... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
दूध या पानी किससे लें विटामिन डी की गोलियां? जानें विटामिन डी सप्लीमेंट्स लेने का सही तरीका
how to take vitamin d supplements in hindi : विटामिन डी हमारे शरीर के लिए सबसे जरूरी विटामिन्स में से एक है लेकिन इसका शरीर में सही अवशोषण कैसे हो ये बात जानना बहुत ही जरूरी है। एक नए अध्ययन में ये खुलासा हुआ है कि शरीर में विटामिन डी के सही अवशोषण के लिए दूध और पानी बहुत ही ज्यादा जरूरी है। इटली के मिलान में 24वें यूरोपियन कांग्रेस ऑफ एंडोक्रिनोलॉजी में इस अध्ययन के निष्कर्ष सामने आए हैं।
शरीर में विटामिन डी की कमी कई स्वास्थ्य समस्याओं से जुड़ी हुई है, जिसमें से एक है कोविड -19 के प्रति इम्यून रिस्पॉन्स न बनना। आंकड़े दर्शाते हैं कि करीब 40 फीसदी यूरोपीय आबादी विटामिन डी की कमी से जूझ रही है, जिसमें से 13 फीसदी लोग गंभीर रूप से विटामिन डी की कमी का शिकार हैं।
विटामिन डी सप्लीमेंट्स बहुत ज्यादा जरूरी है लेकिन ये जानना भी बहुत ही ज्यादा जरूरी है कि इसे अवशोषित कैसे किया जाए और इसे अवशोषित करना कितना ज्यादा जरूरी है।
इस सवाल के जवाब में डेनमार्क की आरहुस यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर डॉ. रासमुस ईस्पर्सन और उनके सहयोगियों ने 60 से 80 साल की उम्र की करीब 30 महिलाओं पर एक ट्रायल किया। ये सभी महिलाएं विटामिन डी की कमी से जूझ रही थीं।
इस अध्ययन में खून की सघनता में होने वाले तुरंत बदलावों को देखने का लक्ष्य रखा गया था। इन बदलावों के लिए 200 ग्राम डी3 से युक्त अलग-अलग प्रकार के फूड्स को खाने की सलाह दी गई थी। अध्ययन के लिए विटामिन डी को 500 एमएल पानी, दूध, जूस के साथ लेने को कहा गया जबकि कुछ को बिना विटामिन डी के 500 एमएल पानी के साथ व्हे प्रोटीन लेने को कहा गया।
इस अध्ययन के लिए पहले शुरू में फिर 2 घंटे, 4 घंटे, 6 घंटे, 8 घंटे, 10 घंटे, 12 घंटे और 24 घंटे पर ब्लड सैंपल लिए गए।
डॉ. एस्पर्सन ने कहा कि एक चीज, जिसने मुझे चौंका दिया वो ये थी कि पानी और दूध के नतीजे एक समान ही सामने आए थे। हैरानी इस बात पर हुई कि पानी के मुकाबले दूध में ज्यादा फैटहोता है लेकिन दोनों के नतीजे समान ही थे।
अध्ययन में ये भी खुलासा हुआ कि सेब के जूस में व्हे प्रोटीन मिलाने से डी3 की ज्यादा से ज्यादा सघनता में भी कोई फर्क नहीं पड़ा।
पानी और दूध की तुलना भी जूस से की गई थी। हालांकि जूस के मुकाबले दूध और पानी में डी3 की सघनता काफी ज्यादा पाई गई, इसलिए ये दोनों तरीके बेस्ट बताए गए हैं। दूध और पानी के बीच कोई खास अंतर नहीं पाया गया है। इसलिए अध्ययन से ये निष्कर्ष सामने आया कि विटामिन डी का सही अवशोषण दूध औक पानी के मुकाबले जूस से कही ज्यादा बेहतर होता है।