hamburger icon
A
Read in English

मीठा, तला या मसालेदार खाने का करता है मन? इन हेल्दी चीजों से करें इस क्रेविंग को कंट्रोल, नहीं खराब होगा शरीर

अगर आपको दिन में भी किसी वक्त अनहेल्दी क्रेविंग होती है तो आपको जरूरत है डायटिशियन गरिमा गोयल के बताए ऐसे टिप्स को फॉलो करने की, जो इसे रोकने में मदद करेंगे वो भी हेल्दी तरीके से।

WrittenBy

Written By: Jitendra Gupta | Published : January 16, 2023 9:58 AM IST

दिन में कभी न कभी हर किसी को कुछ मीठा, तला-भुना या फिर मसालेदार खाने की क्रेविंग होती है। अब ये क्रेविंग किसी भी वजह से हो सकती है, जिसे रोक पाना हर किसी के बस की बात नहीं है। अगर आप फिटनेस फ्रीक हैं, तो ये क्रेविंग आपके सारे शेड्यूल को बिगाड़ने का काम करती है और आपके शरीर को वजन को बढ़ाने का काम करती है। अनहेल्दी क्रेविंग होना एक चिंता का विषय है और इस क्रेविंग को कंट्रोल करना उतना ही मुश्किल भी है। अगर आपको दिन में भी किसी वक्त अनहेल्दी क्रेविंग होती है तो आपको जरूरत है डायटिशियन गरिमा गोयल के बताए ऐसे टिप्स को फॉलो करने की, जो इसे रोकने में मदद करेंगे वो भी हेल्दी तरीके से। आइए जानते हैं अनहेल्दी क्रेविंग को हेल्दी तरीके से रोकने के आसान टिप्स।

1-ओटमील

अगर आपको सुबह उठकर ब्रेकफास्ट सीरियल या फिर शुगर से बनी चीजों को खाने की क्रेविंग होती है तो आप उसकी जगह ओटमील पुडिंग खा सकते हैं। आप ओट्स को रात भर दूध में भिगो सकते हैं और सुबह उठकर ताजे फलों को काटकर उसपर डाल सकते हैं। ये तरीका आपको हेल्दी रखने के साख-साथ क्रेविंग कम करने में मदद करेगा।

2-खजूर खाएं

इसमें कोई दो राय नहीं कि खजूर में कैलोरी की मात्रा बहुत ज्यादा होती है लेकिन इसमें मौजूद फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट आपके लिए बहुत ज्यादा फायदेमंद होते हैं। इतना ही नहीं खजूर में आयरन की मात्रा भी बहुत ज्यादा होती है। खजूर में मौजूद सिंपल शुगर आपके शरीर को तुरंत ऊर्जा देने का काम करती है।

3-स्पार्कलिंग वॉटर

अगर आपको कोल्ड ड्रिंक पीने का मन कर रहा है तो आप स्पार्कलिंग वॉटर भी ट्राई कर सकते हैं, जिसमें न तो आर्टिफिशियल शुगर होता है और न ही एडड शुगर। आप इसमें फ्लेवर के लिए नींबू और बर्फ भी डाल सकते हैं। ये ड्रिंक आपको बिना कोई नुकसान पहुंचाए कोल्ड ड्रिंक जैसा अहसास देने में मदद करेगी।

4-दही

खाना खाने के बाद आइसक्रीम खाने का मन करे तो एक कटोरी ठंडा दही खाएं। दही प्रोटीन का भंडार होता है और इसमें कैलोरी कम होती है। साथ ही ये कैल्शियम, विटामिन बी कॉम्पलेक्सका भी अच्छा सोर्स है। दही न सिर्फ आपके आंतों के स्वास्थ्य को बेहतर बनाता है बल्कि हड्डियों को भी मजबूत बनाने का काम करता है।

5-क्रेविंग दूर करने के अन्य हेल्दी तरीके

1-मिल्क चॉकलेट की जगह डार्क चॉकलेट खाएं।

2-आइसक्रीम की जगह ठंडा दही, जिसपर कटे हुए फल या फिर वनीला डालकर खाएं।

3- ओट्स पुडिंग पर अपने पसंदीदा ड्राई फ्रूट्स, बीज डालकर भी का सकते हैं।

4-घर पर गुलाब जामुन बनाने की कोशिश करें, जिससे आप शुगर की मात्रा को कंट्रोल कर सकते हैं।