
किशोरी मिश्रा
किशोरी मिश्रा को डिजिटल मीडिया का लगभग 8+ वर्षों का व्यापक अनुभव है, जिसमें स्वास्थ्य (Health) और जीवनशैली ... Read More
Written By: Kishori Mishra | Updated : August 29, 2023 12:46 PM IST
High Uric Acid Kaise Control Karein : ब्लड में में बढ़ते यूरिक एसिड की वजह से जोड़ों में काफी दर्द होने लगती है। इसके अलावा यह किडनी डैमेज होने का कारण भी बन सकता है। इसलिए बढ़ते यूरिक एसिड के स्तर को कंट्रोल करना बहुत ही जरूरी है। बता दें कि यूरिक एसिड प्यूरीन नामक प्रोटीन की अधिकता के कारण बढ़ता है। यह प्रोटीन हमारे शरीर में खुद-ब-खुद बनता है। वहीं, कुछ खाद्य पदार्थों में भी प्यूरीन प्रोटीन मौजूद होते हैं, जिसका सेवन हाई यूरिक एसिड की परेशानी से जूझ रहे लोगों को कम करने की सलाह दी जाती है।
शरीर में यूरिक एसिड का स्तर बढ़ने के कारण अर्थराइटिस की परेशानी, गाउट, शरीर में सूजन, दर्द जैसी गंभीर समस्याएं हो सकती हैं। इसलिए यूरिक एसिड के स्तर को कम करना बहुत ही जरूरी है। यूरिक एसिड के स्तर को कम करने के लिए आप अपने आहार में कई हेल्दी चीजों को शामिल कर सकते हैं। इन हेल्दी खाद्य पदार्थों में बथुआ भी शामिल है। बथुआ यूरिक एसिड के स्तर को काफी हद तक कम कर सकता है। आइए जानते हैं कैसे करें इसका (How To Control Uric Acid ) प्रयोग?
यूरिक एसिड के स्तर को कम करने के लिए बथुआ फायदेमंद (uric acid me bathua kha sakte hai) हो सकता है। यह शरीर में मौजूद विषाक्त पदार्थों को कम करने में प्रभावी हो सकता है। बथुआ में फाइबर, आयरन, विटामिन ए जैसे पोषक तत्व (is bathua good for uric acid) होते हैं, जिससे शरीर की विषाक्ता कम बोती है।
मुख्य रूप से अगर आपको हाई यूरिक एसिड की वजह से जोड़ों में काफी दर्द रहता है, तो आप इसका सेवन कर सकते हैं। यह ब्लड को क्लीन करने का गुण रखता है। हालांकि, ध्यान रखें कि प्रेग्नेंसी के दौरान इसका सेवन न करें। इससे आपकी परेशानी बढ़ सकती है।
ब्लड में High Uric Acidके स्तर को कम करने के लिए रोजाना सुबह खाली पेट बथुआ के पत्तों का जूस तैयार करके पिएं। इस जूस को पीने के करीब 2 घंटों तक कुछ भी न खाएं। ऐसा करने से आपके ब्लड में धीरे-धीरे यूरिक एसिड का स्तर कम हो सकता है।
ब्लड में यूरिक एसिड के स्तर को कम करने के लिए बथुआ का सेवन कर सकते हैं। हालांकि, ध्यान रखें कि अगर आपकी परेशानी काफी ज्यादा बढ़ रही है, तो ऐसी स्थिति में एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।