़ने लगता है।

गट हेल्थ खराब होने के कारण क्या हैं?- Cause of poor gut health

  • खान-पान के अनहेल्दी तरीके
  • शक्कर और मीठे फूड्स खाने की आदत
  • प्रोसेस्ड फू़ड्स का सेवन
  • लो-फाइबर फूड्स खाने की आदत
  • कम मात्रा में पानी पीना

गट को हेल्दी रखने के लिए उपाय

न्यूट्रिशन एक्सपर्ट और डाइटिशियन शिल्पा मित्तल (Ms. Shilpa Mittal, Dietician And Nutrition Expert)  कहती हैं गट को हेल्दी रखने के लिए आपको अपनी डाइट पर विशेष ध्यान चाहिए। आप अपनी डाइट में कुछ बदलाव करें जो आपके गट को हेल्दी रखने का काम करते हैं। ऐसी ही कुछ टिप्स ये हैं-

  1. हाइड्रेटेड रहें और रोजाना 2-3 लीटर पानी जरूर पिएं।
  2. अपनी डाइट में ताजे फल, सब्जियां शामिल करें।
  3. अलग-अलग तरह की सब्जियां जैसे गाजर, सूरन और कच्ची हल्दी का सेवन करें।
  4. बींस और नट्स को अपनी डाइट में शामिल करें।
  5. प्रोसेस्ड और पैकेटबंद फूड्स खाने से बचें।
  6. पोर्शन साइज का ध्यान रखें।
  7. अपने भोजन में नमक की मात्रा कम रखें।

Disclaimer : प्र‍िय पाठकों यह आर्ट‍िकल केवल सामान्‍य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसल‍िए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए ज‍िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source