Coconut For Thyroid: थायराइड रोग से छुटकारा दिलाता है नारियल, इन 4 तरीकों से करेंगे सेवन तो जरूर होगा फायदा

थायराइड की सेहत बेहतर बनाने के लिए नारियल का सेवन कर सकते हैं। आयुर्वेद के अनुसार, नारियल से बने आहार के माध्‍यम से थायरॉयड का उपचार किया जा सकता है।

WrittenBy

Written By: Atul Modi | Published : February 25, 2021 8:21 PM IST

थायरॉयड ग्‍लैंड (Thyroid Gland) एक छोटा सा अंग है जो गर्दन के बीच में स्थित होता है, जो विंडपाइप से लिपटा होता है। थायराइड ग्रंथि हमारे शरीर में थायराइड हार्मोन का निर्माण करती हैं। जो आपके शरीर के कई महत्वपूर्ण कार्यों को नियंत्रित करने में मदद करता है। आमतौर पर थायराइड रोग (Thyroid Diseases) का कारण थायराइड हार्मोन में आई गड़बड़ी के कारण होती है।

तो क्या आप भी थायरॉयड से परेशान हैं और आप अपने थायराइड की सेहत अच्छी रखने के लिए कुछ खाद्य पदार्थ ढूंढ रहे हैं तो आप बिल्‍कुल सही जगह हैं। यदि आप अपने खानपान का खास ध्यान रख रहे हैं तो आप थायरॉइड के लिए नारियल का सेवन कर सकते हैं। इसे आप किसी भी रूप में खा सकते हैं।

थायराइड में फायदेमंद है नारियल - Coconut For Thyroid Diseases In Hindi

नारियल का तेल

आप चाहें तो नारियल के तेल में सब्जियां पका सकते हैं या फिर सुबह उठ कर खाली पेट नारियल तेल का सेवन भी कर सकते हैं। यदि आपके शरीर को ठीक करने की बात आती है तो नारियल के तेल को तरल सोना कहा जा सकता है। यह आपका मेटाबोलिक रेट बढ़ाने में मदद करता है जो आपके शरीर में गर्मी बढ़ाता है और यह फैट लॉस के लिए भी सहायक होता है। बहुत से लोगों के थायरॉयड के कारण हाथ व पैर ठंडे रहते हैं इसलिए उन लोगों के लिए यह तेल बहुत फायदेमंद रहता है।

नारियल पानी

यदि नारियल तेल आपके पास उपलब्ध है तो आप नारियल पानी हफ्ते में 3-4 बार पी सकते हैं। लेकिन आप इसे केवल तभी पी सकते हैं जब आपको कोई सर्दी या जुखाम की परेशानी न हो। आप चाहें तो इसका दूध भी घर पर ही बना सकते हैं और इसे रात में सोने से पहले या उठने के बाद ले सकते हैं।

नारियल की चटनी

दक्षिण भारत में नारियल की चटनी का चलन बहुत ज्‍यादा है। इडली के अलावा अन्‍य व्‍यंजनों के साथ नारियल की चटनी का सेवन किया जाता है। यह बहुत ही स्वादिष्ट और हेल्दी चटनी होती है। आप इसे रोजाना अपनी मील के साथ ले सकते हैं।

नारियल के गुड़ की बॉल

यह बहुत ही स्वादिष्ट होती हैं और यदि आप इन्हें एक बार ट्राई करेंगे तो बार बार आपका मन इन्हें खाने का करेगा। यह बनाने में बहुत ही आसान होती हैं और यह आपकी मीठा खाने की तड़प को भी शांत करती हैं। इसलिए इन्हें अवश्य ट्राई करें।

नारियल तेल की अच्छी बात यह है कि यह अलग प्रकार से डाइजेस्ट होता है। इसे पचाने के लिए आपको नमक की जरूरत नहीं होती। इसलिए यह आपके पेट से आपके लीवर की तरफ बहुत तेजी से जाता है। इसलिए इसका पाचन करना बहुत आसान हो जाता है।

जैसा कि हम जानते हैं कि थायरॉयड के हार्मोन कन्वर्जन के लिए लीवर की आवश्यकता होती है इसलिए यह तेल आपके लीवर को भी चकाचक रखने में सहायक है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.