2 हफ्ते तक फ्रिज में नहीं सड़ेगी हरी मिर्च और हरी मिर्च की चटनी! पढ़ें हरी मिर्च को स्टोर करने का बेस्ट तरीका

how to store green chillies in fridge : हरी और लाल मिर्च, जो कुछ ही दिनों में सड़ जाती है, उसे बचाने के लिए कुछ ऐसे टिप्स बता रहे हैं, जिसकी मदद से इन्हें हफ्ते भर तक स्टोर कर सकते हैं।

WrittenBy

Written By: Jitendra Gupta | Published : October 31, 2022 2:26 PM IST

how to store green chillies in fridge : फ्रिज में आप क्या-क्या रखते हैं? बचा हुआ खाना, सब्जी, फल यहां तक कि हरा धनिया और तो और हरी मिर्च व लाल मिर्च जैसी चीजें अक्सर हम फ्रिज में ठूस देते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि कुछ चीजों को फ्रिज में रखने का तरीका ही उन चीजों का खराब कर देता है। जी हां, आपने बिल्कुल ठीक पढ़ा। कुछ चीजें हम फ्रिज में ऐसी रख देते हैं, जो एक से दो दिन में ही सूख जाती हैं। इससे न सिर्फ उसका स्वाद खराब हो जाता है बल्कि उनका रंग भी फीका पड़ जाता है। इन्हीं में से एक ही हरी और लाल मिर्च (green chillies in fridge), जिन्हें लोग रखकर भूल जाते हैं और कुछ ही दिनों में ये सड़ जाती है। आइए आपको बताते हैं कुछ ऐसे टिप्स के बारे में, जिन्हें कर आप बड़ी आसानी से हरी और लाल मिर्च को हफ्ते भर तक स्टोर कर सकते हैं। आइए जानते हैं कैसे कर सकते हैं आप ऐसा।

2 हफ्ते तक खराब नहीं होंगी हरी मिर्च ( how to store green chillies in fridge)

1-हरी मिर्च को कैसे करें स्टोर

1.1- हरी मिर्च को सबसे पहले आप पानी से धो लें।

1.2- अब ठंडे पानी में हरी मिर्च को भिगो दें।

1.3-अब हरी मिर्च को पानी से निकालकर उसकी ऊपर की डंडी तोड़ दीजिए।

1.4-खराब मिर्च को पहले से ही निकाल दें और साफ हरी मिर्च को हल्की कर लें।

1.5-अब हरी मिर्च को सुखा लें।

1.6 स्टोर करने के लिए पेपर टिश्यू लीजिए और अच्छी तरह से उसे रैप कर दें।

ये तरीका आपको हरी मिर्च दो सप्ताह तक फ्रेश बनाए रखने में मदद करेगा।

हरी मिर्च की चटनी को कैसे करें स्टोर

ऊपर तो हमने बात करी हरी मिर्च को स्टोर करने की लेकिन अगर आपने हरी मिर्च की चटनी बनाई है तो उसे कैसे ज्यादा दिनों तक यूज कर सकते हैं ताकि आपके स्वास्थ्य को नुकसान न पहुंचे। आइए जानते हैं कैसे आप हरी मिर्च की चटनी को ज्यादा दिनों तक स्टोर कर सकते हैं।

1-आप हरी मिर्च की डंडी को ऊपर से तोड़ लें और उन्हें ब्लैंडर में डालकर पीस लें।

2-इसका पेस्ट बनाते वक्त इसमें पानी बिल्कुल भी न मिलाएं।

3-अब पेस्ट को क्लिंग फिल्म वाली ट्रे में डालकर फ्रीजर में जमा लें।

4-इसे बंद करने के लिए आप क्लिंग फिल्म डाल सकते हैं।

5-अब आप इसे फ्रिज में ही रखकर छोड़ दें।

6-जब ये जम जाए तो इसे बाहर निकाल लें और और उसे एक एयर टाइट कपड़ें में बांध लें।

7- अब आप स्ट्रॉ से बाकी की हवा को निकाल दें।

8-ये तरीका आपकी चटनी को ज्यादा दिनों तक सेफ रखने में मदद करती है।