
... Read More
Written By: Atul Modi | Updated : July 27, 2021 12:09 PM IST
प्री-डायबिटीज (Pre-Diabetes) एक ऐसी स्थिति है जिसमें आपका ब्लड शुगर लेवल सामान्य से अधिक होता है, लेकिन इतना अधिक नहीं होता कि टाइप 2 डायबिटीज का निदान किया जा सके। प्री-डायबिटीज का सटीक कारण अभी भी अज्ञात है, लेकिन विशेषज्ञों की मानें तो यह इंसुलिन प्रतिरोध से जुड़ा हुआ है। यह तब होता है जब आपकी कोशिकाएं हार्मोन इंसुलिन का जवाब देना बंद कर देती हैं। अग्न्याशय (Pancreas) इंसुलिन का उत्पादन करता है, जो शुगर (ग्लूकोज) को आपकी कोशिकाओं में प्रवेश करने की अनुमति देता है। जब आपका शरीर इंसुलिन का ठीक से उपयोग नहीं करता है, तो आपके रक्त प्रवाह में शर्करा जमा हो सकती है।
लेकिन क्या आप जानते हैं विशेषज्ञ बताते हैं कि, जीवनशैली में कुछ बदलाव के साथ आप प्री-डायबिटीज को उलट सकते हैं। जी हां, आपने बिल्कुल सही पढ़ा है। आयुर्वेदिक एक्सपर्ट डॉ. श्याम वीएल (बीएएमएस, एमडी. एमफिल) बताते हैं कि प्रीडायबिटीज से टाइप 2 डायबिटीज की ओर बढ़ना अपरिहार्य नहीं है। स्वस्थ जीवनशैली में कुछ बदलाव के साथ, जैसे कि स्वस्थ भोजन खाने, अपनी दिनचर्या में शारीरिक गतिविधियों को शामिल करने और स्वस्थ वजन बनाए रखने से आप अपने ब्लड शुगर लेवल को वापस सामान्य में लाने में सक्षम हो सकते हैं। अगर आप भी प्रि-डायबिटीज को जोखिम को लेकर चिंतित हैं तो आप बिल्कुल सही जगह पर हैं।
डॉ. श्याम के अनुसार ऐसे कई शोध हैं जिनके प्रमाण बताते हैं कि अनियमित भोजन के पैटर्न और अनुचित जीवनशैली के विकल्पों को नियंत्रित करने से मधुमेह को उलटने में काफी मदद मिल सकती है।
अंजीर, अनार और खट्टे फल, सब्जियां जैसे गोभी, ब्रोकोली, पालक, गाजर, मूली, चुकंदर, लहसुन, प्याज, खीरा, सलाद और टमाटर, अनाज, साबुत अनाज जैसे खाद्य पदार्थ, स्प्राउट्स और अनाज जैसे कि चना और छोले।
वे फूड जिनमें अत्याधिक नमक होता है जैसे रेड मीट, पोल्ट्री, अंडा, कॉफी, चाय, पास्ता, नारियल, शहद, पाम शुगर और दही। ऐसे फूड्स को खाली पेट खाने से बचें।
डायबिटीज रोगियों के लिए जिनसेंग, दालचीनी (Cinnamomum Zeylanicum), एलोवेरा, आंवला, ग्रीन टी, मेथी, नीम और हल्दी फायदेमंद होती है।
Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.