खाने का स्वाद बढ़ाने के लिए ही नहीं, वजन घटाने में भी कारगर है करी पत्ता, जानें कैसे करना है सेवन

Curry Leaves For Weight Loss: शरीर के बढ़ते वजन को कम करने के लिए आप करी पत्ते का सेवन कर सकते हैं। आइए, जानते हैं इसके बारे में विस्तार से -

WrittenBy

Written By: priya mishra | Updated : December 23, 2024 9:21 AM IST

Ways To Use Curry Leaves For Weight Loss: करी पत्ता या कड़ी पत्ता को इसके औषधीय गुणों के लिए जाना जाता है। अधिकतर भारतीय घरों में करी पत्ते का इस्तेमाल सांभर, पोहा और दाल में तड़का लगाने के लिए किया जाता है। यह न सिर्फ भोजन के स्वाद को बढ़ाता है, बल्कि सेहत को भी कई लाभ पहुंचाता है। इसमें विटामिन-ए, विटामिन-बी, विटामिन-सी, फाइबर, कैल्शियम, प्रोटीन, आयरन, फॉस्फोरस और एंटीऑक्सीडेंट जैसे कई पोषक तत्व मौजूद होते हैं। इसके नियमित सेवन से इम्यूनिटी बूस्ट होती है और कई तरह की बीमारियों से बचाव हो सकता है। नियमित रूप से करी पत्ते का सेवन करने से डाइजेशन को बेहतर करने से लेकर डायबिटीज और कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने तक में मदद मिल सकती है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि करी पत्ता वेट लॉस में भी मददगार हो सकता है? जी हां, इसके नियमित सेवन से तेजी से वजन घटाया जा सकता है। तो आइए, जानते हैं वजन घटाने के लिए कैसे करें करी पत्ते का सेवन? 

वजन घटाने में कैसे फायदेमंद है करी पत्ता? (Benefits Of Curry Leaves For Weight Loss)

वजन घटाने के लिए करी पत्ते का सेवन बहुत फायदेमंद साबित हो सकता है। दरअसल, इसमें एंटी-ओबेसिटी प्रभाव होते हैं, जिसकी वजह से यह वजन कम करने में मददगार होता है। इसके सेवन से मेटाबॉलिज्म बूस्ट होता है, जिससे शरीर में जमा अतिरिक्त चर्बी को घटाने में मदद मिल सकती है। इसके नियमित सेवन से पाचन तंत्र दुरुस्त होता है और बॉडी को डिटॉक्सिफाई करने में भी मदद मिलती है, जिससे वजन घटाने में मदद मिलती है।

वजन घटाने के लिए कैसे करें करी पत्ते का सेवन? (How To Consume Curry Leaves For Weight Loss)

सुबह खाली पेट खाएं करी पत्ता - Curry Leaves On Empty Stomach For Weight Loss

शरीर के बढ़ते वजन को कम करने के लिए आप रोजाना सुबह खाली पेट 4 से 5 करी पत्ते को चबाकर खा सकते हैं। ऐसा करने से बॉडी में जमा टॉक्सिंस बाहर निकल जाएंगे और वजन घटाने में भी मदद मिल सकती है।

करी पत्ते का जूस - Curry Leaves Juice For Weight Loss

वजन घटाने के लिए आप करी पत्ते का जूस बनाकर पी सकते हैं। इसे तैयार करने के लिए मिक्सी में एक गिलास पानी और एक मुट्ठी करी पत्ता डालकर अच्छी तरह ब्लेंड कर लें। फिर इसे किसी गिलास में छान लें और इसमें थोड़ा सा नींबू का रस मिलाकर इसका सेवन करें। नियमित रूप से सुबह खाली पेट इसका सेवन करने से वेट लॉस में काफी मदद मिल सकती है।

करी पत्ते का पानी - Curry Leaves Water For Weight Loss

वजन घटाने के लिए आप करी पत्ते के पानी का सेवन कर सकते हैं। इसे बनाने के लिए एक पैन में एक गिलास पानी गर्म करें। इसमें 10-15 करी पत्ते डालकर अच्छी तरह उबाल लें। फिर इसे किसी गिलास में छान लें और इसका सेवन करें। रोजाना सुबह खाली पेट इसका सेवन करने से तेजी से वजन घटाने में मदद मिल सकती है। साथ ही, सेहत को कई अन्य लाभ भी मिलेंगे।

Disclaimer: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसल‍िए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए ज‍िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source