नसों में कोलेस्ट्रॉल को बिना दवा निकालने का काम करते हैं ये लाल बीज! सुबह खाली पेट इस्तेमाल देता है अचूक आराम

Flax seeds for Cholesterol : हम आपको आपकी इस परेशानी को मिनटों में हल करने का काम कर सकता है। आइए जानते हैं किस बीज की मदद से आप अपनी इस परेशानी को हल कर सकते हैं।

WrittenBy

Written By: Jitendra Gupta | Published : January 21, 2023 11:03 AM IST

Flax seeds for Cholesterol : कुछ बीमारियां ऐसी हैं, जो एक बार पीछे पड़ जाएं तो फिर आपका साथ छोड़ने का नाम तक नहीं लेती हैं। इन्हीं में से एक है मोटापा और दूसरा है हाई कोलेस्ट्रॉल। ये दोनों स्थितियां आपको कई दूसरे रोगों के प्रति संवेदनशील बनाती हैं। ये दोनों ही स्वास्थ्य स्थितियां आपके दिल को कमजोर करने के साथ-साथ आपके शरीर के लिए काम करना तक मुश्किल बना देती हैं। खराब खान-पान से लेकर आपका गतिहीन जीवन आपको इन परेशानियों को शिकार बनाने का काम करता है। लोग इन दोनों ही स्वास्थ्य स्थितियों से बचने के लिए अक्सर दवाओं और देसी नुस्खों को भी आजमाते हैं लेकिन जब कोई फायदा नहीं होता तो थक हार कर घर बैठ जाते हैं। अगर आप भी अपने जीवन में इन दो स्वास्थ्य समस्याओं का शिकार है तो हम आपको इस लेख में एक ऐसे बीज के बारे में बता रहे हैं, जो आपकी इस परेशानी को मिनटों में हल करने का काम कर सकता है। आइए जानते हैं किस बीज की मदद से आप अपनी इस परेशानी को हल कर सकते हैं।

अलसी के बीज करेंगे चमत्कार

सर्दी के दिनों में हमेशा ऐसे फूड्स का सेवन करने की सलाह दी जाती है, जो आपके शरीर को हेल्दी रखने के साथ-साथ गर्म भी रखें। इन्हीं हेल्दी फूड्स में से एक है अलसी के बीज, जो आपके लिए कई मायनों में फायदेमंद हैं। फिर चाहे बात मोटापा कम करने में मदद करने की हो या फिर आपकी नसों में कोलेस्ट्रॉल को बाहर निकालने की।

कैसे काम करेंगे ये बीज

अगर आप अपने शरीर पर चढ़ी चर्बी और नसों में जमा कोलेस्ट्रॉल को कम करना चाहते हैं तो आप इन बीजों को इस तरीके से इस्तेमाल कर सकते हैंः

1-अलसी के बीजों को सुखाकर पाउडर बना लें।

2-एक चम्मच पाउडर को गर्म पानी में मिलाकर रोज सुबह खाली पेट पिएं।

3-आप चाहें तो रात में अलसी के बीजों को भिगोकर भी रख सकते हैं।

4-भीगे हुए अलसी के बीज सुबह उठने के बाद चबा लें।

5- इन बीजों को सीमित मात्रा में नियमित रूप से सेवन करें।

क्या होगा फायदा

1-बीपी रहेगा नार्मल

अगर आप नियमित रूप से अलसी के बीजों का सेवन करते हैं तो ये आपके ब्लड प्रेशर को नार्मल रखने में मदद करेगा। अलसी में मौजूद एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण नसों में होने वाली सूजन को दूर करने में मदद करते हैं और आपके बीपी को नार्मल रखते हैं।

2-पेट रहता है फुल

अलसी के बीजों का नियमित सेवन आपके पेट को लंबे वक्त तक फुल रखने में मदद करता है। दरअसल इन बीजों में मौजूद फाइबर की मात्रा लंबे वक्त तक पेट फुल रखने में मदद करती है और शरीर को गर्मरखने का काम करती है। अलसी के बीजों का सेवन वजन कंट्रोल करने में भी मदद करता है।

3-कंट्रोल होता है वात दोष

शरीर में वात दोष की मात्रा बढ़ने से आपकी मांसपेशियों और शरीर में दर्द रहने की परेशानी रहती है, जिसको दूर करने के लिए आप अलसी के बीजों का सेवन कर सकते हैं। अलसी के बीजों में मौजूद एंटी-ऑक्सिडेंट्स और पोषक तत्व शरीर की इम्यूनिटी को बढ़ाने का काम करते हैं और आप बीमारियों से दूर रहते हैं।

4-दुरुस्त होता है पाचन

अलसी के बीजों का सेवन पाचन तंत्र को ठीक रखने में मदद कर सकता है। अलसी के बीजों का सुबह खाली पेट पानी पीने से न सिर्फ आप एनर्जेटिक महसूस करते हैं बल्कि आप पहले के मुकाबले ज्यादा एक्टिव भी रहते हैं। सुबह खाली पेट अलसी के बीजों का सेवन कब्ज, गैस और एसिडिटी से भी आराम दिलाने में मदद करता है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source