hamburger icon
A
Read in English

हरा सेब के साथ 2 और चीजों को मिलाकर बनाएं फैट-कटर स्मूदी, 7 दिन में कम होगी पेट की चर्बी

पेट का मोटापा सबसे गंभीर होता है। मोटापा की वजह से इंसान कई और बीमारियों की चपेट में आ जाता है।

WrittenBy

Written By: akhilesh dwivedi | Published : October 8, 2018 7:29 PM IST

आजकल की लाइफ स्टाइल में अक्सर लोगों को मोटापा की परेशानी हो जाती है। मोटापा आज के समय की सबसे गंभीर समस्या है। पेट का मोटापा सबसे गंभीर होता है। मोटापा की वजह से इंसान कई और बीमारियों की चपेट में आ जाता है। मोटापा या वजन कम करने के कई तरीके लोग आजमाते हैं। बेहतर खान-पान और एक्सरसाइज के मदद से करना भी आसान है। हम यहां एक ऐसे उपाय के बारे में बात करेंगे जो आपके पेट के मोटापे को आसानी से दूर कर सकता है।

डायट में अगर बेहतर समायोजन किया जाय तो पेट के मोटापे पर आसानी से कंट्रोल पाया जा सकता है। हरा सेब, ओट्स और नींबू से मिलकार एक ऐसा खाद्य पदार्थ बनाया जा सकता है जो वजन कम करने में बहुत फायदेमंद है। वैसे इसे आप सेब और ओट्स की स्मूदी भी कह सकते हैं।

हरे सेब में पाये जाने वाले तत्व शरीर में शुगर के लेवल को कम करने में मददगार होते हैं। हरा सेब शरीर में इंसुलिन के संचालन को भी बेहतर करता है जो शरीर के फैट को कम करने में मददगार है।

ये भी पढ़ेंः मोटापा करना है दूर तो खाना खाने से पहले पिएं ये “फैट कटर ड्रिंक”।

हरे सेब में फाइबर, प्रोटीन के साथ-साथ विटामिन बी भी पाया जाता है। विटामिन बी और प्रोटीन शरीर को ऊर्जा के साथ-साथ फैट बर्न में भी मददगार होते हैं। तो आइए जानते हैं हरे सेब का कैसे इस्तेमाल करना है।

कैसे तैयार करें

सबसे पहले 2 हरे सेब ले, 125 ग्राम ओट्स और 1 नींबू ले आएं। हरे सेब को छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें जिससे ब्लेंडर में आसानी से मिक्स हो सके। ब्लेडर में आधा लिटर पानी के साथ ओट्स और सेब को पीस लें। पीसने के बाद इसमें नींबू के रस को मिला दें। अब आपका वेट कटर स्मूदी तैयार है। इस स्मूदी का रोजाना सेवन करने से आपके पेट का फैस जल्द कम होने लगता है।

ये भी पढ़ेंः डायबिटीज के मरीज को कब करना चाहिए एक्सरसाइज ?