30 दिनों में झुर्रियों को कहें अलविदा, इस Skin Care Routine से बदल जाएगी चेहरे की रौनक
How to Remove Wrinkles from Face: चेहरे की खूबसूरती को खराब करने वाली झुर्रियों को आप सिर्फ 1 महीने में खत्म कर सकते हैं। आइए जानते हैं इसके (Chehre ki Jhuriyan Kaise Khatam kare) बारे में।
How to Remove Wrinkles from Face: चेहरे की झुर्रियां हटाने के लिए 1 महीना का समय काफी है। खानपान, गलत स्किन केयर प्रोडक्ट, तनाव, नींद की कमी, धूप, प्रदूषण के कारण कम उम्र में भी चेहरे पर रेखाएं दिखने लगती हैं। कम उम्र में होने वाली झुर्रियों को हटाने के लिए आपको सही खानपान, स्किन केयर प्रोडक्ट और सही स्किन केयर रूटीन की जरूरत पड़ती है। आइए जानते हैं 1 महीने में चेहरे की झुर्रियां कैसे (Chehre Ki Jhuriyan Kaise Kam Kare) कम हों।
चेहरे पर झुर्रियां क्यों पड़ती हैं?- Face Par Jhuriya Kyu Padti hain?
दिल्ली की एंलाटिस हेल्थ केयर की डर्मेटोलॉजिस्ट डॉ. चांदनी जैन गुप्ता का कहना है कि चेहरे पर झुर्रियां पड़ने के कई कारण होते हैं। इसमें शामिल हैः
- खानपान गलत होने के कारण शरीर में कोलेजन की कमी
- शरीर में हार्मोनल बदलाव होना
- धूप (UV Rays)
- धूम्रपान और शराब का सेवन करना
- रात को 8 से 9 घंटे की नींद पूरी न होना
- मानसिक और शारीरिक स्ट्रेस
- ज्यादा मेकअप और केमिकल प्रोडक्ट्स
डॉक्टर का कहना है कि 30 की उम्र के बाद स्किन में कोलेजन कम होना एक आम बात है। कोलेजन की कमी के कारण चेहरे पर झुर्रियां और फाइन लाइन्स होने लगती है। अगर सही समय पर त्वचा की देखभाल कर ली जाए तो चेहरे की झुर्रियों को रोका जा सकता है।
क्या 1 महीने में झुर्रियां खत्म हो सकती हैं?
इस सवाल का जवाब देते हुए डॉक्टर बताती हैं कि 1 महीने में चेहरे की झुर्रियों को काफी हद तक कम किया जा सकता है। 30 दिनों में स्किन की टेक्सचर सुधर सकती है, झुर्रियां हल्की पड़ सकती हैं और चेहरे पर ग्लो लौट सकता है, लेकिन इसके लिए स्किन का रूटीन सही होना बहुत जरूरी है।
1 महीने में झुर्रियां खत्म करने का स्किन केयर रूटीन
- सुबह चेहरे को माइल्ड फेस वॉश से साफ करें। इसके बाद चेहरे पर विटामिन सी सीरम का इस्तेमाल करें। जब सीरम स्किन पोर्स में सीरम जब समा जाए, तो चेहरे पर लाइट मॉइस्चराइजर लगाएं। घर से बाहर निकलते समय फेस पर SPF 30 या उससे ज्यादा सनस्क्रीन की एक पतली परत जरूर लगाएं।
- दिन के अलावा चेहरे की झुर्रियां कम करने के लिए रात को भी सही स्किन केयर रूटीन को अपनाना जरूरी है। रात को सोने से आधे घंटे पहले चेहरे को पीना और माइल्ड फेस वॉश से साफ करें। चेहरे को सुखाने के बाद एलोवेरा जेल या रेटिनॉल क्रीम लगाएं। रात को सोने से 2 मिनट पहले चेहरे की बादाम तेल से 1 मिनट तक मसाज करें।
- सप्ताह में 2 बार अंडे की सफेदी का एक हिस्सा अच्छे से फेंटकर चेहरे और गर्दन पर लगाएं। इसे 5 मिनट तक चेहरे पर लगा रहने दें और बाद में पानी से धो लें। अंडे की सफेदी स्किन टाइटनिंग में मदद करती है। इससे झाइयां और झुर्रियां कम होने लगती हैं।
- 1 महीने में झुर्रियां घटाने के लिए फेस योगा बहुत जरूरी माना जाता है। झुर्रियां कम करने के लिए फोरहेड स्ट्रेच , स्माइल एक्सरसाइज और आंखों के आसपास 2 से 3 मिनट तक मसाज करें। रोजाना 10 मिनट तक फेस योगा करने से चेहरे का ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है। इससे झुर्रियां धीरे-धीरे कम होने लगती हैं।
- झुर्रियां कम करने के लिए स्किन केयर रूटीन के साथ खानपान में भी बदलाव करना बहुत जरूरी है। चेहरे की झुर्रियों को हटाने के लिए खाने में आंवला, पपीता, बादाम, अखरोट, हरी सब्जियां और 8 से 10 गिलास पानी जरूर शामिल करें। जहां तक संभव हो जंक और प्रोसेस्ड फूड से दूरी बनाएं।
डॉक्टर के साथ हुई बातचीत के आधार पर हम ये कह सकते हैं कि 1 महीने में झुर्रियों को पूरी तरह से हटाना संभव नहीं है, लेकिन सही खानपान, स्किन केयर रूटीन को फॉलो करके हम झुर्रियों को कम जरूर कर सकते हैं। अगर किसी भी कारण से आपके चेहरे पर झुर्रियां हो गई हैं, तो ऊपर बताई गई चीजों को फॉलो जरूर करें।
Highlights
- झुर्रियां हटाने के लिए सही स्किन केयर जरूरी है।
- झुर्रियां कम करने के लिए खानपान में बदलाव करें।
- बढ़ती उम्र को कम करने के लिए कोलेजन खाएं।