स्कैल्प को खुजला-खुजला कर हो गए हैं परेशान? 2 रुपये की इस चीज से खुजली से तुरंत पाएं आराम

Itchy Scalp :  बालों में खुजली की परेशानी को दूर करने के लिए आप बेहद ही सस्ता सा उपाय फॉलो कर सकते हैं। आइए जानते हैं इस खास उपाय के बारे में-

WrittenBy

Written By: Kishori Mishra | Updated : March 28, 2023 12:57 PM IST

Itchy Scalp : गर्मियों में काफी ज्यादा पसीना आता है। इसकी वजह से न सिर्फ आपकी स्किन प्रभावित होती है, बल्कि स्कैल्प पर भी कई तरह की समस्याएं होने लगती हैं। खासतौर पर स्कैल्प में पसीने की वजह से बालों में आपको काफी ज्यादा खुजली हो सकती है। दरअसल, पसीने की वजह से स्कैल्प में कई तरह की बैक्टीरियल समस्याएं पनपन जाते हैं, जिसकी वजह से खुजली होने लगती है। इस स्थिति में आपके लिए बेकिंग सोडा बेस्ट हो सकता है। जी हां, स्कैल्प की खुजली को शांत करने के  लिए बेकिंग सोडा आपके लिए बेहद ही सस्ता और असरदार उपाय हो सकता है। आइए जानते हैं स्कैल्प में खुजली को शांत करने के लिए किस तरह लगाएं बेकिंग सोडा?

बालों पर कैसे लगाएं बेकिंग सोडा? - Baking Soda For Hair Care

स्कैल्प में खुजली के लिए आप कई तरह से बेकिंग सोडा का प्रयोग कर सकते हैं। आइए जानते हैं इसे लगाने का तरीका-

पानी में घोलकर - How to Apply Baking Soda on Hair

अगर आप सिर्फ बेकिंग सोडा को अपने बालों में एप्लाई करना चाहते हैं, तो सबसे पहले 1 चम्मच बेकिंग सोडा लें। इसमें थोड़ा सा पानी मिक्स करें। अब इसे स्कैल्प में लगाकर करीब 10 मिनटों के लिए छोड़ दें। इसके बाद माइल्ड शैम्पू से अपने बालों को धो लें। बालों को धोने के बाद आप अपना पसंदीदा कंडीशनल बालों में एप्लाई करें। इससे स्कैल्प की खुजली दूर हो सकती है।

बेकिंग सोडा और नींबू - Lemon and Baking Soda for Dandruff

गर्मियों में पसीने की वजह से स्कैल्प में होने वाली खुजली को शांत करने के लिए बेकिंग सोडा और नींबू काफी ज्यादा कारगर साबित हो सकता है। इसका प्रयोग करने के लिए 1 चम्मच बेकिंग सोडा लें, 1 चम्मच करीब नींबू का रस मिक्स कर लें। इसके बाद इसे अपने बालों पर एप्लाई करें। करीब 20 मिनट बाद अपने बालों को माइल्ड शैंपू से धोकर कंडीशनल एप्लाई करें। इससे स्कैल्प की खुजली शांत होगी।

बेकिंग सोडा और सेब का सिरका - Apple Cider Vinegar and Baking soda for Itchy Scalp

स्कैल्प में होने वाली खुजली को शांत करने के लिए आप सेब का सिरका और बेकिंग सोडा अपने बालों पर एप्लाई कर सकते हैं। इसके लिए 1 चम्मच बेकिंग सोडा में आधा चम्मच सेब का सिरका और आधा चम्मच करीब शहद मिक्स कर लें। इसके बाद इस मिश्रण को अपने बालों पर एप्लाई करें। करीब 20 से 30 मिनट बाद अपने बालों को अच्छी तरह से धो लें। इससे स्कैल्प की खुजली शांत हो सकती है। 

स्कैल्प में होने वाली खुजली को शांत करने के लिए आप आसान तरीकों से बेकिंग सोडा अपने बालों पर लगा सकते हैं। हालांकि, ध्यान रखें कि अगर आप पहली बार बेकिंग सोडा अपने बालों पर लगा रहे हैं, तो इसे एप्लाई करने से पहले पैच टेस्ट जरूर कर लें। ताकि किसी भी तरह की परेशानी को कम किया जा सके।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source