सीड साइकिलिंग के फायदे: अनियमित पीरियड्स को ठीक करने में मददगार है सीड साइकिलिंग, जानें तरीका और 5 फायदे

सीड साइकिलिंग के फायदे: फर्टिलिटी बढ़ाने के कुछ उपायों में से एक सीड साइकलिंग भी है। ये शरीर में एस्ट्रोजन, प्रोजेस्टेरोन और टेस्टोस्टेरोन को सिंक्रोनाइज करने में मदद करता है और थायराइड की समस्या से भी बचाता है।

WrittenBy

Written By: Pallavi Kumari | Published : June 10, 2022 11:10 AM IST

सीड साइकिलिंग (Seed cycling benefits in hindi), नेचुरल ट्रीटमेंट का हिस्सा रहा है और इसे शरीर से जुड़ी कई समस्याओं को कम करने में इस्तेमाल किया जाता है। जिन लोगों को थायराइड और हार्मोनल असंतुलन से जुड़ी समस्याएं होती हैं उनके लिए ये बहुत ही फायदेमंद है। इसमें अलग-अलग प्रकार के बीजों को बारी-बारी खाना होता है और ये चक्र शरीर के अंदर के सभी चक्रों को ठीक करने में मदद करता है। महिलाओं के लिए तो ये तरीका हमेशा से ही कारगर रहा है। इसके अलावा पुरुषों और बालों की जुड़ी समस्याओं से जूझ रहे लोगों के लिए भी सीड साइकिलिंग बहुत ही फायदेमंद है। वो कैसे जानते हैं।

सीड साइकलिंग के फायदे- Seed cycling benefits in hindi

1. महिलाओं की सेहत के लिए फायदेमंद है सीड साइकलिंग (Seed cycling benefits for women's health)

सीड साइकलिंग मेंस्ट्रुअल साइकिल को सही रखने में मदद करता है। ये एस्ट्रोजन और प्रोजेस्टेरोन को सिंक्रोनाइज़ करके हार्मोनल संतुलन बनाने में मदद करता है। इसमें कद्दू, चिया सीड्स और पंपकिन सीड्स का इस्तेमाल किया जाता है। इससे

-पीसीओएस

-पीएमएस

-अनियमित पीरियड्स

-पीरियड्स में तेज दर्द और क्रैंप्स से बचने में मदद मिलती है।

2. हार्मोनल असंतुलन और मूड स्विंग्स में मददगार (Seed cycling for hormone balance)

पुरुष हो या महिला हार्मोनल असंतुलन आज कल हर किसी को परेशान कर रहा है। ऐसे में सीड साइकिंग बहुत ही फायदेमंद है। दरअसल, सीड साइकिलिंग शरीर में एस्ट्रोजन, प्रोजेस्टेरोन और टेस्टोस्टेरोन को सिंक्रोनाइज करने में मदद करता है। इससे शरीर के अंदर मूड स्विंग्स कंट्रोल होते हैं और डिप्रेशन और अवसाद जैसी फिलिंग्स को भी कम करने में मदद मिलती है।

3. शरीर में प्रोटीन की कमी को दूर करता है (Seed cycling for protein deficiency)

बीजों में प्रोटीन की मात्रा ज्यादा होती है और ये शरीर में प्रोटीन की कमी को दूर कर सकते हैं। दरअसल, शाकाहारियों के लिए प्रोटीन से भरपूर फूड्स बहुत ही कम है ऐसे में बीज शरीर में प्रोटीन की कमी को दूर करते हैं। साथ हड्डियों में मजबूती लाते हैं, एनर्जी देते हैं और प्रोटीन की कमी के कारण होने वाले नुकसान जैसे कि मांसपेशियों को कमजोर होने से बचाते हैं।

4. वेट लॉस में मददगार (Seed cycling for weight loss)

वेट लॉस में सीड साइकलिंग आपकी मदद कर सकती है। दरअसल, सीड्स भूख कंट्रोल करने में मदद करते हैं और शरीर में फाइबर की कमी को दूर करते हैं। फाइबर मेटाबोलिक रेट को तेज करता है तो प्रोटीन भूख लगने की प्रक्रिया को सही करता है। इस तरह फाइबर और प्रोटीन दोनों ही मिल कर वजन घटाने में आपकी मदद कर सकते हैं।

5. बालों को मजबूत बनाता है (Seed cycling for hair growth)

हमारे बाल प्रोटीन की कमीसे झड़ने लगते हैं और कमजोर हो जाते हैं। ऐसे में सीड साइकलिंग बालों को मजबूत बनाने में मदद करते हैं। साथ ही ये बालों को अंदर से पोषण देते हैं और इन्हें कमजोर होकर दोमुंहे होने से बचाते हैं।

सीड साइकिलिंग कैसे करें-How to seed cycle

सीड साइकिलिंग करने का तरीका बहुत ही आसान है। सबसे पहले एक सप्ताह के लिए कद्दू के बीज और अलसी का सेवन करें। आप इसे अंकुरित करके या फिर पाउडर बना कर भी इस्तेमाल कर सकते हैं। एक सप्ताह के बाद तिल और सूरजमुखी के बीजों का सेवन करें। इस तरह इन बीजों का रोटेशन में सेवन करें। आप इससे दाल, स्मूदी और ड्रिंक्स में भी शामिल कर सकते हैं।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source