
किशोरी मिश्रा
किशोरी मिश्रा को डिजिटल मीडिया का लगभग 8+ वर्षों का व्यापक अनुभव है, जिसमें स्वास्थ्य (Health) और जीवनशैली ... Read More
Dengue foods
How to treat low platelet count : सर्दियों का मौसम आ गया है। हालांकि, मच्छरों के मरने का नाम नहीं है। अभी भी बेड के नीचे, सोफों और पर्दों के पीछे मच्छर छिपे रहते हैं। ऐसे में मच्छरों के काटने से डेंगू, मलेरिया और चिकनगुनिया जैसे बुखार लोगों को अपना शिकार बना रहे हैं। इस तरह के बुखारों में हाथ-पैर में दर्द और प्लेटलेट्स बहुत तेजी से कम होती है। ऐसे में बुखार से पीड़ित मरीज को ठीक होने में काफी समय लग जाता है। कई बार तो मरीजों की हालत लगातार बिगड़ती जाती है। हालांकि, अपनी डाइट में कुछ हेल्दी चीजों को शामिल से प्लेटलेट्स को बहुत तेजी के साथ बढ़ाया जा सकता है, ताकि बुखार के और बुखार के दौरान आई कमजोरी को जल्दी से दूर किया जा सके।
डेंगू, टायफाइड और चिकनगुनिया जैसे बुखार में शरीर में बहुत जल्दी कमजोरी आ जाती है। ऐसे में रिकवरी करने में भी बहुत वक्त लग जाता है। डॉक्टर्स की मानें, तो बुखार से ठीक होने के लिए दवाओं के साथ-साथ अच्ठी डाइट लेना भी बहुत जरूरी होता है। दरअसल, अगर खान-पान अच्छा हो, तो बॉडी बहुत जल्दी रिकवरी कर लेती है। ऐसे में डाइट में ऐसी चीजों को शामिल करना चाहिए, जो इम्यूनिटी बढ़ाए। ताकि बॉडी अच्छे से हील कर पाए।
अगर आप बुखार में होने वाली प्लेटलेट्स की कमी की पूर्ति करना चाहते हैं, तो डाइट में इन चीजों को शामिल करें-
पपीते का सेवन पेट के लिए काफी अच्छा माना जाता है। यह प्लेटलेट्स को बढ़ाने में भी बढ़ाने में फायदेमंद माना जाता है। बुखार की वजह से जिन लोगों की प्लेटलेट्स कम हो जाती है, उनके लिए पपीते का सेवन काफी फायदेमंद होता है।
बुखार में खून की कमी भी होने लगती है। ऐसे में आयरन की पूर्ति के लिए अनार और अमरूद का सेवनकिया जा सकता है। अमरूद डायबिटीज के मरीजों के लिए भी काफी फायदेमंद होते हैं, क्योंकि इसका ग्लाइसेमिक इंडेक्स काफी कम होता है। वहीं, अनार हीमोग्लोबिन को बढ़ाने में काफी कारगर होता है।
बुखार में यदि प्लेटलेट्स कम हो जाए, तो कीवी को सबसे कारगर फल माना जाता है। यह फल थोड़ा महंगा जरूर होता है, लेकिन सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है। यदि बुखार में जल्दी रिकवर होना चाहते हैं, तो कीवी एक बेस्ट ऑप्शन है।
विटामिन सी से भरपूर सेब इम्यूनिटी को बढ़ाने में बहुत कारगर होता है। ताकि बॉडी जल्दी हील कर सके। इसके अलावा, यह प्लेटलेट्स बढ़ाने में भी कारगर माना जाता है।
बुखार में अक्सर उल्टी की भी समस्या होती है, जिसकी वजह से शरीर में पानी की कमी या डिहाईड्रेशन भी हो सकता है। ऐसे में शरीर में पानी और इलेक्ट्रोलाइट्स को बनाए रखने में भी मदद मिलती है, साथ ही यह प्लेटलेट्स को बढ़ाने में भी फायदेमंद होता है।
डेंगू, चिकनगुनिया या फिर मलेरिया जैसे फीवर में पाचन बहुत कमजोर हो जाता है। ऐसे में खाना पचना बहुत मुश्किल होता है। इसलिए डॉक्टर्स सलाह देते हैं कि बिल्कुल हल्का खाना खाया जाना चाहिए, जो आसानी से पच सके। ऐसे में आप इन चीजों का सेवन कर सकते हैं-
Disclaimer : प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।