Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
Bache Ki Buddhi Tez Kaise Kare: हर माता-पिता अपने बच्चे का दिमाग तेज करना चाहते हैं और इसके लिए उन्हें रट्टा लगा-लगाकर पढ़ाने की कोशिश करते हैं। लेकिन सबसे बड़ी गलती तब होती है जब हम सारा ध्यान किताबों पर लगा देते हैं, जबकि बच्चे के दिमाग का विकास किताबों से ज्यादा उनके खान-पान पर निर्भर करता है।
जी हां, आप अपने बच्चे को सुबह-शाम क्या खिला रहे है, इससे बहुत फर्क पड़ता है। इसलिए आज हम आपको 3 ऐसे फूड्स के बारे में बताने वाले हैं, जो आपके बच्चे का दिमाग तेज करने में फायदेमंद साबित होंगे। आप आज ही से उन्हें ये फूड्स खिलाना शुरु कर दें।
बच्चे का दिमाग तेज करने के लिए उसकी थाली में हरी सब्जियों जैसे पालक, मेथी, ब्रोकोली और करेले जैसी सब्जियों को शामिल करें। इनमें प्रचुर मात्रा में सब्जियां फोलेट विटामिन, आयरन और एंटीऑक्सीडेंट जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं। ये भी बच्चे के दिमाग तक ऑक्सीजन पहुंचाने, ब्रेन फंक्शन को इम्प्रूव करने और दिमाग को तेजी से काम करने में मदद करता है।
अक्सर आपने किसी न किसी के मुंह से ये जरूर सुना होगा कि 'बादाम खाया करो, दिमाग तेज होगा।' ऐसा कहा जाने का यही कारण है कि बादाम में विटामिन ई, ओमेगा-3 फैटी एसिड और अन्य पोषक तत्व पाए जाते हैं। ये भी दिमाग के विकास में अहम भूमिका निभाते हैं और बच्चे को तेज बनाते हैं।
अंडा खाने से न सिर्फ सेहत बनती है, बल्कि दिमाग को तेज करने के लिए भी ये फायदेमंद है। अंडे में प्रोटीन और बी12 पाया जाता है जो दिमागी विकास के लिए फायदेमंद होता है। अंडे खाने से बच्चों की ब्रेन पावर बढ़ती है और नर्व सेल डैमेज से बचाने में भी अंडों में पाए जाने वाले गुण फायदेमंद होते हैं.
अगर आप सच में अपने बच्चे का दिमाग तेज करना चाहते हैं तो उसे किताबों के अलावा खेल कूद णें भाग लेने को कहें। उन्हें ऐसी एक्टिविटी करवाएं जो उनके लिए ब्रेन एक्सरसाइज की तरह काम करें और ब्रेन सेल्स को एक्टिव करे।
याददाश्त की कमी, एकाग्रता में कमी और सोचने और समझने में कठिनाई आदि कमजोर दिमाग के लक्षण हैं।
अगर आपका बच्चा चीजों को लेकर काफी स्लो है तो डॉक्टर से परामर्श लें।
विटामिन बी12, डी और बी6, बी9 (फोलिक एसिड) दिमाग तेज करने में अहम भूमिका निभाते हैं।
केले, ब्लूबेरीज, स्ट्रॉबेरीज और ब्लैक बेरीज जैसे फल एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होते हैं, जो ब्रेन सेल्स की सुरक्षा करते हैं और याददाश्त को मजबूत करते हैं।