क्या ऑफिस में आपको भी है 'चटर-पटर' खाने की आदत? तो ये 5 आदतें अनहेल्दी फूड से रखेंगी दूर

अधिकतर लोग ऑफिस के दौरान डाइट मेंटेन नहीं कर पाते हैं। कुछ लोग बाहर का खाना खा लेते हैं तो कुछ अपनी पौष्टिक जरूरतों को पूरा करने में असमर्थ रह जाते हैं।

WrittenBy

Written By: Atul Modi | Published : September 15, 2023 7:09 PM IST

ऑफिस के दौरान भी आपको हेल्दी डाइट का ही पालन करना चाहिए ताकि आपका हेल्दी लाइफस्टाइल कायम रह सके। अधिकतर लोग सुबह सुबह के समय घर से समय न होने के कारण खाना बना कर नहीं ले जाते हैं जिसकी वजह से उन्हें बाहर से ही खाना पड़ता है जो रोजाना खाना आपके लिए काफी अन हेल्दी हो जाता है। इसलिए बहुत से लोगों के यह सवाल होते हैं की ऑफिस में भी अपनी डाइट को कैसे बना कर रखा जा सकता है। आप अपने लिए छोटे छोटे फिटनेस गोल सेट कर सकते हैं और उन्हें पूरा करने की कोशिश करें। आइए जानते हैं ऑफिस में हेल्दी खाने की कुछ टिप्स के बारे में।

पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं

अपने दिन की शुरुआत आपको पानी के गिलास के साथ करनी चाहिए और पूरा दिन पानी पीते ही रहना चाहिए ताकि शरीर को हाइड्रेशन मिल सके और आपकी स्किन में भी इसके लाभ देखने को मिल सके। पर्याप्त मात्रा में पानी पीने से आप का पाचन तंत्र अच्छे से काम करेगा और आपकी भूख भी नियंत्रित रहेगी जिससे आपको ज्यादा उल्टा सीधा खाने की तड़प महसूस नहीं होगी और आपको पूरा दिन शरीर में एनर्जी महसूस होगी।

हेल्दी स्नैकिंग

अगर आपको दिन में स्नैक्स खाने का मन करता है तो अन हेल्दी ऑप्शन की बजाए आप घर से ही अपने टिफिन में कुछ हेल्दी ऑप्शन को पैक करवा के ले जा सकते हैं। आप काजू, बादाम, मखाने और ऐसे ही कुछ क्रंची सीड्स को रोस्ट करके अपने साथ लेकर जाएं। इससे आपको पोषण भी प्राप्त होगा और जंक फूड खाने का गिल्ट भी महसूस नहीं होगा। यह आपके शरीर को भी लाभ ही पहुंचाएंगे।

कैफीन का सेवन सीमित रखें

कॉफी या फिर चाय का एक कप पीने से आपको एकदम से एनर्जी तो मिल सकती है इसलिए ही कई लोग ऑफिस के बीच में कॉफी या चाय का सेवन करते हैं जिस वजह से उनका सिर दर्द मिटने लगे और उन्हें काम करने में आसानी हो। लेकिन इससे आपको एसिडिटी हो सकती है और सीने में जलन भी महसूस हो सकती है। इसलिए आपको कैफीन का सेवन कम करना चाहिए।

बैलेंस लंच पैक करें

आपको अपने साथ लंच में प्रोटीन, कार्ब और हेल्दी फैट तीनों को ही साथ रखना चाहिए। इन सभी चीजों की रोजाना की जरूरत पूरी करने के लिए आपको अपने टिफिन में अलग अलग स्रोत को रखना चाहिए। आप चाहें तो अलग अलग किस्म के फल और सब्जियों से बने सलाद को अपने साथ लेकर जा सकते हैं। इससे आपकी भूख भी पूरी तरह से मिट जायेगी और आप का शरीर भी हेल्दी रहेगा।

हेल्दी तरीके से करें क्रेविंग को शांत

अगर आप का कुछ चटपटा खाने का मन करता है या फिर आपको कुछ ज्यादा ही क्रिस्पी खाने की इच्छा होती है तो आपको हेल्दी स्नैक्स के ऑप्शन अपने साथ रखने चाहिए। उदाहरण के तौर पर आप रोस्ट और नमक वाले मखाने अपने साथ ले जा सकते हैं या फिर प्रोटीन बार को भी अपने साथ कैरी कर सकते हैं। आपको ऐसी चीजों का सेवन करना चाहिए जिसमें चीनी की मात्रा हो ही ना या फिर कम हो।

निष्कर्ष: इन सब हेल्दी आदतों को अपना कर आप अपने लाइफस्टाइल को ऑफिस में भी हेल्दी रख सकते हैं और साथ ही अगर वजन कंट्रोल करने का आपका कोई लक्ष्य है तो उसे भी आसानी से इस तरह से पूरा कर सकते हैं।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source