फल और सब्जियों से पेस्टीसाइड्स कैसे निकालें

फल और सब्जी को अगर आप सिर्फ पानी से साफ करके उपयोग कर रहे हैं तो यह खतरनाक हो सकता है। पानी से फलों और सब्जियों की गंदगी तो साफ हो जाती है लेकिन पेस्टीसाइड्स और कीटनाशक दवाओं का असर खत्म नहीं होता है।

WrittenBy

Written By: akhilesh dwivedi | Published : April 29, 2019 7:22 PM IST

यह हम सभी जानते हैं कि बाजार में मिलने वाले फल और सब्जी पेस्टीसाइड युक्त होते हैं। आजकल की खेती में कीटनाशक दवाओं और रासायनिक खाद का उपयोग बहुत ज्यादा बढ़ गया है। कीटनाशक दवाओं के उपयोग से सब्जियां सेहत के लिए फायदेमंद कम नुकसानदेह ज्यादा हो रही है। बाजार में इसके अलावा भी कुछ ऐसे पेस्टीसाइड्स का उपयोग किया जाता है जिससे फल और सब्जी चमकीले नजर आते हैं। सब्जियों को चमक देने वाले पदार्थ ऐसे पेस्टीसाइड्स होते हैं जो कैंसर जैसी बीमारियों के कारण बनते हैं। अब इस जानकारी को हम अगर जानते हैं तो हमें फल और सब्जियों को ठीक से साफ करने के तरीके के बारे में जानकारी जरूर रखना चाहिए। आइए जानते हैं फल और सब्जियों से पेस्टीसाइड्स कैसे निकाला जाता है।

फल और सब्जी से पेस्टीसाइड्स निकालने का तरीका

फल और सब्जी को अगर आप सिर्फ पानी से साफ करके उपयोग कर रहे हैं तो यह खतरनाक हो सकता है। पानी से फलों और सब्जियों की गंदगी तो साफ हो जाती है लेकिन पेस्टीसाइड्स और कीटनाशक दवाओं का असर खत्म नहीं होता है। एक्सपर्ट्स की माने तो पेस्टीसाइड्स को ठीक से साफ करने के लिए बेकिंग सोडा पानी में मिलाकर धूलना सबसे ज्यादा कारगर होता है।

क्या कहते हैं शोध

जर्नल ऑफ एग्रीकल्चर एंड फूड केमिस्ट्री में प्रकाशित एक शोध के अनुसार बेकिंग सोड़ा का उपयोग करके कीटनाशक व पेस्टीसाइड्स का असर कम किया जा सकता है। बेकिंग सोडा को पानी में डालकर फल और सब्जी को अगर एक मिनट तक पानी में डूबाकर रखा जाय तो पेस्टीसाइड्स का असर खत्म हो जाता है। अगर ज्यादा पेस्टीसाइड्स का उपयोग किया गया है तो पानी और बेकिंग सोडा के घोल में 12 से 15 मिनट तक डूबोकर रखना चाहिए।

फल-सब्जियों पर लगे रसायन बच्चों को कर रहे हैं जल्दी मेच्योर, इस तरह करें बचाव।

How to clean fruits and vegetables with baking soda

बेकिंग सोड़ा क्यों करता है पेस्टीसाइड्स की सफाई

बेकिंग सोडा एक तरह से सोडियम बाइकार्बोनेट होता है जो कीटनाशकों या पेस्टीसाइड्स को साफ करने का काम करता है। पेस्टीसाइड्स की सबसे प्रचलित रूप थायबेंडाजोल और फास्फेट को यह आसानी से साफ कर सकता है। लेकिन इनके अलावा की ऐसे पेस्टीसाइड्स जिनको बेकिंग सोड़ा साफ नहीं कर पाता है। कुछ फलों की उपरी परत में कीटनाशक को इंजेक्ट किया जाता है जिनको बेकिंग सोड़ा की मदद से साफ नहीं किया जा सकता है।

बेकिंग सोड़ा से फल और सब्जी कैसे साफ करें

बेकिंक सोडा से फल और सब्जी को साफ करने का सबसे अच्छा तरीका है कि आप पानी में बेकिंग सोडा मिलाकर फल और सब्जी को कुछ देर के लिए छोड़ दें और उसके बाद धूल लें। बेकिंग सोडा से धूलने के बाद साफ पानी से फल और सब्जी को धूलना न भूलें।

जल्दी वजन कम करना चाहते हैं तो इस गर्मी में आपको यह डाइट अपनानी चाहिए।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source