... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: akhilesh dwivedi | Published : January 2, 2019 5:10 PM IST
शरीर को मजबूत बनाने के साथ-साथ सेक्स लाइफ को भी आप इस मौसम में बेहतर कर सकते हैं। ©Shutterstock.
ठंड का मौसम सेहत बनाने का मौसम होता है। इस मौसम में आपको कुछ खास खान-पान के माध्यम से अपने शरीर को मजबूत बना सकते हैं। कुछ लोगों को अपनी सेक्स लाइफ को लेकर परेशानी होती है उनको इस मौसम में विशेष ध्यान देना चाहिए। शरीर को मजबूत बनाने के साथ-साथ सेक्स लाइफ को भी आप इस मौसम में बेहतर कर सकते हैं।
ठंड के मौसम में आप दाल का सेवन करते हैं लेकिन क्या आप जानते हैं कि कौन सी दाल आपके लिए ज्यादा लाभदायक हो सकती है। डाइट एक्सपर्ट्स की मानें तो ठंड के मौसम में उड़द की दाल खाना सेहत के लिए बहुत लाभदायक होता है। जो लोग सेक्स लाइफ से खुश नहीं उनके लिए तो ये दाल एक तरह से वरदान की तरह होती है। कई शोधों में भी यह बात साबित हो चुकी है कि उड़द की दाल से स्पर्म काउंट बेहतर होता है।
उड़द की दाल में प्रोटीन, विटामिन, आयरन, कैल्शियम, पोटेशियम, मैग्लेशियम, स्टार्च आदि पाया जाता है। इसे बलवर्द्धक, पौष्टिक दाल माना जाता है।
क्या रखें सावधानी
उड़द की दाल का उपयोग ठंड के मौसम में क्यों किया जाता है इसकी भी खास वजह है। उड़द की दाल का अधिक सेवन गैस का कारण भी बनता है। ठंड के मौसम में इसका उपयोग करने के लिए पर्याप्त मात्रा में हींग और लहसुन का प्रयोग करना चाहिए।
सेक्स लाइफ कैसे बढ़ायें
उड़द की दाल को पीस लें, इसे शहद और घी में मिलाकर खाएं। इससे पुरुषों में नुपंसकता दूर हो जाती है। उड़द की दाल के लड्डू बना लें। इन्हें खाकर दूध पीएं. आयरन से शरीर को ताकत मिलती है. इसलिए ये महिलाओं के लिए भी फायदेमंद है।
उड़द की दाल के अन्य फायदे
बाल झड़ रहे हों तो उड़द दाल को उबालकर पीस लें। रात को सोने के समय सिर पर लेप करें। इससे गंजापन दूर होता है। सिरदर्द रहता हो तो दाल को पीसकर माथे पर लगाएं, फायदा होगा।