तेजी से वजन घटाने के लिए इन 3 तरीकों से करें खीरे का सेवन, 1 हफ्ते में मोम की तरह पिघलने लगेगी चर्बी

Cucumber For Weight Loss: वजन घटाने के लिए खीरा का सेवन काफी फायदेमंद साबित हो सकता है। इससे आपको तेजी से वजन और बैली फैट कम करने में मदद मिल सकती है। आइए, जानते हैं वजन घटाने के लिए कैसे खाएं खीरा?

WrittenBy

Written By: priya mishra | Published : March 14, 2024 3:11 PM IST

Cucumber For Weight Loss: गर्मियों के मौसम में खीरा खूब पसंद किया जाता है। यह न केवल शरीर को ठंडक पहुंचाता है, बल्कि बॉडी में पानी की कमी को भी दूर करता है। इसमें विटामिन-सी, विटामिन-के, प्रोटीन, फाइबर, पोटैशियम, मैंगनीज और एंटीऑक्सीडेंट्स जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो सेहत को कई लाभ पहुंचाते हैं। इसमें पानी काफी अधिक मात्रा में होता है। इसका सेवन करने से शरीर में मौजूद विषाक्त पदार्थ बाहर निकल जाते हैं। नियमित रूप से इसका सेवन करने से आप तरह की कई बीमारियों से बच सकते हैं। यह पाचन तंत्र को दुरुस्त रखने, ब्लड प्रेशर को कम करने और हड्डियों को मजबूत बनाने में मददगार होता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि वजन घटाने के लिए भी खीरा बहुत फायदेमंद साबित हो सकता है? जी हां, इसमें कैलोरी की मात्रा काफी कम होती है, जिससे यह वजन कम करने में मददगार साबित होता है। इसके सेवन से पेट लंबे समय तक भरा हुआ रहता है, जिससे बार-बार भूख नहीं लगती है। इससे आपको वजन घटाने में मदद मिल सकती है। अगर आप वजन कम करना चाहते हैं, तो खीरे को अपनी डाइट में कई तरीकों शामिल कर सकते हैं। तो आइए, जानते हैं वजन घटाने के लिए खीरा का सेवन कैसे करें?

खीरे का जूस

वजन घटाने के लिए आप खीरे के जूस का सेवन कर सकते हैं। इसे बनाने के लिए आप ब्लेंडर में खीरे के टुकड़ों को पुदीना, अदरक, धनिया और नींबू के रस के साथ अच्छी तरह ब्लेंड कर लें। रोज सुबह खाली पेट इसका सेवन करने से वजन और बैली फैट को कम करने में मदद मिलेगी। साथ ही, दिनभर काफी फ्रेश भी फील करेंगे।

खीरे का सलाद

अपने बढ़ते वजन को कंट्रोल करने के लिए आप खीरे का सलाद डाइट में शामिल कर सकते हैं। आप लंच और डिनर में खीरे का सलाद खा सकते हैं। इससे पेट लंबे समय तक भरा हुआ रहेगा, जिससे आप ओवरईटिंग करने से बच सकते हैं। खीरे के सलाद को और ज्यादा स्वादिष्ट बनाने के लिए आप इसमें खीरा, टमाटर,  मूली, प्याज, सलाद के पत्ते, नींबू का रस, काली मिर्च और नमक मिलाकर खा सकते हैं।

खीरे की स्मूदी

वजन घटाने के लिए आप खीरे की स्मूदी भी पी सकते हैं। यह न सिर्फ पीने में स्वादिष्ट लगती है, बल्कि सेहत के लिए काफी फायदेमंद भी होती है। इसे बनाने के लिए आप ब्लेंडर में एक कप कटा हुआ खीरा, 3-4 टुकड़े सेब के, पुदीने की पत्तियां और नींबू का रस डालकर अच्छी तरह ब्लेंड कर लें। अब इसे गिलास में निकाल लें और 1-2 आइस क्यूब डालकर इसका आनंद लें। नियमित रूप से इसका सेवन करने से वजन कम करने में मदद मिल सकती है।

अगर आप भी वजन कम करना चाहते हैं, तो इन तरीकों से खीरे का सेवन कर सकते हैं। लेकिन ध्यान रखें कि वजन घटाने के लिए आपको इसके साथ-साथ नियमित एक्सरसाइज करने और हेल्दी डाइट लेने की भी आवश्यकता है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source